Technology


लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में अपनी 2026 Mercedes-Benz S-Class का नया फेसलिफ़्टेड मॉडल लॉन्च कर दिया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Jun 2026, 01:09 pm
लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में अपनी 2026 Mercedes-Benz S-Class का नया फेसलिफ़्टेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस कार की शुरुआती कीमत 2.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है. कार को इस साल की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया था. इस अपडेटेड फ्लैगशिप सेडान में स्टाइलिंग, टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं.सबसे पहले इस कार के डिजाइन की बात करें तो इसमें बाहर की तरफ किए गए बदलाव बहुत ही मामूली हैं, फिर भी इतने बदलाव ज़रूर हैं, जिनसे इस फ़ेसलिफ़्ट मॉडल को पुराने मॉडल से अलग पहचाना जा सके.कार के फ्रंट फेसिया पर नजर डालें तो, S-Class में एक बड़ी ग्रिल लगाई गई है, जिसमें कई 'थ्री-पॉइंट स्टार' डिज़ाइन बने हैं. वहीं, कार के हेडलैंप्स में अब Mercedes-Benz की लेटेस्ट 'थ्री-पॉइंट स्टार' LED डे-टाइम रनिंग लाइट सिग्नेचर को शामिल किया गया है. कार के बंपर को भी रीडिज़ाइन किया गया है और इसमें एक्स्ट्रा क्रोम डिटेलिंग दी गई है. साइड प्रोफ़ाइल की बात करें तो इसमें बदलाव ज़्यादा हल्के हैं, जिसमें सबसे ज़्यादा ध्यान देने वाला अपडेट एलॉय व्हील डिज़ाइन की नई रेंज है.Mercedes-Benz ने कार को लेकर दावा किया है कि गाड़ी के लगभग आधे हिस्से में बदलाव किए गए हैं, और सबसे खास बात भारत के लिए S-Class 450e स्पेक वाला प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन उतारा गया है. इस कार की डिलीवरी 2026 की चौथी तिमाही में शुरू होने की संभावना है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है. अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कोई मजेदार वीडियो, म्यूज़िक क्लिप या कोई ट्यूटोरियल शेयर करना चाहते हैं तो अब पहले की तरह आपको यूट्यूब की उस वीडियो का लिंक कॉपी करके व्हाट्सएप या किसी अन्य मैसेजिंग ऐप के माध्यम से शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब यह काम यूट्यूब के अंदर ही हो जाएगा. इस फीचर को फिलहाल अमेरिका और कुछ अन्य देशों में शुरू किया गया है. हालांकि, यूट्यूब मैसेजिंग फीचर इस्तेमाल करने के लिए यूज़र की उम्र कम से कम 18 साल होनी अनिवार्य है. दरअसल, यूट्यूब ने पहले भी 2017 में इस फीचर को पेश किया था, लेकिन सिर्फ दो साल बाद यानी 2019 में बंद भी कर दिया था. अब नवंबर 2025 में कंपनी ने मैसेंजिंग फीचर को एक बार फिर से टेस्ट किया और अब कंपनी ने इस फीचर को दोबारा से लॉन्च करने का मन बना लिया है. यूट्यूब का कहना है कि यह उनके यूज़र्स की तरफ से सबसे ज्यादा डिमांडिग फीचर था.हालांकि, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए एक बेहद जरूरी बात है. जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि आपको अपनी उम्र को वेरिफाई करना होगा. यह फीचर सिर्फ एडल्ड यूज़र्स यानी 18 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले यूज़र्स के लिए ही है. यूट्यूब ने यह कदम सुरक्षा को घ्यान में रखते हुए उठाया है ताकि अनजान लोगों से बेवजह की बातचीत न हो.

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने बीते दिन ही अपनी Honda CB750 Hornet और XL750 Transalp को E-क्लच के साथ बाजार में उतारा है. इसके साथ ही कंपनी ने जहां Gold Wing को एक नया कलर दिया है, वहीं बाजार में एक बार फिर से CBR1000RR-R

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Jun 2026, 12:14 pm
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने बीते दिन ही अपनी Honda CB750 Hornet और XL750 Transalp को E-क्लच के साथ बाजार में उतारा है. इसके साथ ही कंपनी ने जहां Gold Wing को एक नया कलर दिया है, वहीं बाजार में एक बार फिर से CBR1000RR-R Fireblade SP को उतारा है. अब कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए 24 जुलाई के लिए 'ब्लॉक योर डेट' का निमंत्रण भेजा है और इसे 'मोबिलिटी का नया अध्याय' बताया है. हालांकि, कंपनी ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि वह कौन का प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है.Honda Motorcycle द्वारा शेयर की गई टीज़र इमेज में सिर्फ़ एक कवर के नीचे छिपी हुई मोटरसाइकिल नजर आ रही है. इस टीजर इमेज से आने वाले प्रोडक्ट के बारे में कोई भी विज़ुअल संकेत नहीं मिल रहा है. इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि कवर के नीचे दिख रही आकृति असल में लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल की है या यह सिर्फ़ मार्केटिंग का एक तरीका है.

वैश्विक मोर्चे पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते विवाद और शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण घरेलू शेयर बाजार बुधवार को सुबह के कारोबार में 1 प्रतिशत तक टूट गए. इस गिराव

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:08 pm
वैश्विक मोर्चे पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते विवाद और शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण घरेलू शेयर बाजार बुधवार को सुबह के कारोबार में 1 प्रतिशत तक टूट गए. इस गिरावट से निवेशकों में डर का माहौल है, जिससे बाजार की अस्थिरता मापने वाला सूचकांक 'इंडिया विक्स' (India VIX) 8 फीसदी से ज्यादा उछल गया. वहीं, शुरुआती कारोबार में रुपया US डॉलर के मुकाबले 28 पैसे गिरकर 95.64 पर आ गयाशुरुआती कारोबार में चौतरफा बिकवाली के कारण बीएसई (BSE) सेंसेक्स 816 अंक या 1.09 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 73,833 रुपये के इंट्राडे निचले स्तर पर आ गया. इसी तरह, एनएसई (NSE) निफ्टी भी 200 अंक या 0.86 प्रतिशत फिसलकर 23,280 के स्तर तक नीचे चला गया. इस गिरावट ने बाजार के प्रमुख सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया है

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटी ऐप (IRCTC) का ही ज्‍यादा इस्‍तेमाल अब तक होता आया है. लेकिन, अब इसकी बादशाहत को को रेलवन (RailOne) चुनौती दे रहा है. इसे भारतीय रेलवे का सुपर ऐप बताया जा रहा है और अब सोशल मीडिया पर इन दोनों की खूब तुलना हो रही

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:05 pm
भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटी ऐप (IRCTC) का ही ज्‍यादा इस्‍तेमाल अब तक होता आया है. लेकिन, अब इसकी बादशाहत को को रेलवन (RailOne) चुनौती दे रहा है. इसे भारतीय रेलवे का सुपर ऐप बताया जा रहा है और अब सोशल मीडिया पर इन दोनों की खूब तुलना हो रही है. अब तक रेलवे की अलग-अलग सेवाओं के लिए यात्रियों को अपने फोन में कई ऐप्स रखने पड़ते थे जैसे रिजर्वेशन के लिए आईआरसीटीसी, जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट के लिए यूटीएस और शिकायत के लिए रेल मदद ऐप. रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) द्वारा तैयार किया गया RailOne एक ‘ऑल-इन-वन’ ऐप है. यह अकेला ऐप ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर लाइव ट्रैकिंग, पीएनआर स्टेटस, खाना ऑर्डर करने और शिकायत दर्ज करने जैसी तमाम सुविधाएं एक ही जगह देता है. यही वजह है कि लोग अब इसकी ओर ज्‍यादा आकर्षित होने लगे हैं और इसकी तुलना आईआरसीटीसी ऐप से करके यह जानने को आतुर है कि दोनों में से बेस्‍ट कौन सा ऐप है

लग्जरी कार निर्माता कंपनी Jaguar Land Rover ने भारतीय बाजार में अपनी Range Rover Sport SV को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस एसयूवी को 2.05 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है. यह लग्ज़री SUV Range Rover Sport SV एडिशन टू के ज़्यादा आसान वि

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 11:59 am
लग्जरी कार निर्माता कंपनी Jaguar Land Rover ने भारतीय बाजार में अपनी Range Rover Sport SV को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस एसयूवी को 2.05 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है. यह लग्ज़री SUV Range Rover Sport SV एडिशन टू के ज़्यादा आसान विकल्प के तौर पर पेश किया गया है. यह कीमत में 30 लाख रुपये कम है, जबकि इसमें वही पावरट्रेन और मुख्य SV हाइलाइट्स मिलते हैं. कीमत में यह बढ़ोतरी JLR इंडिया द्वारा भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के आधिकारिक तौर पर लागू होने से पहले Range Rover SV और Range Rover Sport SV एडिशन टू की कीमतों में बदलाव करने के कुछ समय बाद हुई है.