Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Lifestyle


केंद्र की मोदी सरकार ने नए संसद में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया, जिसके बाद देश में राजनीतिक हलचल तेज!

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th Sep 2023, 12:00 am
केंद्र की मोदी सरकार ने नए संसद में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया, जिसके बाद देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है: इस बिल को लेकर INDIA गठबंधन के सहयोगियों के भी अलग-अलग बयान आने लगे हैं लेकिन इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण बिल का स्वागत कर महागठबंधन और INDIA में हलचल तेज कर दी है.दरअसल नीतीश कुमार ने X पर ट्वीट कर जो लिखा है वो बेहद महत्वपूर्ण है और माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन कर बड़े राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है.नतीश कुमार ने लिखा है कि संसद में जो महिला आरक्षण बिल लाया गया है, वह स्वागत योग्य कदम है. हम शुरू से ही महिला सशक्तीकरण के हिमायती रहे हैं और बिहार में हम लोगों ने कई ऐतिहासिक कदम उठाये हैं. वर्ष 2006 से हमने पंचायती राज संस्थाओं और वर्ष 2007 से नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया.नीतीश कुमार ने आगे लिखा है कि वर्ष 2006 से ही प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में महिलाओं को 50 प्रतिशत और वर्ष 2016 से सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. वर्ष 2013 से बिहार पुलिस में भी महिलाओं कोे 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. आज बिहार पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी देश में सर्वाधिक है. बिहार में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के अन्तर्गत नामांकन में न्यूनतम 33 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिये आरक्षित की गयी हैं. ऐसा करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है.नतीश कुमार ने लिखा है कि हमलोगों ने वर्ष 2006 में राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन के लिए परियोजना शुरू की जिसका नामकरण ‘‘जीविका‘‘ किया. बाद में तत्कालीन केन्द्र सरकार द्वारा इसकी तर्ज पर महिलाओं के लिए आजीविका कार्यक्रम चलाया गया. बिहार में अब तक 10 लाख 47 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है, जिसमें 1 करोड़ 30 लाख से भी अधिक महिलाएं जुड़कर जीविका दीदियां बन गयी हैं. नीतीश कुमार आगे लिखते है की हमारा मानना है कि संसद में महिला आरक्षण के दायरे में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तरह पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिये भी आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिये.प्रस्तावित बिल में यह कहा गया है कि पहले जनगणना होगी तथा उसके पश्चात निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन होगा तथा इसके बाद ही इस प्रस्तावित बिल के प्रावधान लागू होंगे। इसके लिए जनगणना का काम शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए. नीतीश कुमार केंद्र से आग्रह करते भी दिखे कि जनगणना तो वर्ष 2021 में ही हो जानी चाहिए थी परन्तु यह अभी तक नहीं हो सकी है. जनगणना के साथ जातिगत जनगणना भी करानी चाहिए तभी इसका सही फायदा महिलाओं को मिलेगा.यदि जातिगत जनगणना हुई होती तो पिछड़े एवं अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था को तुरंत लागू किया जा सकता था, वहीं महिला आरक्षण को लेकर आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा का मानना है कि एससी-एसटी के साथ ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिले, कोटा विदिन कोटा में समायोजन नहीं होगा तो सारी बातें बेमानी होगी 2029 में होगा या 2034 में होगा कुछ भी क्लियर नहीं है. #newspratyaksh #WomenReservationBill #BiharPolitics  

Warning! मैं STET, पटना से बात कर रहा हूं। पास करना है तो जल्दी से बीस हजार भेजो !

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Sep 2023, 04:53 pm
हेल्लो आप ..... कुमार बोल रहे हैं? जी, आप कौन ? मैं STET, पटना से बात कर रहा हूं। आपका रौल नंबर 4754794601 है ? जी हां, क्यों ? क्या बात है ? आपको STET (STATE TEACHERS ELIGIBILITY TEST) परीक्षा में पास अंक से 2 अंक कम है। अगर आप चाहें तो आपका चयन हो सकता है वर्ना आप फेल हो जाईयेगा। मुझे क्या करना होगा ? फिलहाल जल्दी से आप मुझे बीस हजार रुपया भेज दीजिये, बाकी बाद में भेज दीजियेगा। आप रुपया जल्दी भेज दीजिये ताकि आपका रिजल्ट कन्फर्म कर सकें।.... यह उन बातचीत का एक अंश है जो इन दिनों लगातार वैसे अभ्यर्थियों को किया जा रहा है जो STET की परीक्षा में शामिल हुए हैं। ऐसे एक दो नहीं बल्कि अनगिनत कॉल किए जा रहे हैं जो ठगी की ओर इशारा कर रहा है।बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपरलीक तो हो ही रहा है लेकिन अब अभ्यर्थियों का डाटा भी लीक हो रहा है। STET-23 की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का डाटा लीक होने की बात सामने आ रही है। इस बात की जानकारी तब हुई जब STET परीक्षा के अभ्यर्थियों को अलग अलग तरह के फोन आने लगे। किसी को कहा जाता कि आपको STET की परीक्षा में 2 अंक कम है, किसी को एक अंक कम है ,किसी को तीन अंक कम है तो किसी को 5 अंक कम है, आप अगर चाहें तो परीक्षा पास कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको फिलहाल दस हजार, बीस हजार, तीस हजार, किसी को पचास हजार तो किसी को एक लाख तक कहा गया। अभ्यर्थियों से यह कहा गया कि आप जल्दी कन्फर्म कीजिये वरना दूसरा बन्दा रुपया देने के लिए तैयार है।छात्रों के हित मे लगातार संघर्ष करने वाले राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार का कहना है कि अभ्यर्थियों को फोन करके अभ्यर्थियों का रॉल न., पिता का नाम, उनका पता, उनका परीक्षा केंद्र यानी वह सबकुछ बताया जा रहा है जिस डाटा का उपयोग STET परीक्षा में किया गया है। उन अभ्यर्थियों से परीक्षा में उपयोग किया गया सारा डाटा बताकर परीक्षा पास कराने के बदले रुपये की मांग की जा रही है। किसी से पचास हजार, किसी से पचहत्तर हजार तो किसी से एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। पैसा नही देने पर इस परीक्षा में फेल करने की धमकी तक दी जा रही है।राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार का कहना है कि फोन करने वाले ए कौन लोग हैं? शिक्षा माफियाओं एवं परीक्षा माफियाओं के पास अभ्यर्थियों का डाटा कैसे आया और किसने दिया ? दिलीप कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय के लोगों की भी इसमें संलिप्तता हो सकती है। इसलिए दिलीप कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। #newspratyaksh #Bihar #exams #phonecall  

गुजरात, राजस्थान, जम्मू से लेकर हिमाचल प्रदेश तक, IMD ने की आंधी, तूफान के साथ भारी बारिश की ??:

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Sep 2023, 04:45 pm
गुजरात, राजस्थान, जम्मू से लेकर हिमाचल प्रदेश तक, IMD ने की आंधी, तूफान के साथ भारी बारिश की ??: देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक बारिश हो रही है। हालांकि, कर्नाटक के साथ महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में सूखे की भी स्थिति है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार और बुधवार से पूर्वी भारत में बारिश/आंधी तूफान का ताजा दौर शुरू हो सकता है।आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि पश्चिम भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम, व्यापक रूप से व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके अलावा, सोमवार और मंगलवार को गुजरात और दक्षिण राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम, छिटपुट से लेकर बहुत भारी और कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।आईएमडी ने कहा कि जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश, बाद में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। बुधवार और शुक्रवार को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ झारखंड में भी भारी बारिश होने की संभावना है। गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल में सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को मध्‍यम से भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि ओडिशा में गुरुवार तक बारिश होने का अनुमान है, बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार में भी गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी भविष्यवाणी की है। उसने कहा, "सोमवार और शुक्रवार के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है। #newspratyaksh #weather #weatheralert  

इस माह के अंत तक हर हाल में बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराएं : झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमार पासी

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Sep 2023, 04:43 pm
सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि इस माह के अंत तक हर हाल में बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराएं : झारखंड के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. जिन बच्चों को अभी तक सरकार की तरफ से पोशाक नहीं मिली है उनको अब इस माह स्कूली पोशाक मिल जाएगी. क्योंकि झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से इसके लिए राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को अहम दिशा निर्देश दी गई है. साथ ही इसी महीने के अंदर स्कूली बच्चों को पोशाक देने की बात की है.झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमार पासी ने एक समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सभी जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक शामिल हुए. समीक्षा के दौरान किरण कुमार पासी ने कहा कि सभी जिलों को 207 करोड रुपए पोशाक के लिए उपलब्ध कराया गया हैं.लेकिन अब तक केवल 22 करोड़ रुपए ही खर्च हुए हैं. राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद भी बच्चों को अब तक पोशाक नहीं मिली है.बैठक के दौरान निर्देशक किरण कुमार पासी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि इस माह के अंत तक हर हाल में बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराएं. साथ ही अगर ऐसा नहीं होता है डीएसई पर सख्त कार्रवाई की जाएगी व पोशाक उपलब्ध कराने के बाद पदाधिकारी को इसकी जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी.समीक्षा बैठक में 80 उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों के नामांकन व शिक्षकों के रिक्त पदों की स्थिति पर भी विचार विमर्श किया गया. सभी जिलों को निर्देश के अनुरूप जल्द से जल्द विद्यालय में शिक्षकों की प्रति नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है. बता दे, फिलहाल राज्य के 80 उत्कर्ष विद्यालय में शिक्षकों के 889 पद खाली है. इसके अलावा बैठक में स्कूलों को उपलब्ध कराई गई वार्षिक अनुदान राशि के खर्च की भी जानकारी जिलों से ली गई. #newspratyaksh #Jharkhand #GovernmentSchools #students  
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories