Technology


9000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद :OnePlus Nord 6 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है और इसकी चर्चा काफी जोर-शोर से चल रही है. पिछले कुछ समय से इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स और रूमर्स सामने आई हैं. अब टिप्स

News Pratyaksh | Updated : Thu 19th Mar 2026, 12:22 pm
9000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद :OnePlus Nord 6 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है और इसकी चर्चा काफी जोर-शोर से चल रही है. पिछले कुछ समय से इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स और रूमर्स सामने आई हैं. अब टिप्स्टर योगेश ब्रार के मुताबिक, यह फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा. इससे उम्मीद की जा रही है कि इसमें काफी दमदार स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे, जो पिछले मॉडल OnePlus Nord 5 से काफी बेहतर होंगे. Nord 5 को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये थी. अब बाज़ार में इसकी कीमत बढ़ रही है, इसलिए Nord 6 की कीमत भी थोड़ी ज्यादा रहने की संभावना है, लेकिन हार्डवेयर इसकी कीमत को जस्टीफाई कर सकता है. इस फोन का सबसे बड़ा अपग्रेड प्रोसेसर होगा क्योंकि कंपनी इसमें Snapdragon 8s Gen 4 दे सकती है, जबकि पिछले साल Nord 5 को Snapdragon 8s Gen 3 के साथ लॉन्च किया गया था. लिहाजा, नए वनप्लस नॉर्ड 6 में परफॉर्मेंस बेहतर होगी. गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह काफी पावरफुल साबित होगा. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz होगा. OnePlus 15 में 165Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है.

बिहार के पटना में मैट्रिक परीक्षा से वंचित छात्रा ने अपनी जान दे दी. घटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महाराजचक गांव की है. छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के बगल में मिला है. मृतक पहचान कोमल कुमारी पिता मंटू यादव खरजमा के रूप में हुई है.मृतक के परिजनों ने बता

News Pratyaksh | Updated : Wed 18th Feb 2026, 12:36 pm
बिहार के पटना में मैट्रिक परीक्षा से वंचित छात्रा ने अपनी जान दे दी. घटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महाराजचक गांव की है. छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के बगल में मिला है. मृतक पहचान कोमल कुमारी पिता मंटू यादव खरजमा के रूप में हुई है.मृतक के परिजनों ने बताया कि छात्रा मंगलवार को मैट्रिक की परीक्षा देने बरनी स्थित परीक्षा केंद्र पर गई हुई थी. लेट से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं करने दी गयी. कई बार विनती के बावजूद परीक्षा सेंटर में प्रवेश नहीं मिला, इसके बाद वह घर आ गयी. घर आने के बाद काफी तनाव में थी.परिजनों के अनुसार कपड़ा बदल कर घर से निकली थी. काफी देर तक घर नहीं आयी. शाम को खबर मिली कि एक लड़की का डेड बॉडी मिला है. पहचान की गयी तो कोमल कुमारी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.बरहाल मृतक कोमल कुमारी के पिता मां बाहर मजदूरी करते हैं. देर शाम के तकरीबन 9:00 बजे उसकी नानी महाराजचक में रहती है, उनको किसी तरह से जानकारी मिली और पहचान हुई.

कार निर्माता कंपनी Nissan India ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी किफायती सब-कॉम्पैक्ट MPV Nissan Gravite को भारतीय बाजार में उतार दिया है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 18th Feb 2026, 12:36 pm
कार निर्माता कंपनी Nissan India ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी किफायती सब-कॉम्पैक्ट MPV Nissan Gravite को भारतीय बाजार में उतार दिया है. Nissan-Renault के CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनी नई Gravite, Renault Triber जैसी ही है.नई Gravite के डिजाइन की बात करें तो इसे सीधा और बॉक्सी लुक दिया गया है. कार में आगे की तरफ, टेक्सचर्ड पैटर्न वाली चौड़ी ब्लैक ग्रिल है, जिसके दोनों ओर स्वेप्ट-बैक हेडलैंप और पतले LED आइब्रो-स्टाइल एलिमेंट दिए गए हैं. फ्रंट बंपर में C-शेप के इंसर्ट देखने को मिलते हैं, जिनके दोनों तरफ कंट्रास्टिंग ऑरेंज एक्सेंट दिए गए हैं, साथ ही एक सेंट्रल एयर इनटेक भी है.साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां पर शानदार व्हील आर्च, रूफ रेल, बॉडी क्लैडिंग और डुअल-टोन एलॉय व्हील दिए गए हैं. कार के दरवाज़ों पर हल्के ग्राफिक एलिमेंट लगाए गए हैं, जो इसे देखने में अच्छा बनाते हैं. वहीं रियर प्रोफाइल में, MPV में रैपअराउंड टेललैंप हैं, जो एक ब्लैक ट्रिम स्ट्रिप से जुड़े हैं, और मैचिंग एक्सेंट डिटेलिंग के साथ एक बदला हुआ बंपर है.

