Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Lifestyle


कई कुर्मी संगठनों ने समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर 20 सितंबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के नौ रेलवे स्टेशनों पर अनिश्चितकालीन रेल नाकाबंदी का किया आह्वान !

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Sep 2023, 04:39 pm
कई कुर्मी संगठनों ने समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर 20 सितंबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के नौ रेलवे स्टेशनों पर अनिश्चितकालीन रेल नाकाबंदी का आह्वान किया है. इस प्रदर्शन के दौरान कुर्मी संगठन कुर्माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी करेंगे. इन तीन राज्यों में, समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में सूचीबद्ध किया गया है.झारखंड में कुर्मियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली अग्रणी संस्था टोटेमिक कुर्मी विकास मोर्चा (टीकेवीएम) के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने सोमवार (18 सितंबर) को कहा कि यह आंदोलन पश्चिम बंगाल के आदिवासी कुर्मी समाज और ओडिशा के कुर्मी सेना सहित विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है. ओहदार ने यहां मीडिया को बताया कि 20 सितंबर से झारखंड के मुरी, गोमोह, नीमडीह, घाघरा स्टेशनों और पश्चिम बंगाल के खेमासुली और कुस्तौर के अलावा ओडिशा के हरिचंदनपुर, जराइकेला और धनपुर स्टेशनों पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा.टीकेवीएम के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा, 'कुर्मी समुदाय के हजारों लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा, ढोल और अन्य संगीत वाद्ययंत्रों के साथ आंदोलन में भाग लेंगे और छऊ नृत्य, पाटा नृत्य, नटुवा नृत्य, घोड़ा नृत्य और झूमर नृत्य करेंगे.' गौरतलब है कि बीते दो साल में इन्हीं मांगों को लेकर कुर्मियों का यह दूसरा बड़ा आंदोलन है. इससे पहले अप्रैल 2023 में भी कुर्मी समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में झारंखंड के कई रेलवे स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन किया था. इस विरोध प्रदर्श के दौरान झारखंड में करीब 250 से अधिकर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था. आगामी 20 सितंबर को होने वाले प्रदर्श को लेकर कुर्मी संगठनों का दावा किया कि इस बार 20 सितंबर से इस बार प्रदेश के सिर्फ चार जगहों से नीमडी, गोमो, मनोहरपुर और मुरी में बड़ी संख्या में लोग एक साथ रेल पटरियों पर डेरा डालेंगे. इस आंदोलन को लेर आदिवासी कुर्मी समाज के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बार समुदाय अपनी मांगो लेकर 'रेल टेका, डहर छेका' (रेल रोको, रास्ता रोको) का आंदोलन अभूतपूर्व होगा. प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे को भी रोकने के प्लान बना रहे हैं. वहीं आदिवासी संगठन कुर्मी समुदाय की एसटी की मांग का विरोध जता रहे हैं. उनका कहना है कि कुर्मी समुदाय को एसटी का दर्जा देना आदिवासी समुदाय के अस्तित्व पर हमला है. #newspratyaksh #kurmi #RailRokoAndolan  

नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते बंग्लादेश के एक नागरिक गिरफ्तार!

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Sep 2023, 04:36 pm
नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते बंग्लादेश के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया। श्रवण बरुआ के पास से बंग्लादेश का पासपोर्ट मिला है। इसके साथ भारत का नागरिक पहचान पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड के अलावा वोटर आईडी भी मिला। इस पर गया जिले का निवासी बताया गया है। आधार कार्ड पर गिरफ्तार श्रवण बरुआ के पिता का नाम नेपाल बरुआ बताया गया है, जो बुद्ध इन्टरनेशनल वलफरे मिशन, अमवा, निरंजना रिजॉर्ट के सामने बोधगया, जिले गया का निवासी बताया गया है। श्रवण बरुआ की गिरफ्तारी के बाद आईबी, एसएसबी और रक्सौल थाने की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बंग्लादेश से जारी पार्सपोर्ट की अवधि 3 मार्च 2019 को समाप्त हो गई है। बोधगया में रहने वाले श्रवण बरुआ बंग्लादेश से भारत कैसे आया और फिर यहां आधार कार्ड के साथ-साथ पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट कैसे बनाया, ये अहम सवाल है। इसकी जांच में विभिन्न विभागों के अधिकारी जुटे हैं। #newspratyaksh #bharatnepal #border #bangladeshi  

डीएमसीएच में डेंगू से पीड़ित एक मरीज की मौत से हड़कंप!

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Sep 2023, 04:34 pm
उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच में डेंगू से पीड़ित एक मरीज की मौत से हड़कंप मच गया। डीएमसीएच में इलाजरत डेंगू पीड़ित मरीज शिवाजीनगर मुहल्ला स्थित वार्ड नंबर 22 निवासी मुकेश मंडल की पत्नी शारदा देवी की मौत हो गई है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार महतो ने बताया मेरे पड़ोस में रहने वाले मुकेश मंडल की पत्नी कई दिनों से डेंगू से पीड़ित होकर डीएमसीएच में इलाजरत थी। शारदा देवी का निधन डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गया है। इससे मुहल्ले के लोग काफी डरे सहमे हुए है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार में ही अभी चार लोग और डेंगू से पीड़ित है, जिनका घर पर ही इलाज चल रहा है। #newspratyaksh #DMCH #dengue  

भाजपा सांसद की कार को ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, एमपी समेत पांच सवार गंभीर रूप से घायल!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:38 pm
भाजपा सांसद की कार को ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, एमपी समेत पांच सवार गंभीर रूप से घायल : पटना के गांधी सेतु पुल पर सोमवार की अहले सुबह भाजपा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक थाना और आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं की भीड़ मेदांता अस्पताल में लग गई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सांसद सतीश चंद्र दूबे का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे अपनी इनोवा गाड़ी से बगहा से पटना आ रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संसद की गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे एक और वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसा भीषण होने के कारण पांच लोग सघायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते हैं ट्रैफिक थाना सहित सुल्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि सांसद की स्थिति खतरे से बाहर है, जबकि गाड़ी में सवार दो लोग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त अचानक इनोवा गाड़ी की अचानक सेल्टी वल्व खुल गई। इस कारण गाड़ी पर सवार सभी लोगों की जान बच गई। #newspratyaksh #Bihar #bjpsansad #RoadAccident  
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories