Jharkhand


बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब में जहां पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, वहीं राजस्थान, हरियाणा में इनकी कीमत बढ़ गई है, ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम!

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Sep 2023, 04:28 pm
बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब में जहां पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, वहीं राजस्थान, हरियाणा में इनकी कीमत बढ़ गई है, ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हल्की बढ़त दिख रही है. WTI क्रूड सुबह 6 बजे के करीब 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 90.70 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 0.32 फीसदी बढ़कर 94.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था. बिहार में पेट्रोल 36, पंजाब में 30 और पश्चिम बंगाल में 44 पैसे सस्ता हो गया है. बात डीजल की करें तो बिहार में 34 पैसे, पंजाब में 28 पैसे और पश्चिम बंगाल में 41 पैसे सस्ता हो गया है. उत्तर प्रदेश में 14 पैसे महंगा हो गया है. राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे की वृद्धि की गई है. झारखंड और हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है.चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम – दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर – मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर – कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर – चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर इन शहरों में कितने बदले दाम – नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है. – गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है. – लखनऊ में पेट्रोल 96.68 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है. – पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है. – पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है. आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं. #newspratyaksh #PetrolDieselPrice

स्कूल के खाने में मिली मरी हुई छिपकली, खाना खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार !

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Sep 2023, 04:25 pm
स्कूल के खाने में मिली मरी हुई छिपकली, खाना खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार! इस वक्त झारखंड के पाकुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल झारखंड के पाकुड़ के एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों के लिए दिए गए खाने में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह खाना खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आननफानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इसके बाद आनन-फानन 60 से अधिक बच्चों को पश्चिम बंगाल के के निजी अस्पताल ले जाया गया. वहीं 40 से अधिक बच्चों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. साथ ही प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने बताया कि यह मामला पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र स्थित झरिया गांव का है, जहां सिद्धू कानू मुर्मू रेजिडेंशियल इंग्लिश स्कूल झरिया पाकुड़िया पाकुड़ में बीती रात छात्रावास के बच्चों को रात में जो खाना दिया गया था उसमें छिपकली मिली थी. इस खाना को खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई. लेकिन, फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं. लेकिन, किस कारण से इतनी बड़ी चूक हुई है, इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड स्थित एक प्राइवेट स्कूल सिद्धू कानू मुर्मू रेजिडेंशियल इंग्लिश स्कूल के खाने में छिपकली गिर गयी थी. बताया जाता है कि वही खाना खाने के बाद स्कूल के 100 से अधिक छात्र बीमार हो गए. सभी बच्चों को उल्टी और सिरदर्द होने लगा. #newspratyaksh #Jharkhand #school  

पलामू में अब इन ट्रेनों का ठहराव कोसीआरा स्टेशन पर होगा, देखें लिस्ट ,04 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का भी मोहम्मदगंज स्टेशन पर से ठहराव अस्थायी रूप से वापस लिया गया !

