Technology


देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसे ब्रिटेन के NHS बिजनेस सर्विसेज अथॉरिटी (NHSBSA) से एक नया कार्यबल प्रबंधन सिस्टम प्रदान करने के लिए 1.2 बिलियन (लगभग 14,137 करोड़) का अनुबंध मिला है।

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:27 am
देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसे ब्रिटेन के NHS बिजनेस सर्विसेज अथॉरिटी (NHSBSA) से एक नया कार्यबल प्रबंधन सिस्टम प्रदान करने के लिए 1.2 बिलियन (लगभग 14,137 करोड़) का अनुबंध मिला है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। यह नया सल्यूशन इंग्लैंड और वेल्स में 1.9 मिलियन एनएचएस कर्मचारियों के वेतन का प्रबंधन जारी रखेगा, जो 55 बिलियन से अधिक के वार्षिक भुगतान को कवर करेगा।15 साल के इस समझौते के तहत इन्फोसिस फ्यूचर NHS वर्कफोर्स सॉल्यूशन विकसित करेगी, जो एक डेटा संचालित कार्यबल प्रबंधन प्लैटफॉर्म है, जो मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक स्टाफ रेकॉर्ड सिस्टम की जगह लेगा। इन्फोसिस के CEO सलिल पारेख ने कहा, 'NHS यूके में जीवन की आधारशिला है, जो हर दिन लाखों लोगों तक Duc सेवाएं पहुंचाती है। फ्यूचर वर्कफोर्स सॉल्यूशन के माध्यम से पीढ़ीगत बदलाव लाने के लिए NHSBSA द्वारा चुने जाने पर हमें गर्व है।'बेंगलुरु की इस कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 0.21% गिरावट के साथ 1489.80 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,006.80 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 13 दिसंबर को इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1,307.10 रुपये है। इसी साल 7 अप्रैल को इन्फोसिस का शेयर इस स्तर पर आया था। टीसीएस के बाद इन्फोसिस देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी है।

देश के दूसरे बड़े रईस और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी रियल एस्टेट की दुनिया में एक बहुत बड़ी डील करने की तैयारी में हैं

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:26 am
देश के दूसरे बड़े रईस और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी रियल एस्टेट की दुनिया में एक बहुत बड़ी डील करने की तैयारी में हैं। सहारा इंडिया कमर्शियल कॉर्पोरेशन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह अपनी 88 प्रॉपर्टीज को अडानी प्रॉपर्टीज लिमिटेड को बेचना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, इस डील की कीमत 1 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह देश के इतिहास में सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील हो सकती है।सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस बी. आर. गवाई और जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की बेंच को बताया कि दोनों कंपनियों के बीच एक टर्म शीट साइन हो गया है और उसे सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में जमा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही इस डील को आगे बढ़ाया जाएगा। सिब्बल ने यह भी बताया कि इस डील से मिलने वाला पैसा सहारा ग्रुप के बकाये को चुकाने के लिए काफी होगा।

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को वैश्विक बाजारों में जारी अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव के बीच भी सकारात्मक शुरुआत की.

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:43 am
भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को वैश्विक बाजारों में जारी अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव के बीच भी सकारात्मक शुरुआत की. निवेशकों ने इन वैश्विक अनिश्चितताओं को नजरअंदाज करते हुए घरेलू कंपनियों की तिमाही आय (Q2) की रिपोर्ट पर ध्यान केंद्रित किया.सेंसेक्स ने 82,562 के स्तर पर खुलते हुए 235 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की. वहीं निफ्टी भी 25,283 के स्तर पर खुला, जो 55 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर था. सेंसेक्स के टॉप परफॉर्मर्स में HCL टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो शामिल थे, जिनकी कीमतों में 1.3 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई.वहीं दूसरी ओर, ईशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयरों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक भी सकारात्मक संकेत दिखा रहे थे. मिडकैप इंडेक्स 0.37 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था.सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे अधिक 1 प्रतिशत की तेजी के साथ आगे था, जो मेटल सेक्टर के सकारात्मक मूवमेंट के कारण था. वहीं, निफ्टी फार्मा इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछड़ गया. विशेषज्ञों के मुताबिक, आईटी सेक्टर के बड़े कॅप स्टॉक्स को बाजार में अब अधिक मूल्यांकन (ओवरवैल्यूड) माना जा रहा है क्योंकि यह कई चुनौतियों और संरचनात्मक समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

लग्जरी कार निर्माता कंपनी Volvo India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Volvo EX30 इलेक्ट्रिक SUV आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:33 pm
लग्जरी कार निर्माता कंपनी Volvo India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Volvo EX30 इलेक्ट्रिक SUV आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 39.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उतारा है. हालांकि यह कीमत इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत है, जोकि सिर्फ त्योहारी सीजन तक ही सीमित रहेगा.जानकारी के अनुसार इसकी यह कीमत 19 अक्टूबर, 2025 को या उससे पहले इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए मान्य होगी. इसके बाद, Volvo EX30 की कीमत बढ़कर 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी, जो भी सीमित अवधि के लिए लागू होगी. इस एसयूवी की डिलीवरी नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली है.Volvo Car India की प्रबंध निदेशक, ज्योति मल्होत्रा ​​ने कहा कि, "हमें भारतीय बाज़ार में Volvo EX30 को इतनी आकर्षक कीमत पर पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसमें पहले से बुकिंग कराने वालों के लिए विशेष लाभ भी शामिल हैं."उन्होंने कहा कि, "हमारा मानना ​​है कि यह मॉडल लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों को नए आविष्कारकों और उपलब्धि हासिल करने वालों के एक नए वर्ग के लिए आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो शक्ति, डिज़ाइन और टिकाऊ विलासिता को महत्व देते हैं. अपने प्रभावशाली प्रदर्शन, विस्तृत रेंज, परिष्कृत लुक और परेशानी मुक्त स्वामित्व पैकेज की सुविधा के साथ, EX30 हमारे समझदार ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन अनुभव को नई परिभाषा देने के लिए तैयार है."

एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 11:34 am
एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। 16वें ओवर में ही भारत ने पाकिस्तान के 128 रनों के लक्ष्य को चेज कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 128 रनों का टारगेट रखा था. कुलदीप यादव को 3 सफलता मिली थी. जबकि बुमराह और अक्षर को 2-2 विकेट मिले थे। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया शुरू से ही आक्रामक मोड में थी. अभिषेक शर्मा के बाद तिलक ने अच्छी पारी खेली. लेकिन एक छोर पर कप्तान सूर्या टिके रहे और उन्होंने नाबाद 47 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिला दी.

भारत के उभरते स्क्वैश खिलाड़ी श्रेयांस झा ने इंडिया जूनियर ओपन का खिताब जीतकर मिथिलांचल ही नहीं पूरे राज्य का नाम रोशन किया

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Sep 2025, 09:41 am
भारत के उभरते स्क्वैश खिलाड़ी श्रेयांस झा ने इंडिया जूनियर ओपन का खिताब जीतकर मिथिलांचल ही नहीं पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उन्हें बधाई दी है. मिथिलांचल के दरभंगा निवासी श्रेयांस झा के पिता मृगांक शेखर झा भारतीय नेवी में कमांडर हैं, जबकि मां रश्मि झा शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं. श्रेयांस फिलहाल मुंबई के बॉम्बे जिमखाना स्पोर्ट्स क्लब में कोच अविनाश भवनानी से ट्रेनिंग ले रहे हैं.श्रेयांस की यह उपलब्धि बिहार के खेलों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और युवाओं को प्रेरित करेगी कि वे भी खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त कर राज्य और देश का नाम रोशन करें.