Jharkhand


गिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा, जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त :

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th May 2024, 11:57 am
गिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा, जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त :. झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र झरी पुल घाघरा कॉलेज के समीप आईआरबी जवानों से भरी बस असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं करीब दस जवान घायल हो गए हैं. मृतक जवान की पहचान विकास भगत के रूप में की गई है. सभी आईआरबी के जवान हैं जो गिरिडीह से गढ़वा जा रहे थे. इसी दौरान बस असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.इस बाबत बताया जाता है कि शिखर ट्रेवल्स नामक बस जो कि जीटी रोड़ डुमरी की तरफ से बगोदर आ रही थी. तभी बस का चालक एक बाइक को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर डिवाइडर में चढ़ गयी और बस का टायर फटने से सीधे सड़क पर जाकर पलट गयी. इस घटना में बस में सवार एक पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बस में सवार 12 जवान घायल हो गए. इस घटना में बस में सवार एक पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गयी. वंही बस में सवार 12 जवान घायल हो गए.इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी और घायल जवानों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों और बगोदर पुलिस के सहयोग से बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. जहा घायलो में चार जवानों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल जवानों को रांची रिम्स भेजने की तैयरी है. अन्य मामूली रूप से घायल जवानों का इलाज बगोदर अस्पताल में किया जा रहा है

हाई कोर्ट के आदेश के बाद 10 हजार एएनएम की बहाली का रास्ता साफ

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Apr 2024, 11:30 am
हाई कोर्ट के आदेश के बाद 10 हजार एएनएम की बहाली का रास्ता साफराज्य के अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों पर दस हजार एएनएम की बहाली का रास्ता साफ हो गया है। मैट्रिक, इंटर और नर्सिंग के अंक के आधार पर अब एएनएम की बहाली होगी। पटना हाईकोर्ट की मुख्य खंडपीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद बिहार टेक्निकल सर्विस कमिशन की ओर नियुक्ति प्रक्रिया के लिए किए गए बदलाव को रद्द करते हुए अंक के आधार पर एएनएम की बहाली करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में एएनएम की बहाली पहले की तरह उनकी ओर से प्राप्त अंक के आधार पर होगा।

झारखंड बोर्ड 12वीं में किसने किया टॉप :

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Apr 2024, 11:29 am
झारखंड बोर्ड 12वीं में किसने किया टॉप :झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है. झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 3 लाख 44 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 94433 बच्चे शामिल हुए थे. जिसमें से 68203 पास हुए हैं. जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 25907 बच्चे शामिल हुए थे. जिसमें से 23235 पास हुए हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 2 लाख 24 हजार 502 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें से 2 लाख 6 हजार 685 बच्चे पास हुए हैं.झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स की लिस्टआर्ट्स1. जीनत प्रवीन, रांची2. बहमीं धान, एसएस प्लस हाई स्कूल, खूंटी3. दीपाली कुमारी, अर्सलाइन कॉमर्स 1. प्रतिभा साहा, अर्सलाईन2. रिया कुमारी, अर्सलाइन3. सृष्टि उरसलाइन साइंस 1. स्नेहा, अर्सलाइन इंटर कालेज2. रितिका कुमारी, हजारीबाग3. पंकज साहू, सिसई

झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच KG से 8वीं तक के स्कूल बंद :

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Apr 2024, 11:25 am
 झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच KG से 8वीं तक के स्कूल बंद :भिभावकों के लिए खुशखबरी. झारखंड में दिनों दिन बढ़ती गर्मी और लू के बीच छोटे बच्चों को राहत दी गई है. बच्चे बीमार न पड़ें इसलिए राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक) एवं सभी निजी विद्यालयों में केजी से लेकर कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगी. गुमला में भी 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी. हालांकि, आवासीय विद्यालय पूर्व की भांति संचालित रहेंगे.आदेशानुसार, 9वीं व उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 से लेकर 11.30 बजे तक संचालित होंगी. इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद, अन्य बाहरी गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी. यह आदेश दिनांक 30 अप्रैल से अगले आदेश तक लागू रहेगा. इस दौरान सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की छुट्टी नहीं रहेगी. ये सभी प्रतिदिन स्कूल की निर्धारित अवधि में विद्यालय आकर कार्य करेंगे.

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 11:34 am
ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जस्टिस संजीव खन्ना से एसएलपी पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया था। कोर्ट ने इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है। दरअसल, हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के बाद झारखंड उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की थी, जिस पर 28 फरवरी को एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब तक इसपर कोई फैसला नहीं आया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एसएलपी में हेमंत सोरेन ने गुहार लगाई है कि फैसला नहीं आने से वह लोकसभा चुनाव के प्रचार में भाग नहीं ले पा रहे हैं। सोरेन के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से किए गए आग्रह में कहा है कि हाईकोर्ट का फैसला न आने से सोरेन के समक्ष दुविधा की स्थिति है, क्योंकि वह कानूनी उपायों के लिए न तो आगे बढ़ सकते हैं और न ही पीछे जा सकते हैं। गौरतलब है कि सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाले में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

झारखंड हाईकोर्ट ने 6800 कांस्टेबलों की नियुक्तियों को सही ठहराया

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 11:32 am
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में 6800 कांस्टेबलों की नियुक्ति को सही ठहराते हुए इसे चुनौती देने वाली याचिकाओं का खारिज कर दिया है। नियुक्ति को चुनौती देते हुए सुनील टुडू एवं अन्य अभ्यर्थियों ने 65 याचिकाएं दायर की थीं, जिनपर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई चल रही थी। एक्टिंग चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अदालत ने याचिकाओं पर सभी पक्षों की बहस और सुनवाई बीते 15 मार्च को पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। राज्य में कांस्टेबलों की नियुक्ति के लिए 2015 में विज्ञापन निकाला गया था और वर्ष 2018 में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।