Jharkhand


झारखंड में इन 18 रेलवे स्टेशनों की बदल जाएगी तस्वीर,44 रोड ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे ,9 स्वास्थ्य परियोजना का भी करेंगे उद्धाटन:

News Pratyaksh | Updated : Sat 24th Feb 2024, 11:17 am
केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत झारखंड (Jharkhand) के 18 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास एवं नवीनीकरण होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 26 फरवरी 2024 को इस योजना का ऑनलाइन के जरिए शिलान्यास करेंगे. इस बारे में भारतीय रेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी बयान के मुताबिक इन सभी स्टेशनों का पुनर्विकास 578.95 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. रेल प्रशासन के अनुसान इस योजना के तहत जिन स्टेशनों का पुनर्विकास होगा उनमें टाटानगर, चक्रधरपुर, गम्हरिया, सिनी, चाईबासा, डांगोपोसी, बड़ाजामदा, बालसिरिंग, बानो, गंगाघाट, रामगढ़ कैंट, गोविंदपुर रोड, ओरगा, मुरी, सिल्ली, लोहरदगा, टाटीसिलवे और नामकुम स्टेशन शामिल हैं.इसके अलावा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में 44 रोड ओवरब्रिज एवं अंडरपास भी बनाए जाएंगे. इनके निर्माण 546.01 करोड़ रुपये की लागत से होगा. योजना के तहत स्टेशनों के पुराने प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, लाउंज, कैफेटेरिया एवं शौचालय का जीर्णोद्धार किया जाएगा. इसके अलावा प्लेटफॉर्म में सुधार और स्टेशन एवं स्टेशन के बाहर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, स्टेशन भवन में सौर पैनलों की स्थापना, कम ऊर्जा वाली एलइडी लाइट, वर्षा जल संचयन, जैव शौचालय आदि का भी प्रावधान किया जाएगा.पीएम मोदी इसके पहले 25 फरवरी 2024 को झारखंड के सात जिलों की नौ स्वास्थ्य परियोजनाओं का भी ऑनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. शिलान्यास की जाने वाली इन योजनाओं को भवन निर्माण विभाग द्वारा पूरा किया जाना है. स्वास्थ्य परियोजनाओं के तहत रांची, गढ़वा, गिरिडीह, पाकुड़, देवघर, दुमका एवं कोडरमा में विभिन्न आधारभूत स्वास्थ्य संरचनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन होगा. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा रेल, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी 71 परियोजनाओं को शिलान्यास और उद्घाटन उस समय होगा, जब दो माह बाद लोकसभा का चुनाव होगा. जबकि इस समस्याओं का समाधान की मांग प्रदेश के लोग लंबे अरसे से करते आ रहे हैं.

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की ग्रामीण की हत्या

News Pratyaksh | Updated : Sat 24th Feb 2024, 11:14 am
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए शख्स का नाम जितेन लागुरी है। वह टोंटो प्रखंड के बांदाबेड़ा गांव का रहने वाला था। वह ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर लोगों का इलाज करता था। वारदात शुक्रवार रात की है।नक्सलियों ने दरवाजे पर दस्तक देकर उसे घर के बाहर बुलाया और इसके बाद उसे गोली मार दी। फायरिंग की आवाज से ग्रामीण इस कदर खौफ में आ गये कि रात में कोई उसके घर के पास नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह वह घर के बाहर मृत पाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। नक्सलियों की गोली का एक खोखा उसके घर की दीवार में धंसा है।गौरतलब है कि अगस्त से अब तक नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में नौ लोगों की हत्या की है।

धनबाद रेल मंडल में ट्रेन से कटकर दो रेलकर्मियों की मौत

News Pratyaksh | Updated : Sat 24th Feb 2024, 11:13 am
धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में गोमो और तेलो स्टेशन के बीच दो रेलकर्मियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे हुआ।बताया गया कि दोनों रेलकर्मी पेट्रोलमैन के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान वे 18623 डाउन इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान मोहन कुमार शर्मा और राहुल कुमार के रूप में हुई।दोनों बिहार के रहने वाले थे और उनकी तैनाती धनबाद डिवीजन के चंद्रपुरा डिपो में थी। मोहन कुमार शर्मा सहरसा और राहुल कुमार अरवल जिला अंतर्गत कुर्था के रहने वाले थे। उनके शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे गए हैं।

हाईकोर्ट में निकली टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पदों पर बंपर भर्ती :

News Pratyaksh | Updated : Fri 23rd Feb 2024, 12:01 pm
अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि, झारखंड हाईकोर्ट ने टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2024 से शुरू होगी. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से आवेदन न करें. ऐसे आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवेदन करने की आखिरी तारीथ 31 मार्च 20247 रखी गई है. इस भर्ती के माध्यम से विभाग कुल 648 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. आवेदन से जुड़ी हुई अन्य जानकारियां नीचे दी गई हैं.टाइपिस्ट/कॉपीस्टि (सिविल कोर्ट), कोर्ट रीडर सह बयान लेखक, डिपॉज़िशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट), सिविल कोर्ट में अंग्रेजी आशुलिपिक, न्यायिक अकादमी झारखंड रांची के लिए आशुलिपिक अंग्रेजी आदि.सभी पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय, संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार को 40 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए.उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है. जबकि राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.आवेदन करने के लिए सबसे पहले झारखंड हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://jharkhandhighcourt.nic.in/ पर जाएं. यहां रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर रहें. इसके बाद फॉर्म को ओपन करें और सभी जानकारियां और डॉक्यूमेंट अपलोड कर फॉर्म को भर लें. इसके बाद फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें. आखिर में फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

दुमका में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस पर पथराव :

News Pratyaksh | Updated : Fri 23rd Feb 2024, 12:00 pm
झारखंड के दुमका में जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना के खजुरिया गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस पदाधिकारियों व जवानों पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर हमला कर दिया।इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर पथराव किया जिसमें जरमुंडी थाना के एएसआइ बमशंकर सिंह को सिर में चोट लगी है जबकि सात पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं।चोटिल होने वाले पुलिस कर्मियों में एएसआइ केके दुबे, सिपाही राजेंद्र हांसदा, रामदेव सिंह, देवेंद्र मरांडी, जयधन हांसदा एवं जय कुंवर शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में किया गया।घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि खजुरिया गांव में जमीन विवाद को सुलझाने के लिए तालझारी थाना की पुलिस पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गए एवं पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार कर इन्हें खदेड़ दिया। इसके उपरांत तालझारी थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार एवं वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी।मामले की जानकारी जिले के वरीय पदाधिकारी को मिलने पर दुमका के उपायुक्त ए.दोड्डे एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर दुमका के एसडीओ कौशल किशोर, जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार, तालझारी की पुलिस व जवान गांव में कैंप किए हुए हैं। पुलिस के वरीय पदाधिकारी ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने में लगे हैं।

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कोर्ट से झटका लगा :

News Pratyaksh | Updated : Fri 23rd Feb 2024, 11:59 am
उन्होंने झारखंड के बजट सत्र में भाग लेने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी थी. कोर्ट में उन्होंने याचिका दायर की थी जिसे रांची की PMLA कोर्ट ने गुरुवार (22 फरवरी) को खारिज कर दिया. बुधवार को कोर्ट ने सोरेन की अर्जी पर सुनवाई और दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. सोरेन झारखंड विधानसभा में साहिबगंज जिले के बरहेट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल कर विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की इजाजत मांगी थी.हेमंत सोरेन की ओर से बहस करते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बजट सत्र की कार्यवाही अत्यंत महत्वपूर्ण है और अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए कार्यवाही में उनका भाग लेना आवश्यक है. बजट मनी बिल होता है और इस दौरान विधायक की उपस्थिति-अनुपस्थिति से कार्यवाही सीधे तौर पर प्रभावित होती है.उन्होंने पूर्व के कुछ फैसलों का भी हवाला दिया.इसके पहले सोरेन को 5 फरवरी को चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव के दौरान विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति कोर्ट ने दी थी.हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद जेएमएम नेता चंपई सोरेन को राज्य का सीएम चुना गया. उनके साथ दो और मंत्रियों ने शपथ ली थी. इसके बाद हुए कैबिनेट विस्तार में आठ और मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. झारखंड में कुल 12 मंत्री हो सकते हैं, एक मंत्री का पद अभी भी खाली है. कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस के कुछ विधायक अपनी ही पार्टी के मंत्रियों के खिलाफ नाराज हो गए थे लेकिन बाद में वो मान गए.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories