Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Jharkhand


झारखंड, बंगाल और ओडिशा में फिर सुलग रहा है कुड़मी को एसटी दर्जा देने का सवाल

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:23 pm
झारखंड, बंगाल और ओडिशा में फिर सुलग रहा है कुड़मी को एसटी दर्जा देने का सवाल झारखंड, बंगाल और उड़ीसा में कुड़मी जाति को आदिवासी (एसटी) का दर्जा देने का सवाल एक बार फिर सुलग रहा है। इस जाति-समाज के संगठनों ने आगामी 20 सितंबर से “रेल टेका, डहर छेका” (रेल रोको-रास्ता रोको) आंदोलन का ऐलान किया है।इन संगठनों का दावा है कि इस बार आंदोलन में गांव-गांव से आने वाले हजारों लोग रेल पटरियों और सड़कों पर तब तक डटे रहेंगे, जब तक केंद्रीय गृह मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय कुड़मी को एसटी का दर्जा देने की बात लिखित तौर पर नहीं मान लेता।दूसरी तरफ आदिवासियों के संगठन कुड़मी जाति की इस मांग पर विरोध जता रहे हैं। आदिवासी संगठनों का कहना है कि कुड़मियों को एसटी का दर्जा देने की मांग आदिवासियों के अस्तित्व पर हमला है। #newspratyaksh #Jharkhand #bangal #udisha #kurmi #st  

ईडी ने जांच में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन को चौथा समन भेजा!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:20 pm
पीएमएलए मामला : ईडी ने जांच में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन को चौथा समन भेजा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 23 सितंबर को जमीन हड़पने के मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में शामिल होने के लिए एक नया समन भेजा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सोरेन को जारी किया गया यह चौथा समन था। पिछली बार उन्हें 9 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया था। ताजा समन मिलने के बाद सोरेन ने शीर्ष अदालत का रुख भी किया था। पिछले साल सोरेन से अवैध खनन मामले में पूछताछ की गई थी। ईडी के रांची स्थित कार्यालय में उनकी पत्‍नी के साथ करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। मौजूदा मामले में ईडी ने एक आईएएस अधिकारी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। 8 जुलाई को मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के आवास पर छापेमारी हुई थी। #newspratyaksh #Jharkhand #HemantSoren #ed

नामकुम पावर ग्रिड डकैती मामला :

News Pratyaksh | Updated : Wed 07th Jul 2021, 12:00 am
नामकुम पावर ग्रिड डकैती मामला : जिले के नामकुम पावर ग्रिड में डकैती करने वाले अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि जिन अपराधियों ने डकैती को अंजाम दिया था, उनके कपड़े चड्डी-बनियान गिरोह के जैसे थे. मामले में नामकुम पुलिस को भी कई जानकारियां मिली है. जिसके आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है.राज्य में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी पावर ग्रिड में अपराधियों के द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. सोमवार की रात पावर ग्रिड में बिजली कर्मी और सुरक्षा प्रभारी को बंधक बनाकर लगभग 16 लाख रुपए की डकैती को अंजाम दिया था. पावर ग्रिड में 8 से 10 की संख्या में अपराधी रात के 10 बजे पहुंचे थे और करीब 2 घंटे तक डकैती को अंजाम दिया था.बिजली विभाग के जीएम ट्रांसमिशन अनिल भारतीय ने बताया कि अपराधी लूटपाट का इरादे से ही आए थे. इसलिए किसी व्यक्ति विशेष को उन्होंने हानि नहीं पहुचाया. अपराधी कीमती उपकरण और कॉपर लेकर अपने साथ गए हैं, जिसका बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपए है. जीएम ट्रांसमिशन अनिल भारतीय के अनुसार इस वारदात के बाद बिजली कर्मचारियों में दहशत का माहौल है. खासकर जो लोग रात के समय ड्यूटी करते हैं, वह बेहद दहशत में है.वहीं, मामले हेडक्वार्टर डीएसपी 1 अमर पांडे ने बताया कि अपराधियों की तलाश के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. ग्रिड के कर्मचारियों के द्वारा अपराधियों के संबंध में कई सारी जानकारियां दी गई है. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.वहीं, ग्रिड के कर्मचारियों ने बताया कि जो अपराधी डकैती की घटना को अंजाम देने आए थे, उनका हुलिया चड्डी-बनियान गिरोह के जैसा था. हालांकि अपराधियों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. केवल ग्रीड के कीमती सामान लूटकर चले गए. बिजली कर्मचारियों ने बताया कि अपराधी जरा सा भी जल्दबाजी में नहीं थे. वह बड़े आराम के साथ डकैती को अंजाम दे रहे थे, जैसे उन्हें किसी का कोई भय ही ना हो.

इरफान अंसारी का विवादित बयान कहा

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Mar 2021, 12:00 am
इरफान अंसारी का विवादित बयान कहा, भाजपा का सांप मर चुका है लेकिन अभी तक डंक मारना नहीं छोड़ा : बजट सत्र के दौरान सदन में बीजेपी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता के द्वारा पेपर फाड़े जाने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए इरफान अंसारी ने बीजेपी और उनके विधायकों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सदन को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने शर्मसार किया वह निंदनीय है, मैं इसकी निंदा करता हूं और मैं यह कहना चाहता हूं कि भाजपा का सांप मर चुका है लेकिन अभी तक डंक मारना नहीं छोड़ा है तो इसके मुंह को भी कुचलना होगा.उन्होंने कहा कि जनता ने सांप तो मार दिया मगर अभी मुंह बचा हुआ है. इसके कारण ये लोग अनाप-शनाप जो बोल रहे हैं उससे न केवल झारखंड शर्मसार हो रहा है बल्कि देश के स्तर पर झारखंड को शर्मसार कर दिया है.स्पीकर की सराहना करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड को एक शालीन स्पीकर पहली बार मिला है. वह सबकी सुनते हैं. वह बीजेपी के विधायकों को ज्यादा मौका दे रहे हैं उसके बाद भी और उनके सामने पेपर फाड़ देना इस तरह का आचरण शोभा नहीं देता है.एक बाहरी आदमी आकर इस तरह से सदन में हरकतें करे यह हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. संयोग से मैं सदन में नहीं था नहीं तो मैं मुंह तोड़ जवाब देता. यह लोकतंत्र का मंदिर है ऐसे में तमाम विधायकों से मैं अपील करूंगा कि अपना आचरण सुधारिए. इस मंदिर की खूबसूरती जितना हम बढ़ाएंगे इसकी खुशबू और अधिक बढ़ेगी. सदन को नीचा दिखाना ठीक बात नहीं है.इलाज के अभाव में लोग मारे जाते हैं यह बड़ा दुर्भाग्य है इसको लेकर सरकार चिंतित है और लोगों को यह चिंता होती है कि कल बीमार हो जाएंगे तो कहां से इलाज होगा सरकार इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य की जनता के लिए स्वास्थ्य विभाग का बजट रखने जा रही है.

झारखंड में रशन कार्ड के ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 मार्च :

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Mar 2021, 12:00 am
झारखंड में रशन कार्ड के ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 मार्च : झारखंड में राशन कार्ड धारक 31 मार्च तक राशन कार्ड का ई-केवाईसी करवा सकेंगे. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पीला और गुलाबी राशन कार्ड का ई-केवाईसी शुरू होने जा रहा है. राशन कार्डधारियों की सहूलियत और शत-प्रतिशत ई-केवाईसी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में ई-केवाईसी सप्ताह का आयोजन किया जेयगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि राज्य के सभी जिलों में 21 से 27 मार्च तक ई-केवाईसी सप्ताह आयोजित होगा. इसके तहत जनवितरण प्रणाली के दुकानदार कार्डधारियों के घर जाकर ई-केवाईसी करवायेंगे.इस संबंध में कहा गया है कि अगर कार्ड धारक का मोबाईल नंबर सत्यापित (वेरिफाइड) नहीं है, तो इसकी जानकारी प्रशासन को देनी होगी. अधिकारी ने कहा है कि आधार सीड नहीं होने की स्थति में ई-केवाईसी के दौरान ही आधार सीडिंग का भी काम किया जायेगा. राशन कार्ड धारकों को सरकार की ओर से मुफ्त में अनाज दिया जाता है.झारखंड सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसका लाभ लेने के लिए राशन कार्ड का होना अनिवार्य कर दिया गया है. हेमंत सोरेन सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना भी ऐसी ही योजना है. अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इस योजना के तहत सरकार 18 से 50 साल तक की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देती है.

डोरंडा में लगा झारखंड का सबसे बड़ा ईद एक्सपो बाज़ार,खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ ।

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Mar 2021, 12:00 am
रांची: ईद के मौके पर झारखंड का सबसे बड़ा ईद एक्सपो बाज़ार डोरंडा रिसालदार शाह बाबा उर्स मैदान मे 17 मार्च से 31 मार्च तक या चांद रात तक लगाया गया है। जिसमें 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए है। जिसमें लेडीज़,जेंट्स व बच्चों के कपड़े, फुटवेयर, घर के सजावट के समान, लेडीज़ पर्स बैग, बेडशीट, किचेन की जरूरत के समान, अचार,आदिवासी तेल, जड़ी बूटी,खाने पीने के कई प्रकार के व्यंजन, बच्चों के लिए खिलौने, क्रॉकरी, कारपेट सहित बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाए गए है।एक्सपो की शुरुआत मंगलवार को रिसालदार शाह बाबा के दरगाह मे खानकाह मज़हरिया मुनअमिया फिरदौस नगर डोरंडा के सज्जादा नशी सह ईमाम जामा मस्जिद जैप 1 डोरंडा के पीरे तरीकत रहबरे शरीयत हज़रत अल्लामा वा मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली कादरी, झारखंड सरकार के कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी, दरगाह कमेटी के सदर अय्यूब गद्दी , सेकेट्री जावेद अनवर , उपाध्यक्ष मो रिजवान हुसैन, सह सचिव जुल्फीकार अली भुट्टो , कमिटी के खलीकुल गद्दी,अनीस गद्दी, समपा गद्दी, आसिफ़ नईम, आजाद गद्दी वा पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के शाहिद खान, सरफराज कुरैशी, समीर सहित कई गणमान्य लोगों ने बाबा के दरगाह में चादर पोशी कर किया। उसके पश्चात मेले परिसर का विधिवत उद्घाटन सभी अतिथियों का मौजौदगी में फीता काट कर किया गया।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories