Jharkhand


झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से झटका, धन शोधन मामले में खारिज

News Pratyaksh | Updated : Fri 13th Oct 2023, 04:22 pm
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से झटका, धन शोधन मामले में खारिज : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट के बाद हाईकोर्ट से भी झटका लगा है। दरअसल हाईकोर्ट ने ईडी के समन के खिलाफ दायर हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि ईडी ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को समन भेजा था। अब हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज होने के बाद हेमंत सोरेन से ईडी द्वारा पूछताछ का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि धन शोधन के एक मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी कार्यालय आने का समन जारी किया था। समन में पीएमएलए एक्ट के तहत हेमंत सोरेन के बयान दर्ज कराने को कहा गया था। हालांकि हेमंत सोरेन समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने समन के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी थी लेकिन उन्हें हाईकोर्ट जाने की छूट दे दी थी। हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद बीती 23 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया। हालांकि अब हाईकोर्ट ने भी सोरेन की याचिका खारिज कर उन्हें बड़ा झटका दिया है। #newspratyaksh #Jharkhand #HemantSoren #HighCourt  

14 अक्टूबर को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण!

News Pratyaksh | Updated : Fri 13th Oct 2023, 02:03 pm
14 अक्टूबर को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण! इस साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है। ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात 8:34 बजे शुरू होगा और 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 2:25 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण लगभग छह घंटे तक रहेगा| यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा साथ ही भारत में कोई सूतक काल नहीं होगा|   ज्योतिष शास्त्र की माने तो भले ही सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव फिर भी सभी राशियों पर पड़ेगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ राशियों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। ये राशियाँ मेष , कर्क, तुला और मकर हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान इन राशियों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। यह ज्योतिष शाश्त्र की मान्यताएं हैं और newspratyaksh इसकी वैधता को कोई गारंटी नहीं देता है|   सूर्य ग्रहण की तारीख और समय क्या है? सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को होगा, भारतीय समय के अनुसार रात 8:34 बजे शुरू होगा और 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 2:25 बजे समाप्त।   क्या भारतीय देख पाएंगे इस सूर्य ग्रहण 2023 को? नहीं, सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।   सूर्य ग्रहण 2023 का देशवार समय क्या है? हालाँकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन सूर्य ग्रहण का समय अलग अलग देशों के लिए अलग अलग होगा|   इस सूर्य ग्रहण 2023 का सूतक समय क्या होगा? सूर्य ग्रहण 2023 का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा परन्तु भारत में नहीं लगेगा सूतक क्योंकि सूतक वहीँ वैध माना जाता है जहाँ सूर्यग्रहण दिखाई देता है|   #newspratyaksh #solareclipse2023 #RingOfFireEclipse

चतरा नाजरेथ विद्यालय हिंदी मीडियम के दर्जनों बच्चों को प्रधानाध्यापक के द्वारा इन दिनों थर्ड डिग्री से भी अधिक टॉर्चर किया जा रहा है

News Pratyaksh | Updated : Thu 12th Oct 2023, 05:13 pm
चतरा नाजरेथ विद्यालय हिंदी मीडियम के दर्जनों बच्चों को प्रधानाध्यापक के द्वारा इन दिनों थर्ड डिग्री से भी अधिक टॉर्चर किया जा रहा है. बच्चे स्कूल तो जरूर जा रहें हैं, परंतु उन्हें पढ़ाने के बजाय क्लास रूम से बाहर कर दिया जा रहा है. ऐसे में पूरे दिन स्कूल के बाहर बैठे- बैठे बच्चे मानसिक अवसाद के शिकार हो रहे हैं. प्रताड़ित होने वाले बच्चों की संख्या एक दो नहीं बल्कि 50 से भी अधिक है. यह प्रताड़ना उन्हें लगातार 3 दिनों से झेलनी पड़ रही और वो भी इसलिए कि उनके अभिभावकों ने उनकी फीस नहीं जमा की है. इस बाबत बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि प्रिंसिपल के द्वारा चंद रुपयों के खातिर बच्चों को इस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है जो काफी निंदनीय है. उन्होंने कहा कि अभिभावक ने मीडिया के पास जाकर अच्छा नहीं किया है. वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं थी. ऐसा हो रहा है तो बिल्कुल गलत है. बच्चों को ऐसे टॉर्चर करने का अधिकार विद्यालय को नहीं है. उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कहीं है.अगर बच्चों की फीस नहीं जमा किया गई है तो उन्हें अभिभावकों के साथ बात करनी चाहिए थी. ना कि बच्चों को क्लास से बाहर निकाल देना चाहिए था. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मेरी ग्रेस से जब इस बाबत पूछी गई तो उन्होंने कैमरा के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. परंतु उसने कहा कि जब कोई बीमार होता है तो उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए ना कि ओझा के पास. #newspratyaksh #Jharkhand #schools  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में ध्वस्त संवैधानिक व्यवस्था को उजागर करते हुए महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया है:

News Pratyaksh | Updated : Thu 12th Oct 2023, 05:10 pm
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में ध्वस्त संवैधानिक व्यवस्था को उजागर करते हुए महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया है: जिसके बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है. एक तरफ जहां भाजपा राज्य में ध्वस्त व्यवस्थाओं को आधार बनाकर इसे सही मान रही है. दूसरी तरफ झारखंड के सत्ताधारी दल बाबूलाल मरांडी पर हमलावर हो गए हैं.भाजपा विधायक सीपी सिंह के मुताबिक राज्य में जो हालात उत्पन्न हुए हैं उसे वजह से झारखंड वासियों को ना ही योजनाएं मिल रही है ना ही योजनाओं का लाभ. इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी एक बड़े कद के नेता हैं और झारखंड के एक बड़े हितैषी हैं और अगर उन्हें ऐसा लगता है कि वर्तमान सरकार काम नहीं कर रही है और राष्ट्रपति शासन लगाने के बाद ही राज्य में काम हो सकेंगे तो उन्होंने राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन का अनुरोध किया.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चिट्ठी पर चुटकी लेते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बाबूलाल मरांडी पर हमला बोल दिया है. झामुमो महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि हताशा जब अपने चरम पर होता है तो इस तरीके की चीज सामने आती हैं. जब राजनीतिक तौर पर आप संघर्ष नहीं कर पा रहे हो, इतना तक की बीजेपी में आपकी स्वीकार्यता नहीं है. लोग आपके साथ चलने को तैयार नहीं है उसे वक्त में ऐसी ही बातें होंगी. लेकिन इससे कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है. बीजेपी अब पूरी तरीके से ढलान पर है और उसे ढलान में बाबूलाल मरांडी भी है. #newspratyaksh #Jharkhand #BabulalMarandi #rashtrapatisasan #BJPGovernment  
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories