Technology


भारत ने एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की है. सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हरा दिया.

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Sep 2025, 06:14 am
भारत ने एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की है. सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हरा दिया. महज 27 गेंदों पर भारत ने मुकाबले को एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया. टी20 की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को इस जीत से दो अंक मिले. भारत ने इसके साथ अंक तालिका में शानदार तरीके से एंट्री कर ली. टीम इंडिया ने टॉप पर रहते हुए प्वॉइंट टेबल में अपना खाता खोला. भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी बात ये है कि उसका नेट रनरेट बहुत हाई हो गया.इस मामले में शायद ही कोई टीम उसे पछाड़ पाए. टीम इंडिया अपने दूसरे लीग. भारत 2 अंकों के साथ ग्रुप ए में प्वॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है. उसका नेटरन रेट +10.483 है. वही पहले मैच में भारत से हारने वाली यूएई टीम का नेटरन रेट -10.483 है. यह टीम सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है. एशिया कप का दूसरा मैच भारत और यूएई के बीच दुबई में खेला गया. यह मुकाबला बेमेल था. भारत ने यूएई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने यूएई के बल्लेबाजों की एक न चलने दी. दोनों ने मिलकर सात विकेट चटका डाले.भारत ने यूएई को 57 के स्कोर पर ढेर कर दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने युवा ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की शानदार पारियों के दम पर मुकाबले को 27 गेंद में ही जीत लिया.

9 सितंबर 2025 को दुनिया की सबसे दिग्गज टेक कंपनियों में से एक एप्पल अपना एनुअल इवेंट आयोजन किया था.

News Pratyaksh | Updated : Wed 10th Sep 2025, 10:15 am
9 सितंबर 2025 को दुनिया की सबसे दिग्गज टेक कंपनियों में से एक एप्पल अपना एनुअल इवेंट आयोजन किया था. इस Apple Event 2025 में एप्पल ने iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 लॉन्च किया है. इस आर्टिकल में हम एप्पल के लेटेस्ट एयरपॉड्स यानी AirPods Pro 3 की बात करने जा रहे हैं. यह बिल्कुल नए डिज़ाइन के साथ आया है. एप्पल ने बताया है कि इस एयरपॉड्स को बनाने के लिए 65 प्रतिशत रिसाइकल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. आइए हम आपको एप्पल के इस नए एयरपॉड्स के बारे में बताते हैं.एप्पल ने अपने इस नए एयरपॉड्स के बारे में जानकारी दी है कि इन ईयरबड्स में नए फोम वाले इयरटिप्स दिए गए हैं, जो कान की बनावट के अनुसार ऑप्टिमाइज़ किए गए हैं. इसके अलावा कंपनी का कहना है कि इन ईयरबड्स में यूज़र्स को बेहतर Active Noise Cancellation की सुविधा मिलेगी.इसके अलावा एप्पल ने बताया कि AirPods Pro 3 यूज़र्स को "असाधारण साउंड क्वालिटी" मिलेगी. अलग-अलग यूज़र्स के कानों की बनावट के हिसाब से कंपनी ने इन ईयरबड्स के साथ पांच अलग-अलग ईयरटिप्स दिए हैं, जो यूज़र्स के कानों में बेहतर तरीके से फिट हो सकते हैं और यूज़र्स जब चाहें इन्हें बदल सकते हैं.ये नए एयरपॉड्स AirPods Hearing Test और Hearing Protection को भी सपोर्ट करते हैं. इनमें इनमें हार्ट रेट सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है और ये iOS Workout एक्सपीरियंस के साथ काम करते हैं, जिससे यूज़र iPhone से कनेक्ट करके अपने वर्कआउट को ट्रैक कर सकते हैं. इनमें Live Translation फीचर भी है, जिससे यूज़र उन लोगों से बातचीत कर सकते हैं जिनकी भाषा वे नहीं समझते, और यह सब रियल-टाइम ट्रांसलेशन की मदद से संभव होता है.

शुरुआती कारोबार में 1,021.93 अंक उछल कर सेंसेक्स 81,619.59 पर पहुंच गया. 322.2 अंक बढ़कर निफ्टी 24,953.50 पर आ गया

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Aug 2025, 06:50 am
शुरुआती कारोबार में 1,021.93 अंक उछल कर सेंसेक्स 81,619.59 पर पहुंच गया. 322.2 अंक बढ़कर निफ्टी 24,953.50 पर आ गया. इस तरह से शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखी जा रही है. लाल किले पर पीएम मोदी के किए ऐलान के चलते आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.शुरुआती कारोबार में 1,021.93 अंक उछल कर सेंसेक्स 81,619.59 पर पहुंच गया. ऐसे ही 322.2 अंक बढ़कर निफ्टी 24,953.50 पर आ गया. इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए ने तेजी दिखाई. रुपया 14 पैसे बढ़कर 87.45 पर पहुंच गया.आज घरेलू मोर्चे पर सकारात्मक संकेत के साथ-साथ सुबह वैश्विक बाजारों के सामान्य रुख के बीच GIFT निफ्टी सोमवार सुबह 0.88% की तेजी के साथ 24,871 पर कारोबार कर रहा था.आज एशिया-प्रशांत बाजारों में मिलाजुला दिखा. जापान के शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा. जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.62% फीसदी उछला. टॉपिक्स इंडेक्स 0.42% ऊपर रहा. वहीं, दक्षिण कोरिया के बाजार में गिरावट देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.06% टूटा. वहीं कोस्डैक में 1.44% की गिरावट पाई गई.हांगकांग के हैंगसेंग वायदा 25,214 पर रहते हुए मजबूती का रुख दिखाया. फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने अमेरिकी बाजारों में मजबूती दी. S&P 500 फ्यूचर्स 0.11%, डॉव फ्यूचर्स 0.09% और नैस्डैक फ्यूचर्स 0.18% बढ़त में रहे.गौर करें तो स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी के ऐलान का असर आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिख रहा है. दोनों सूचकांक तेजी दिका रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और अर्थव्यवस्था को लेकर कई बड़े ऐलान किए.मोदी ने दिवाली से पहले जीएसटी में भारी कटौती की ओर इशारा किया. मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स को लॉन्च करने की बात कही. साथ ही रक्षा क्षेत्र में 'सुदर्शन चक्र मिशन' के ऐलान का भी असर दिख रहा है. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि आने वाले महीनों में सरकार का फोकस फार्मा रिसर्च, मैन्युफैक्चरिंग, और ऊर्जा सुरक्षा पर होगा. इन घोषणाओं का असर शेयर मार्केट पर साफ-साफ दिख रहा है. वहीं GIFT निफ्टी में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई है.बता दें कि प्रधानमंत्री में आजादी के दिन पर झंडा फहराते हुए कहा कि सरकार दिवाली से पहले जीएसटी में भारी कटौती करेगी. मोदी के इस ऐलान पर 20 और 21 अगस्त को मंत्रियों का समूह (GoM) एक बैठक करेगा. इसके अलावा 18–19 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक हो सकती है. ऐसा माना जा रही है कि टैक्स में कटौती से इकोनॉमी बूस्ट होगी और उपभोग में तेजी आएगी.गौर करें तो बीते सप्ताह निफ्टी-50 कुल 0.25% मजबूत होकर शुक्रवार को 24,631 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि सेंसेक्स 0.30% की तेजी के साथ 80,598 पर क्लोज बंद हो गया था.

बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे: नए प्लानिंग की जरूरत

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:30 am
बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे: नए प्लानिंग की जरूरतबिहार में बनने वाले पहले एक्सप्रेस-वे, वाराणसी से कोलकाता के निर्माण में एक बड़ी रुकावट आ गई है. वन विभाग ने टनल बनाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं. इससे प्रोजेक्ट के दो हिस्सों का काम रुक गया है. अब इन हिस्सों के लिए नए सिरे से प्लानिंग होगी, जमीन का फिर से अधिग्रहण होगा और सोन नदी पर बनने वाले पुल के लिए भी नई जगह ढूंढनी होगी. इस वजह से छह लेन वाले इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण देर से शुरू होगा. यह एक्सप्रेस-वे बिहार को उत्तरप्रदेश, झारखंड और बंगाल से जोड़ेगा. इसे 61वें एनएच के रूप में नोटिफाई किया गया है.

अब एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर के विमान भी इस एयरपोर्ट भरेंगे उड़ान :

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Mar 2025, 08:25 am
दरभंगा एयरपोर्ट ने नई उपलब्धियों की ओर कदम बढ़ा लिया है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने जानकारी दी है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर जल्द ही इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से टाइमिंग स्लॉट मिलने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।सांसद ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। नई सुविधाओं और उड़ानों के साथ, यह क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हाल ही में, अकासा एयरलाइन्स ने दरभंगा और नई दिल्ली के बीच अपनी सेवाएं चार अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की है, और इसके लिए टिकट बुकिंग भी चालू हो चुकी है। इसके अलावा, अकासा एयरलाइंस दरभंगा और मुंबई के बीच भी एक नई उड़ान शुरू करने की योजना बना रही है।इन नई उड़ानों के साथ, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी, पूर्णिया, किशनगंज, फारबिसगंज सहित नेपाल के यात्रियों के लिए हवाई यात्रा सुगम हो जाएगी। सांसद ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर की उड़ानों की तैयारी पूरी हो चुकी है, और जैसे ही टाइमिंग स्लॉट मिलेंगे, टिकट की बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रकार, दरभंगा एयरपोर्ट पर नई उड़ानों की शुरुआत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान बनने से स्थानीय लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा में वृद्धि होगी। नए टर्मिनल भवन का निर्माण भी चल रहा है, जो आने वाले समय में यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

Airtel और Vi ने पेश किए नए रिचार्ज प्लान्स, मुफ्त मिलेगा JioHotstar का सब्सक्रिप्शन :

News Pratyaksh | Updated : Sat 22nd Mar 2025, 11:26 am
भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने आईपीएल 2025 सीज़न के शुरू होने से ठीक पहले अपनी-अपनी कुछ चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के साथ नए एंटरटेनमेंट बेनफिट्स दिए गए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 का प्रसारण नए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर किया जाएगा. इस कारण से एयरटेल और वीआई ने कुछ नए एड-ऑन पैक्स लॉन्च किए हैं, जो मौजूदा रिचार्ज प्लान्स के साथ जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन देगा. आइए हम आपको इन प्लान्स के बारे में बताते हैं.टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल ने दो नए क्रिकेट पैक्स लॉन्च किए हैं, जो जियोहॉटस्टार के कॉप्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है. रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल ने 100 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है, जिसे रिचार्ज करने पर यूज़र्स को 5GB डेटा और 30 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा 195 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ यूज़र्स को 15GB डेटा मिलेगा जो 90 दिनों के लिए जियोहॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के साथ आएगा. आपको बता दें कि ये दोनों प्रीपेड रिचार्ज पैक डेटा वाउचर्स हैं और इसलिए इनके साथ यूज़र्स को कॉलिंग बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे.वोडाफोन आइडिया यानी वीआई जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ एक डेटा वाउचर और दो प्रीपेड रिचार्ज को पेश किया है. कंपनी का डेटा वाउचर 101 रुपये का है, जिसमें यूज़र्स को 30 दिनों की वैधता के साथ 5GB डेटा मिलता है और तीन महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इस प्लान का फायदा उठाने के लिए आपको पास कोई न कोई एक्टिव बेस प्लान होना चाहिए.इसके अलावा वोडाफोन आइडिया के यूज़र्स 239 रुपये का रिचार्ज प्लान भी खरीद सकते हैं. इस प्लान के साथ यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डेटा, 300SMS और 28 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इस लिस्ट में वोडाफोन आइडिया का दूसरा बेस प्लान 399 रुपये का है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 2GB डेली डेटा, 100SMS प्रतिदिन और 28 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है.क्रिकेट पैक्स और जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन वाले रिचार्ज प्लान्स की इतनी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि 22 मार्च 2025 से आईपीएल के 18वें सीज़न की शुरुआत हो रही है. पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में ऐसा खेला जाएगा. ऐसे में क्रिकेट पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए टेलीकॉम कंपनियां ऐसे प्लान्स लेकर आ रही है, जिनसे उन्हें मुफ्त में आईपीएल मैच देखने को मिल सके.