Technology


वैशाली जिले से इंसानियत को शर्मसार और मन को विचलित करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय छात्र की इतनी बर्बरता से पिटाई की गई है कि बच्चे के शरीर का जख्म देखकर दबंगों की हैवानियत का अंदाजा लगाया जा सकता है. मासूम बच्चे की गलती बस इतनी थी कि उसने बे

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th Apr 2026, 12:53 pm
वैशाली जिले से इंसानियत को शर्मसार और मन को विचलित करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय छात्र की इतनी बर्बरता से पिटाई की गई है कि बच्चे के शरीर का जख्म देखकर दबंगों की हैवानियत का अंदाजा लगाया जा सकता है. मासूम बच्चे की गलती बस इतनी थी कि उसने बेल तोड़ने के लिए एक पत्थर पेड़ पर चलाया था. इसके बदले उसके बदन पर सैकड़ों डंडे पड़े जिससे बच्चा बेहोश हो गया.      

सिस्टेमैटिक्स के अनुसार, Q4 में राजस्व 12% बढ़ेगा, लेकिन अमेरिकी दवाओं के गिरते मुनाफे और बढ़ती लागत से कुल लाभ 14% तक घट सकता : भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) मिली-जुली रहने वाली है. दिग्गज ब्रोकरेज फर्म 'सिस

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Apr 2026, 12:44 pm
सिस्टेमैटिक्स के अनुसार, Q4 में राजस्व 12% बढ़ेगा, लेकिन अमेरिकी दवाओं के गिरते मुनाफे और बढ़ती लागत से कुल लाभ 14% तक घट सकता : भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) मिली-जुली रहने वाली है. दिग्गज ब्रोकरेज फर्म 'सिस्टेमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज' की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान हेल्थकेयर कंपनियों के राजस्व में एक अंकों की सम्मानजनक वृद्धि देखी जा सकती है, लेकिन मार्जिन और शुद्ध लाभ के मोर्चे पर भारी दबाव रहने की आशंका है.इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका में कैंसर की दवा 'रेवलिमिड' के जेनरिक संस्करण (gRevlimid) की एक्सक्लूसिविटी का खत्म होना है. अब तक यह दवा कई भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए ऊंचे मार्जिन और मोटी कमाई का जरिया थी. अब इस 'जेनरिक क्लिफ' की वजह से बड़ी निर्यातक कंपनियों के लिए बेस रिसेट हो रहा है, जिससे उनके कुल लाभ पर सीधा असर पड़ रहा है.एपीआई (API) निर्माता कंपनियां कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत का बोझ अब फॉर्मूलेशन बनाने वाली कंपनियों पर डाल रही हैं. फॉर्मूलेशन कंपनियां भी भविष्य की अनिश्चितता और आपूर्ति में रुकावट के डर से अपने पास इन्वेंट्री (स्टॉक) बढ़ा रही हैं. यह रणनीति उन्हें भविष्य के संकट से तो बचा सकती है, लेकिन फिलहाल उनकी कार्यशील पूंजी पर दबाव डाल रही है.

वीवो ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Vivo T5 Pro 5G है. यह फोन वीवो की T5 Series का दूसरा फोन है. इस फोन की खास बात बड़ी बैटरी है, जिसे कंपनी सबसे ज्यादा प्रमोट कर रही है. इस फोन में यूज़र्स को 9,000mAh से भी ज्यादा बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसक

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Apr 2026, 12:42 pm
वीवो ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Vivo T5 Pro 5G है. यह फोन वीवो की T5 Series का दूसरा फोन है. इस फोन की खास बात बड़ी बैटरी है, जिसे कंपनी सबसे ज्यादा प्रमोट कर रही है. इस फोन में यूज़र्स को 9,000mAh से भी ज्यादा बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसके साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का चिपसेट मिलेगा और 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगी. इस फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50MP का है.इस फोन में 6.83 इंच की बड़ी 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. इस फोन की स्क्रीन पर 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU के साथ आता है. इस फोन में रैम और स्टोरेज के लिए 12GB तक का LPDDR4X RAM और 256GB तक का UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है

VinFast India भारतीय बाजार में अपनी नई MPV रेंज VF MPV 7 और VF Limo Green को उतारने वाली : इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast एक नई पूरी तरह से इलेक्ट्रिक MPV के साथ भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है क

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 11:24 am
VinFast India भारतीय बाजार में अपनी नई MPV रेंज VF MPV 7 और VF Limo Green को उतारने वाली : इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast एक नई पूरी तरह से इलेक्ट्रिक MPV के साथ भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसे निजी खरीदारों के लिए VF MPV 7 और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए VF Limo Green के नाम से उतारा जाएगा. इस मॉडल को इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही पेश कर दिया गया है.इस कार के आने वाले हफ़्तों में होने की संभावना है. कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसे 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है, और इस कार को 15 अप्रैल को दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा. अगर आप इलेक्ट्रिक MPV में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप इसे नज़दीकी आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर या वेबसाइट के ज़रिए बुक कर सकते हैं.VinFast की SUV लाइनअप के विपरीत, यह MPV ज़्यादा व्यावहारिक और बॉक्सी डिज़ाइन के साथ आती है, जिससे कार के केबिन में ज़्यादा से ज़्यादा स्पेस मिल सके. इस कार में कंपनी के खास V-आकार के LED लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ-साथ एक साफ़-सुथरा फ्रंट फ़ेशिया और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप भी दिया गया है.

भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार की सुबह राहत भरी रही. पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद, आज घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स—सेंसेक्स और निफ्टी—शानदार बढ़त के साथ खुले. बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव कम होने की खबरें और वैश्विक

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Mar 2026, 10:42 am
भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार की सुबह राहत भरी रही. पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद, आज घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स—सेंसेक्स और निफ्टी—शानदार बढ़त के साथ खुले. बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव कम होने की खबरें और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट है. कारोबार की शुरुआत में BSE सेंसेक्स 352 अंकों की बढ़त के साथ 74,559 के स्तर पर खुला. हालांकि, कुछ ही मिनटों में लिवाली इतनी तेज हुई कि सेंसेक्स 891 अंक (1.20%) उछलकर 75,000 के करीब पहुंच गया. वहीं, NSE निफ्टी भी 108 अंकों की तेजी के साथ 23,110 पर खुला और जल्द ही 279.7 अंक (1.21%) की बढ़त के साथ 23,281.85 के स्तर को छू लिया.    

इंस्टाग्राम ने आखिरकार वो फीचर पेश कर दिया है, जिसका यूज़र्स को काफी लंबे समय से इंतजार था. अभी तक आपको इंस्टाग्राम पर किसी भी रील को रोकने में काफी दिक्कत होती थी. उसके लिए आपको स्क्रीन दबाकर होल्ड करके रखना पड़ता था, लेकिन अब आप सिर्फ एक टैप करके किसी भ

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Mar 2026, 10:36 am
इंस्टाग्राम ने आखिरकार वो फीचर पेश कर दिया है, जिसका यूज़र्स को काफी लंबे समय से इंतजार था. अभी तक आपको इंस्टाग्राम पर किसी भी रील को रोकने में काफी दिक्कत होती थी. उसके लिए आपको स्क्रीन दबाकर होल्ड करके रखना पड़ता था, लेकिन अब आप सिर्फ एक टैप करके किसी भी रील को पॉज़ कर पाएंगे.अब लोगों को इंस्टाग्राम की किसी रील के किसी खास हिस्से पर फोकस करने के लिए स्क्रीन को दबाकर रखने की जरूरत नहीं होगी. अब आप रील पर सिर्फ एक टैप करेंगे और वीडियो पॉज हो जाएगी और फिर से टैप करेंगे तो वीडियो दोबारा प्ले हो जाएगी. कंपनी ने बीते बुधवार को इस नए अपडेट की घोषणा की है और इस फीचर को धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचाया जा रहा है.