Jharkhand


आज से झारखंड-ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति :

News Pratyaksh | Updated : Wed 28th Feb 2024, 01:12 pm
राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के मुताबिक राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू बुधवार को झारखंड और ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह बुधवार को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्विद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला रखेंगी।राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के मुताबिक, 'इस अवसर पर वह रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी। साथ ही एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और बरसाही का उद्घाटन भी करेंगी।'राष्ट्रपति शाम को भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मुर्मू एक मार्च को भांजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। मिली जानकारी के मुताबिक ' इसके बाद वह कटक में ओडिशा में ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति राजभवन, भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार द्वारा पीएम जनमन की प्रस्तुति देखेंगी।' फिर दो मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के संबलपुर जिले में संथा कबी भीमा भोई से संबंधित विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगी। साथ ही वह संबलपुर के मिनी स्टेडियम में महिमा पंथ के अनुयायियों से भी मिलेंगी। मुर्मू 29 फरवरी को क्योंझर जिले के गोनसिका में कदलीबाड़ी गांव के विशष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सदस्यों के साथ रूबरू होंगी। इसके बाद वह क्योंझर की जनजातियां, संस्कृति और विरासत' पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगी और फिर उत्तरी परिसर में धरणीधर विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगी।

स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Wed 28th Feb 2024, 01:05 pm
खगड़िया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटना से आई निगरानी टीम ने स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा को 1 लाख 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी डीएसपी विकाश श्रीवास्तव ने बताया कि एजीएम के विरुद्ध शिकायत मिली थी। जिसके बाद युक्त कारवाई की गई है। बुधवार को निगरानी की गिरफ्त में आये स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा ने जिले के अलौली प्रखंड में संचालित हाईटेक एग्रो उड़ान लिमिटेड से रिश्वत मांगा था। इस बावत कंपनी के मालिक संतोष कुमार के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्टेट फूड कॉर्पोरेशन में चावल की सप्लाई के लिए कंपनी के मालिक से एजीएम ने रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।इस संबंध में शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने बताया कि उनको स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा उनको बहुत दिनों से परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी स्टेट फूड कॉर्पोरेशन में चावल की सप्लाई करती है। एजीएम मो. शहीद रजा उनको चावल की गुणवत्ता को लेकर बार-बार परेशान कर रहे थे। इस बार चावल लेने के लिए जब एजीएम राजी हुए तो उनके द्वारा रिश्वत की मांग की गई। जिसके बाद उन्होंने निगरानी से इस मामले में शिकायत की।

BJP में शामिल हुए कांग्रेस-राजद के 3 विधायक :

News Pratyaksh | Updated : Wed 28th Feb 2024, 12:59 pm
इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से है जहां 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राजद को बड़ा झटका लगा है. दरअसल मंगलवार को महागठबंधन में फूट हो गई. राजद की एक महिला विधायक और कांग्रेस के दो विधायकों ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ दिया और एनडीए का हाथ थाम लिया. तीनों विधायक ने अपनी पार्टी को छोड़ा और बीजेपी में शामिल हो गए.जन विधायकों ने कांग्रेस और राजद को छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है उनमें कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ, कांग्रेस के ही विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और राजद की विधायक संगीता देवी का नाम शामिल है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे महागठबंधन के लिहाज से बड़ा झटका माना जा रहा है.बीजेपी में शामिल होने वाले विधायक सिद्धार्थ पटना की बिक्रम सीट से विधायक हैं वहीं मुरारी प्रसाद गौतम महागठबंधन की सरकार में पंचायती राज मंत्री भी रह चुके हैं. वो रोहतास जिला की एक सीट से विधानसभा के सदस्य हैं.मंगलवार को महागठबंधन का साथ छोड़ने वाले इन तीनों विधायकों को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विधानसभा लेकर पहुंचे थे. मालूम हो कि इससे पहले नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान राजद के तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्वाद यादव पाला बदल चुके हैं. राजद का छोड़ने वाले ये तीनों विधायक जेडीयू खेमे में चले गये थे

80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए अब ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:32 pm
झारखंड में संचालित 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए अब अभिभावक ऑनलाइन भी आवेदन कर सकेंगे. आज राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्रीमती किरण कुमारी पासी ने एडमिशन के लिए वेब पोर्टल ( https://www.soeadmission.in ) लांच किया. इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से छात्र और अभिभावक 3 मार्च तक शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे.झारखंड में संचालित सभी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए दिनांक 19 फरवरी, 2024 से आवेदन फॉर्म जमा लिए जा रहे है. आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 3 मार्च, 2024 निर्धारित की गयी है. इन स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा 11 मार्च को परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा के उपरांत मेधा क्रम के आधार पर नामांकन के लिए बच्चो का चयन होगा. जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा लिए जाने वाली परीक्षा के लिए झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रश्न पत्र तैयार किये जाएंगे.कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में कुल स्वीकृत 75 सीटों में से 25 राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सीटों पर मेधावी छात्राओं का इन जिलास्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन लिया जा रहा है. इसके लिए जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा चयन परीक्षा के माध्यम से चयन की कार्रवाई की जाएगी.मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बालवाटिका (5+ वर्ष आयु) तथा कक्षा एक (6+ वर्ष आयु) में भी बच्चो का नामांकन लिया जा रहा है. बालवाटिका और कक्षा एक में ऐसे बच्चों का ही नामांकन लिया जा रहा है जिनके अभिभावक संबंधित जिले में निवास करते हो. विद्यालय से न्यूनतम 2 किलोमीटर और अधिकतम 7 किलोमीटर तक के पोषक क्षेत्रों में निवास करने वाले अभिभावकों के बच्चो का ही बालवाटिका और कक्षा एक में नामांकन लिया जा रहा है.

झारखंड में खाली होने वाली राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीख की घोषणा कर दी गई है :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:31 pm
झारखंड से राज्यसभा की दो सीटें मई में खाली हो रही हैं. कांग्रेस के धीरज साहू और भाजपा के समीर उरांव का कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है. निर्वाचन आयोग ने इन दोनों सीटों के निर्वाचन की घोषणा कर दी है. चुनाव को लेकर मार्च के पहले सप्ताह में भाजपा प्रत्याशी का नाम चुनने के लिए बैठक करेगी. झारखंड गठन के बाद से अब तक चार बार दो-दो प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. 2004 में पहली बार यशवंत सिन्हा और स्टीफन मरांडी निर्विरोध निर्वाचन के आधार पर राज्यसभा सांसद बने थे.सूत्रों की माने तो संथाल परगना से पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, सुरेश मुर्मू, देवीधन टुडू जैसे नामों पर विचार हो सकता है. लुईस मरांडी भाजपा में राष्ट्रीय दायित्व में रह चुकी हैं. झामुमो के किसी बड़े नेता को भाजपा में लाकर राज्यसभा भेजने की संभावना से भी जानकार इनकार नहीं कर रहे हैं. वर्तमान में झारखंड में राज्यसभा सदस्यों की कुल संख्या 6 है. तीन सीटों पर भाजपा के समीर उरांव, दीपक प्रकाश और आदित्य साहू राज्यसभा सांसद हैं.झामुमो से शिबू सोरेन और महुआ माजी, जबकि कांग्रेस के धीरज साहू राज्यसभा सांसद हैं. मई माह में भाजपा के समीर उरांव और कांग्रेस के धीरज साहू का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. इससे पहले 21 मार्च को विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी. वोटों के समीकरण के हिसाब से आगामी चुनाव के बाद छह में से तीन सांसद भाजपा और तीन सांसद झामुमो के होंगे. कांग्रेस झारखंड से आउट हो जाएगी.झारखंड गठन के बाद से अब तक चार बार दो-दो प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. 2004 में पहली बार यशवंत सिन्हा और स्टीफन मरांडी निर्विरोध निर्वाचन के आधार पर राज्यसभा सांसद बने थे. साल 2006 में माबेल रिबेलो और एसएस अहलूवालिया का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था. साल 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी और प्रेमचंद गुप्ता निर्विरोध चुने गए थे. इसके बाद 2022 में झामुमो की महुआ माजी और भाजपा के आदित्य साहू निर्विरोध चुने जाने के बाद राज्यसभा पहुंचे थे. उम्मीद की जा रही है कि मतों की संख्या के लिहाज से इस बार भी दोनों सीटों पर निर्विरोध चुनाव होगा.

गड़बड़ी से दुल्हन पहुंच गई अस्पताल; 50 से ज्यादा एक साथ बीमार :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:29 pm
भोजपुर में हल्दी के भोज में खाना खाने के बाद दुल्हन और रिश्तेदार समेत गांव के ही 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए।.स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा फूड पॉइजनिंग की वजह से हुआ है, जिसके बाद धीरे - धीरे सबकी हालात खराब होने लगी।.आननफानन में परिवार के लोगों ने बीमार लोगों को पहले इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले गए। फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए सबको आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां सबका इलाज चल रहा है। इतना ही नही जिस लड़की की शादी हो रही है उसने भी हल्दी के रश्म को पूरा करने के बाद खाना खाया और उसकी भी तबियत खराब हो गई और उसे भी हल्दी के भोज से सीधे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इटवा गांव निवासी वंशिधर सिंह की पुत्री अंजली उर्फ पारो की शादी टाउन थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार से तय हुई थी, जिसका 24 फरवरी को तिलक कार्यक्रम था। बीती रात हल्दी कार्यक्रम था। भोज खाने के बाद एक के बाद एक कर कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते यह संख्या बढ़ने लगी, जिसे देखकर परिवार के लोग घबड़ा गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि भोज में 100 से ज्यादा लोग खाना खाए थे, जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि अधिकांश लोगों की तबीयत खराब हुई है। फिलहाल 20 से ज्यादा लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories