Jharkhand


30 सितंबर तक राज्यभर में बारिश की संभावना!

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Sep 2023, 01:32 pm
30 सितंबर तक राज्यभर में बारिश की संभावना :झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पिछले चार-पांच दिनों से कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच-छह दिनों तक राज्य में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में मानसून की गतिविधियां सामान्य रही। इस दौरान सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 57.2 मिलीमीटर बारिश हुई। राजमहल में 45.2, महरो में 30.8, रायडीह में 30.2, सिकटिया में 28, डुमरी में 26.7, साहेबगंज में 20, और जमशेदपुर में 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि लोहरदगा में 6.5, मंझारी में 6, गोमिया में 5.6, बरही में 5.4, खूंटी में 3, कांके में 3, कोडरमा में 1.8 और डालटनगंज में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई।मौसम विभाग की ओर से अगले 30 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। 25 और 26 सितंबर के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार 25 सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर बारिश होगी। जबकि 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं 27 सितंबर को उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 28 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 29 और 30 सितंबर को भी राज्य में कई स्थानों पर बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। #newspratyaksh #weather #WeatherUpdate   आखिर मौसम कैसे पलट गया? 

अगर इरादे बुलंद हों तो सिमित साधन भी सफलता में रुकावट नहीं बन सकते!

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Sep 2023, 01:30 pm
गांव में रहकर यूट्यूब से पढ़ाई! अब झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा में लहराया परचम : नेहा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने की वजह से इलाके में परीक्षा की तैयारी को लेकर कोई शिक्षण संस्थान भी उपलब्ध नहीं था.परिवार की आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं थी कि परिजन उसे परीक्षा की तैयारी के लिए शहर भेज सके. इसके बाद नेहा ने यूट्यूब के माध्यम से परीक्षा की तैयारी शुरू की.नेहा ने बताया कि यूट्यूब पर परीक्षा से संबंधित उपलब्ध अलग-अलग वीडियो लेक्चर को देखने के साथ ऑनलाइन सेट प्रैक्टिस भी किया. नेहा ने बताया कि उसके पिता सदानंद यादव रांची में ड्राइवर का काम करते हैं. शुरू से ही नेहा की इच्छा मेडिकल क्षेत्र में जाने की थी. तो वह झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली झारखंड पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई. जिससे परीक्षा की तैयारी में उन्हें काफी मदद मिली.हाल ही के दिनों में जारी परीक्षा के परिणाम में नेहा ने पारा मेडिकल में सफलता प्राप्त की. नेहा ने बताया कि नामांकन के लिए उसका चयन राज्य के सबसे बड़े मेडिकल संस्था रिम्स में हुआ है. जिसमें उसे एनेस्थीसिया विभाग मिला है. नेहा की सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है. #newspratyaksh #Jharkhand #ParamedicalExam

झारखंड के होमगार्ड जवानों को समान काम के लिए समान वेतन.....

News Pratyaksh | Updated : Sat 23rd Sep 2023, 06:16 pm
झारखंड के होमगार्ड जवानों को समान काम के लिए समान वेतन मिलने की संभावना बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट में होमगार्ड को समान कार्य का समान वेतन देने के हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ झारखंड सरकार द्वारा याचिका दायर की गई थी। पर कोर्ट ने सरकार द्वारा दायर एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) को खारिज कर दी है।सुप्रीम कोर्ट में समान कार्य का समान वेतन को लेकर झारखंड सरकार की ओर से दायर एसएलपी की सुनवाई शुक्रवार को हुई। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने झारखंड सरकार द्वारा दायर एसएलपी को खारिज कर दी।सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से झारखंड के होमगार्डजवानो को फायदा मिल सकता है। और अब इन्हें भी पुलिस के जवानों के बराबर वेतन देना पड़ेगा। बतादें कि झारखंड हाईकोर्ट पूर्व में ही सरकार को होमगार्ड के जवानों को पुलिस के जवानों के बराबर वेतनमान देने का निर्देश दे चुकी है। और हाईकोर्ट के इसी आदेश को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अब होमगार्ड के जवानों में खुशी है। होमगार्ड एसोसिएशन के महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंडहोमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने झारखंड सरकार की ओर से दायर एसएलपी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कैविएट फाइल की थी। #newspratyaksh #Jharkhand #homeguard  

हजारीबाग में स्थित एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत!

News Pratyaksh | Updated : Sat 23rd Sep 2023, 05:58 pm
हजारीबाग में स्थित एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत झारखंड के हज़ारीबाग जिले में शुक्रवार को एक एल्युमीनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के दामोडीह गांव स्थित एक फैक्ट्री में हुई।पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘विस्फोट दोपहर एक बजे के कुछ मिनट बाद हुआ। दो श्रमिकों की मौत हो गई। हालांकि, घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है और जांच जारी है।’’पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो बड़ा बाजार इलाके का रहने वाला है ।कटकमदाग पुलिस थाने के प्रभारी डी के प्रजापति ने कहा, ‘‘घटना के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजा गया है।’’मृतकों की पहचान रंजीत ठाकुर और सुखदेव साव के रूप में की गई। दोनों बिहार के गया जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि घटना में कोई अन्य कार्यकर्ता घायल नहीं हुआ है। #newspratyaksh #Jharkhand #Hazaribagh #almuniumfactory  

ED समन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, चौथी बार भी पूछताछ के लिए नहीं हुए पेश !

News Pratyaksh | Updated : Sat 23rd Sep 2023, 12:00 am
ED समन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, चौथी बार भी पूछताछ के लिए नहीं हुए पेश : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चौथे समन के बाद भी शनिवार को ईडी कार्यालय नहीं पहुंचेंगे. दरअसल हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में हेमंत सोरेन ने कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप करने और पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया है. बता दें, ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए चौथा समन भी भेजा था. ईडी ने चौथी बार समन भेजकर हेमंत सोरेन को 23 सितंबर को पूछताछ के लिए फिर से रांची ईडी दफ्तर बुलाया था.दरअसल पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट में ईडी के समन को चुनौती देने का निर्देश दिया था. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से एडिशनल साॅलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट से कहा था कि हेमंत सोरेन को मनी लांड्रिंग कानून की धारा 50 और 63 पर सवाल उठाने से रोकें. बता दें, ईडी ने अबतक सीएम हेमंत सोरेन को 14 अगस्त, 24 अगस्त, 9 सितंबर और 23 सितंबर चार बार समन भेजा है.बता दें, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हेमंत सोरेन ने अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को याचिका दाखिल की थी. जिसमें उन्होंने ED द्वारा समन किये जाने की प्रक्रिया को चुनौती दी थी. अपनी याचिका में हेमंत सोरेन ने कहा है कि ED द्वारा उन्हें समन कर बुलाया जाना गलत है. बता दें, अब ईडी ने हेमंत सोरने को पूछताछ के लिए 4 बार समन जारी किया है.जानकारी के मुताबिक, ED हेमंत सोरेन से लैंड स्कैम से जुड़े केस में पूछताछ करना चाहती है. बता दें, फर्जी कागजात के आधार पर जमीन खरीदने के मामले में ED द्वारा समन जारी करने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. #newspratyaksh #Jharkhand #HemantSoren #ed #HighCourt  

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का निधन, किन अदालतों में आज नहीं होगा काम?

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Sep 2023, 05:10 pm
झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का निधन, किन अदालतों में आज नहीं होगा काम? झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का निधन रांची के मेडिका अस्पताल में हो गया| बताया जा रहा है कि वे पिछले कई दिनों से वे बीमार थे| वर्ष 2018 में उन्होंने न्यायाधीश पद पर योगदान दिया था| इससे पहले बार काउंसिउंल के सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी| जानकारी के अनुसार दिवंगत न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव का पार्थिव शरीर मेडिका हॉस्पिटल से उनके डोरंडा नेपाल हाउस स्थित आवास पर श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है. तीन बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में लाये जाने की खबर आ रही है | जिसके बाद अंतिम यात्रा करीब 4:00 बजे मुक्तिधाम के लिए उच्च न्यायालय से प्रस्थान करेगा| 4:15 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी| #newspratyaksh #Jharkhand #JharkhandHighCourt #justice