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Sep 2023, 04:02 pm
पलामू में अब इन ट्रेनों का ठहराव कोसीआरा स्टेशन पर होगा, देखें लिस्ट ,04 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का भी मोहम्मदगंज स्टेशन पर से ठहराव अस्थायी रूप से वापस लिया गया : पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की कुछ ट्रेनों के ठहराव को अस्थायी रूप से वापस लिया गया था. इसके बदले निकटस्थ स्टेशन कोसीआरा स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव प्रदान किया गया था. इनमें झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेन भी शामिल है. कोसीआरा स्टेशन पर ठहराव अब बढ़ाकर 25.10.2023 तक किया जा रहा है. आधारभूत संरचना के विकास कार्य के मद्देनजर पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गढ़वा रोड और जपला रेलखंड पर स्थित मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से वापस लिया गया था. इसे अब बढ़ाते हुए 25.10.2023 तक किया जा रहा है. विदित हो कि इन ट्रेनों का मोहम्मदगंज के बदले इसके निकटस्थ कोसीआरा स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है. ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 02.36-02.38 बजे है. इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 02.41-02.43 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान कर रही है. 2. गाड़ी सं. 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 04.06-04.08 बजे है, वापस लिया गया है. इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 04.11-04.13 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान कर रही है. 3. गाड़ी सं. 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 04.06-04.08 बजे है वापस लिया गया है. इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 04.11-04.13 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान कर रही है. 4. गाड़ी सं. 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 22.29-22.31 बजे है वापस लिया गया है. इसके बदले कोसीआरा स्टेशनपर यह ट्रेन 22.34-22.36बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान कर रही है. 5. गाड़ी सं. 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 00.14-00.16 बजे है वापस लिया गया है. इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 00.19-00.21बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान कर रही है.इसके साथ ही दिनांक 25.10.2023 तक निम्नलिखित 04 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का भी मोहम्मदगंज स्टेशन पर से ठहराव अस्थायी रूप से वापस लिया गया हैः 1. गाड़ी सं. 03311 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल 2. गाड़ी सं. 03359 बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर स्पेशल 3. गाड़ी सं. 03341 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल 4. गाड़ी सं. 03363 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल विदित हो कि उपरोक्त 04 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें मोहम्मदगंज स्टेशन के दोनों ओर स्थित निकटस्थ स्टेशनों-सतबहिनी एवं कोसीआरा स्टेशनों पर भी रूकती है. #newspratyaksh #Jharkhand #plamu #railway  

झारखंड के धनबाद और हजारीबाग जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में पांच बच्चे नदियों की तेज धार में बह गए!

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Sep 2023, 03:23 pm
झारखंड के धनबाद और हजारीबाग जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में पांच बच्चे नदियों की तेज धार में बह गए. इनमें से तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य का तीन घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है. दोनों घटनाएं झारखंड के स्थानीय लोक पर्व करम पूजा के बाद विसर्जन के दौरान हुईं. धनबाद में बाघमारा थाना क्षेत्र की जमुनिया नदी में करम पूजा की डाली के विसर्जन के दौरान पांच बच्चे नहाने के लिए नदी में उतरे और गहरी धार में चले गए.पांचो बच्चे बहने लगे तो कुछ लोगों की उन पर नजर पड़ी. उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें बीसीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इनमें से दो सलोनी कुमारी (14 वर्ष) और देवराज कुमार (10 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बाघमारा विधायक दुल्लू महतो भी मौके पर पहुंचे. दूसरी घटना हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ओबरा गांव की है. यहां भी सुबह-सुबह करीब 10 बच्चियां बराकर नदी में करम पूजा की डाली विसर्जित करने गई थीं. इस दौरान नदी की तेज धार में सभी बहने लगीं. इनमें से सात को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन अन्य बह गईं. बाद में स्थानीय गोताखोरों ने इनमें से एक बच्ची का शव निकाल लिया है. दो अन्य की तलाश जारी है. इन घटनाओं से इलाके में कोहराम मचा है. नदी के पास सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं. #newspratyaksh #Jharkhand #dhanbad #Hazaribagh

झारखंड में डेंगू के 39 और चिकनगुनिया के पांच नए मामले सामने आए!

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Sep 2023, 03:21 pm
झारखंड में डेंगू के 39 और चिकनगुनिया के पांच नए मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में मच्छर जनित बीमारी में वृद्धि के मद्देनजर 442 लोगों के खून के नमूनों का परीक्षण किया गया और उनमें से 39 की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज जिलों में सबसे अधिक आठ-आठ मामले दर्ज किए गए, जबकि खूंटी, पाकुड़ और रांची से चार-चार मामले सामने आए हैं। राज्य में चिकनगुनिया के मामले में भी वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चिकनगुनिया के लिए 39 लोगों के रक्त के नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सभी मरीज रांची से हैं। इससे पहले, 25 सितंबर को राज्य में डेंगू के 40 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें 35 मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले से थे। #newspratyaksh #Jharkhand #dengue