Technology


गया में अचानक रोकनी पड़ी वंदे भारत ट्रेन :

News Pratyaksh | Updated : Sat 22nd Mar 2025, 11:25 am
बिहार के गया-पटना रेलखंड पर रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर फंसने के कारण पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को रोकना पड़ा है. 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, जिस वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हालांकि इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की कार्रवाई के बाद ऑपरेशन संचालित हुआ.इस रूट पर ट्रेन के गुजरने से पहले ही यहां रेलवे फाटक पर एक ट्रैक्टर फंस गया. ट्रैक्टर पर सीमेंट की बोरी लदी हुई थी. वंदे भारत ट्रेन के गुजरने के कुछ मिनटों पहले फाटक बंद होने ही वाला था. ट्रैक्टर और दूसरी गाड़ियां गुजर ही रही थी, तभी गया पटना रेलखंड पर स्थित 63/बी समपार फाटक के रेलवे पटरी पर ट्रैक्टर फंस गया. इस दौरान रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को सूचना मिलने पर गया रेलवे स्टेशन पर तत्काल रोका गया.जहानाबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद यादव ने बताया कि फाटक पर ट्रैक्टर फंसने के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर का डाला छोड़कर इंजन लेकर फरार हो गया था. हालांकि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात फाटक के गेटमैन ने ट्रैक्टर का नंबर नोट कर लिया है. उन्होंने बताया की कार्रवाई की जा रही है. ट्रॉली जप्त कर ली गई है और नंबर के आधार पर केस भी दर्ज कर लिया गया है.

बिहार के इस जिले को एयरपोर्ट की सौगात :

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:04 am
बिहार के इस जिले को एयरपोर्ट की सौगात : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने इस जिले को एयरपोर्ट की सौगात दी है. सरकार की तरफ से कोसी क्षेत्र के हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने सहरसा एयरपोर्ट से छोटे विमानों की उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.सहरसा एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार और उड़ान सेवाओं की शुरुआत के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है. एडीएम संजीव चौधरी के अनुसार, एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन की नापी का काम पूरा हो चुका है. फिलहाल एयरपोर्ट का रनवे 950 मीटर लंबा और 800 फीट चौड़ा है, जो व्यवसायिक उड़ानों के लिए पर्याप्त नहीं है. अब इस योजना के तहत रनवे की लंबाई 2.5 किलोमीटर से अधिक की जाएगी ताकि छोटे व्यवसायिक विमानों का परिचालन शुरू हो सके. विस्तार के लिए एयरपोर्ट के पश्चिमी भाग में करीब पौने दो किलोमीटर लंबी और 700 फीट चौड़ी अतिरिक्त जमीन चिह्नित कर ली गई है.एडीएम संजीव चौधरी ने इसको लेकर बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. यह प्रक्रिया जैसे ही पूरी होगी, निर्माण और विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा. विस्तारित रनवे छोटे विमानों की उड़ानों के लिए उपयुक्त होगा, जिससे कोसी क्षेत्र के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा. इस परियोजना की मदद से कोसी क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में मदद मिलेगी. हवाई सेवा शुरू होने के बाद व्यापार, पर्यटन और अन्य गतिविधियों में तेजी आएगी. कोसी क्षेत्र के लोग वर्षों से इस सुविधा की मांग कर रहे थे.

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Jan 2025, 11:57 am
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसे राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंजूरी दे दी है। 24 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है। बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। देश की दिवंगत विभूतियों को इस दिन याद कर श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस निर्धारित हैं।3 मार्च को पेश होगा बजटराज्यपाल के अभिभाषण पर दूसरे दिन 25 फरवरी और तीसरे दिन 27 फरवरी को वाद-विवाद के साथ सरकार का उत्तर होगा। 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को सरकार चालू वित्त वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। तीन मार्च को प्रश्नकाल के बाद वित्त वर्ष 2025-26 का बजट हेमंत सरकार पेश करेगी। सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। ये रहा बजट सत्र का पूरा शेड्यूल24 फरवरी : नए सदस्यों की शपथ, राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश 25 फरवरी: प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद 26 फरवरी : अवकाश 27 फरवरी : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सरकार का उत्तर 28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक पर चर्चा 01 से 02 मार्च : अवकाश 03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 04 से 07 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 08 से 09 मार्च: अवकाश 10 से 11 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 12 से 16 मार्च तक : अवकाश 17 से 21 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 22-23 मार्च: अवकाश 24 मार्चः प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक 25 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक 26 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य 27 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प

बिहार के सभी जिलों में 'हैंड ​हेल्ड डिवाइस' से कटेगा चालान, प्लान तैयार!

News Pratyaksh | Updated : Thu 05th Oct 2023, 05:49 pm
बिहार के सभी जिलों में 'हैंड ​हेल्ड डिवाइस' से कटेगा चालान, प्लान तैयार! बिहार में यातायात व्यवस्था को लेकर सुधार होने जा रहा है. बिहार के सभी जिलों में नवंबर महीने तक एचएचडी (Hand Held Device) के माध्यम से ई-चालान कटने लगेगा. मैनुअल चालान पूरी तरीके से बैन हो जाएगा. अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) सुधांशु कुमार ने बुधवार (4 अक्टूबर) को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है.अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) सुधांशु कुमार ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रवर्तन में न्यूनतम मानव हस्तक्षेप की तैयारी करने वाले हैं. इससे प्रवर्तन में पारदर्शिता एवं एकरूपता आएगी. नवंबर महीने तक एचएचडी के माध्यम से ई चालान होगा. स्मार्ट सिटी में भी मैनुअल चालान पूरी तरह से बंद हो जाएगा. हमलोगों ने दो स्मार्ट सिटी में एचएचडी के माध्यम से प्रयास किए हैं जिसका सकारात्मक रिजल्ट आया है. अन्य शहरों में सीसीटीवी नहीं लगे हैं वहां पर एचएचडी के माध्यम से प्रवर्तन का प्रयास चल रहा है.सुधांशु कुमार ने कहा कि पहले चरण में 12 जिलों को सौ फिसदी कवर किया गया था. वहां पर मैनुअल चालान बंद हो गए थे. ये ऐसे जिले थे जहां यातायात के बल स्वीकृत था. दूसरे चरण में 10 अन्य जिलों को सौ फिसदी अच्छादित कर दिया गया है. मैनुअल चालान को पूरी तरह बंद दिया गया है. अगले चरण में 30 नवंबर 2023 तक शेष बचे 18 जिलों में एचएचडी का वितरण कर 100 प्रतिशत अच्छादित कर दिया जाएगा. इस पर काम चल रहा है.अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) सुधांशु कुमार ने कहा कि एचएचडी के माध्यम से ई चालान के कई प्रत्यक्ष लाभ हैं. जैसे- ऑनलाइन क्रेडिट और डेबिट कार्ड, युपीआई भुगतान. इसके साथ ही नकद भुगतान के मल्टीपल ऑप्शन का प्रावधान है. कोई व्यक्ति उल्लंघन करता है तो उसके लिए पेडिंग चालान भी है. फाइन का अधिकांश भुगतान सीधे अकाउंट में चला जाता है. पहले नकद राशि वसूल की जाती थी उसमें बहुत कमी आ गई है. अब एचएचडी के माध्यम से ई-चालान बनाया गया है. खासकर चालान काटने वाले पुलिस अधिकारियों को बॉडी कैमरा पहनना अनिवार्य कर दिया गया. #newspratyaksh #Bihar #challans #handheld #device

टेक्नॉलोजी पर आंख मूंद कर विश्वास करना ले सकता है आपकी जान!

News Pratyaksh | Updated : Tue 03rd Oct 2023, 11:12 am
टेक्नॉलोजी पर आंख मूंद कर विश्वास करना ले सकता है आपकी जान! किसी पर भी आँख मूँद कर भरोसा नहीं करना ही सतर्कता की परिभाषा है चाहे फिर वह गूगल ही क्यूँ न हो| टेक्नॉलोजी पर आंख मूंद कर विश्वास करना आपकी जान भी ले सकता है| और ऐसा ही कुछ केरल में भी हुआ है| कोच्चि के पास गोथुरुथ में पेरियार नदी में कार गिरने के बाद दो डॉक्टर की मौत हो गई और मौत की वजह बनी गूगल मैप| भारी बारिश हो रही थी और डॉक्टर गूगल मैप के सहारे आगे बढ़ रहे थे| रास्ता दिखा रहा था गूगल जीपीएस! और फिर जीपीएस ने नदी को सड़क बता दिया| इस बात से अंजान डाक्टर की कार सड़क की बजाय सीधे नदी में गिर गयी और चली गयी जान| पुलिस ने बताया कि डॉक्टर्स के साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य लोग भी दुर्घटना में घायल हो गए| तो याद रखें इंसान हो या टेक्नोलॉजी आँख मूंद कर भरोसा नहीं करना है| #newspratyaksh #technology #gps

विज्ञान वरदान या अभिशाप? उपयोग पर निर्भर करता है| online घूस लेते हुए चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार!

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Sep 2023, 04:51 pm
विज्ञान वरदान या अभिशाप? उपयोग पर निर्भर करता है| online घूस लेते हुए चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार! पटना के बेउर पुलिस ने online घूस लेते हुए चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिस कर्मियों के पास से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सबूत भी मिले हैं। इसके बाद आरक्षी अधीक्षक ने ठोस कदम उठाते हुए गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अब उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उनमें एक आरोपी पुलिसकर्मी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पटना एसएसपी का कहना है कि 26 सितंबर को बेउर थाने के रात्रि गश्ती पदाधिकारी और सिपाही द्वारा सिपारा पुल के नजदीक एक युवक को गलत तरीके से गश्ती पार्टी ने पकड़कर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। युवक का कहना है कि इस क्रम में पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट भी की और फिर मामला को मैनेज करने के लिए उससे रुपयों की मांग करने लगे। युवक ने बेउर थाना में काण्ड संख्या 663 / 23 के तहत उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आवेदक ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान एक और लड़के को इसी तरह पकड़ कर उससे भी रुपयों की मांग की गई। दोनों युवकों को पुलिसकर्मियों ने धमकाते हुए कहा कि रुपया नहीं दोगे तो जेल भेज दूंगा। ऐसा सुनकर दोनों युवक काफी भयभीत हो गये तथा उक्त दोनों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से पुलिसकर्मियों को 15-15 हजार रूपये दे दिए। रुपया लेने के बाद उक्त दोनों लड़कों को पुलिस वालों ने छोड़ दिया।पटना एसएसपी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान से यह स्पष्ट हुआ कि उस दिन PSI अंजनी कुमारी, हवलदार सिखारी कुमार, गृहरक्षक-सुबोध कुमार, गृहरक्षक सुमन एवं थाना के निजी चालक बीरेन्द्र ड्यूटी पर थे। घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद अवैध रूप से लिए कुल 30 हजार रूपये के भुगतान का स्क्रीनशॉट और संबंधित साक्षियों द्वारा दिये गये बयान से याचिकाकर्ता द्वारा लगाये गये आरोपों की पुष्टि हुई। सबूत उपलब्ध होते ही मामले का सत्यापन हो गया। इस मामले में वरीय अधिकारी के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए PSI अंजनी कुमारी, हवलदार - सिखारी कुमार, गृहरक्षक-सुबोध कुमार एवं थाना के निजी चालक बीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गृहरक्षक-सुमन फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। #newspratyaksh #Bihar #patna #BiharPolice