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Omega Seiki Mobility (OSM) ने अपना पहला तेज़ रफ़्तार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

News Pratyaksh | Updated : Sat 07th Feb 2026, 01:12 pm
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Omega Seiki Mobility (OSM) ने अपना पहला तेज़ रफ़्तार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, OSM Vextra भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जिसके साथ कंपनी ने भारत के पर्सनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में एंट्री की है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है.यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के लिए एक स्ट्रेटेजिक बदलाव है, जिसने अब तक ज़्यादातर कमर्शियल इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फोकस किया था. नए OSM Vextra के साथ, कंपनी रोज़ाना शहर में आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ ऐसे प्रोफेशनल यूज़र्स को टारगेट कर रही है, जो एक किफायती, हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं.इस स्कूटर में 3.5-इंच का कलर LCD डिस्प्ले है, जो रियल-टाइम चार्ज स्टेटस और खाली होने तक की दूरी दिखाता है. अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें USB चार्जिंग, रिवर्स पार्किंग असिस्ट और ऑप्शनल GSM कनेक्टिविटी शामिल हैं. इस स्कूटर को 0-80 परसेंट चार्ज करने में चार घंटे लगते हैं, जबकि होम चार्जर से फुल चार्ज होने में लगभग पांच घंटे लगते हैं. OSM Vextra की टॉप स्पीड 70 km/h है और यह एक बार चार्ज करने पर 110 km से ज़्यादा की रियल-वर्ल्ड राइडिंग रेंज प्रदान करता है. इसे शहर में इस्तेमाल के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें परफॉर्मेंस, कम रनिंग कॉस्ट और मॉडर्न कनेक्टिविटी फीचर्स का कॉम्बिनेशन है.          

Tata Motors जल्द ही अपनी छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली :

News Pratyaksh | Updated : Fri 06th Feb 2026, 12:59 pm
Tata Motors जल्द ही अपनी छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली : स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने कुछ समय पहले ही अपनी Tata Punch Facelift को लॉन्च किया है, जिसके बाद अब कंपनी Tata Punch EV के लिए मिड-लाइफ अपडेट लाने की तैयारी कर रही है.डिजाइन की बात करें तो नई Tata Punch EV में Punch के इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) वर्जन से कुछ डिज़ाइन एलिमेंट लिए जा सकते हैं. हालांकि, Punch EV,Tata Motors की मौजूदा डिज़ाइन लैंग्वेज को अपनाने वाले पहले मॉडलों में से एक थी, इसलिए इसमें बदलाव बहुत ज़्यादा नहीं किए जाएंगे.एलिमेंट्स की बात करें तो इस कार में शार्प LED हेडलैंप, LED DRLs, और निश्चित रूप से, कनेक्टेड LED टेललैंप का एक सेट इस्तेमाल किया जाएगा. Tata Motors, EV-स्पेसिफिक स्टाइलिंग एलिमेंट्स जैसे क्लोज्ड पैनल ग्रिल, फ्रंट चार्जिंग पोर्ट और एयरो-स्टाइल अलॉय व्हील्स को भी बनाए रख सकती है.Tata की इस छोटी SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन 20 फरवरी, 2026 को लॉन्च किया जाएगा, और पेट्रोल वर्जन की तरह, इसमें भी कई विज़ुअल और फीचर अपग्रेड किए जाएंगे. खास बात यह है कि Tata Punch EV को सिर्फ़ दो साल में ही इसका फेसलिफ्ट अपडेट दिया जा रहा है, जबकि रेगुलर Punch को अपने मिड-लाइफ अपडेट के लिए चार साल से ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ा था.

बुधवार, 4 फरवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार रहा, लेकिन अंत में यह मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा. आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के बावजूद ऑटो और तेल एवं गैस शेयरों में आई खरीदारी ने बाजार को संभाला.बीएसई सेंसेक्स (BSE Sens

News Pratyaksh | Updated : Wed 04th Feb 2026, 01:23 pm
बुधवार, 4 फरवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार रहा, लेकिन अंत में यह मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा. आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के बावजूद ऑटो और तेल एवं गैस शेयरों में आई खरीदारी ने बाजार को संभाला.बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex): आज 78.56 अंक (0.09%) की बढ़त के साथ 83,817.69 पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी (NSE Nifty 50): 48.45 अंक (0.19%) की मजबूती के साथ 25,776 के स्तर पर रहा. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये में आज कमजोरी देखी गई. यह 9 पैसे गिरकर 90.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