Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Bihar


लोकसभा चुनाव के बीच पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या:

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 10:17 am
भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के दावे को धता बताते हुए अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बिहार में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी पटना के पुनपुन इलाके में इस हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को सुबह-सुबह इस घटना के बाद बाद लोगों ने पटना-पुनपुन रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है।पटना के पुनपुन के पैमार गांव के पास बेलड़ीया पुल के पास जदयू नेता सौरभ कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर डाली। उनके एक दोस्त मुनमुन कुमार गोलीबारी में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, घटना की सूचना फैलते ही गांव के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पटना पुनपुन मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पूर्वी) भारत सोनी, डीएसपी मसौढ़ी कन्हैया सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि अपराधियों ने जदयू नेता को सिर में गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम ने खोजी कुत्तों के साथ फॉरेंसिक साइंस की टीम को बुलाया है।जदयू नेता सौरभ कुमार बुधवार की देर रात बढइयां कोल गांव में आपने एक मित्र अजीत कुमार के भाई की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे रिसेप्शन पार्टी से अपने एक मित्र मुनमुन कुमार के साथ वापस अपने घर शिव नगर लौट रहे थे। सौरभ कुमार अपनी गाड़ी पर बैठ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल से आए तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दीं। सौरभ कुमार के सिर और उनके दोस्त मुनमुन कुमार के पेट-हाथ में गोलियां लगीं। गोली लगते ही वे लोग वहीं गिरकर गए। इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मुनमुन कुमार को पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक चोर को गांव वालों ने ऐसी सजा दी..........

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Apr 2024, 12:31 pm
बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक चोर को गांव वालों ने ऐसी सजा दी, जिसे जान कर आपकी रूह कांप जाएगी। चोरी से आजिज आए लोगों ने कानून को ही अपने हाथ में ले लिया। दरअसल एक घर के मुखिया ने अपने बेटे की मदद से चोर को एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उस चोर को इतना पीटा कि उसकी जान ही चली गई। पुलिस को मृतक के पास से आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन मिले हैं। ये सभी मोबाइल फोन चोरी के बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी घटना में एक युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में होने का शक जताया जा रहा है।ग्रामीणों की पिटाई से चोर की मौत के केस में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मसहा के रविंद्र महतो, उसके पुत्र दिलीप महतो और रंजीत महतो शामिल हैं। बताया गया है कि रविंद्र महतो और उनके बेटे दिलीप की रात्रि में नींद खुली तो देखा कि घर में कुछ खटपट हो रही है। देखा कि कुछ युवक चोरी कर रहे हैं। विरोध करने पर चोरों ने रॉड से हमला कर रविंद्र और दिलीप को जख्मी कर दिया। लेकिन हल्ला होने पर घर के अन्य सदस्य भी जग गये और ग्रामीण भी जुट गए। लोगों से पकड़े जाने के भय से चोर भागने लगे। इस दौरान अंकित को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में उसकी जमकर पिटाई कर दी गई और वह मौत का शिकार बन गया। डीएसपी आशीष आनंद ने बताया कि अंकित (मृतक) के पास से चोरी का आधा दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद किए गए हैं, शक है कि इसे उसने सोमवार की रात को ही चुराया था।मृतक के पास से पुलिस ने आधा दर्जन चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

बिहार में दहेज की राशि कम मिलने पर नाराज वर पक्ष ने दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई कर दी:

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Apr 2024, 12:29 pm
बिहार में दहेज की राशि कम मिलने पर नाराज वर पक्ष ने दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई कर दी:इस घटना में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमनाथ मंदिर परिसर की है। घायल युवक की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के गोलाबड़राजी गांव निवासी राजेश चौधरी के पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है। इस घटना से आहत होकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमनाथ मंदिर में राजीव की बहन की शादी होने वाली थी। वर पक्ष को तिलक में 30 हजार रुपये कम दिए गये। इस वजह से वर पक्ष ने शादी से पहले 30 हजार रुपयों की मांग कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने गया। फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और फिर वरपक्ष ने दुल्हन के भाई राजीव कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भारती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इधर, मारपीट में जख्मी युवक का इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है। इस घटना से आहत होने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया है। लड़की के शादी से मना करने के बाद दोनों पक्ष के लोग परेशान हो गये। गांव के और लड़का पक्ष एक दूसरे को मनाने की कोशिश में लग गये, लेकिन बात नहीं बनी। काफी मान-मुनौवल के बाद अंत में लड़का पक्ष को बिना शादी किये वापस लौटना पड़ा।

राजद की लालटेन भभक रही है, उसके बुझने का समय आ गया है: राजनाथ सिंह

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Apr 2024, 12:28 pm
राजद की लालटेन भभक रही है, उसके बुझने का समय आ गया है: राजनाथ सिंहबिहार में विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि यह ‘भ्रष्टाचारी परिवावादियों’ का समूह है जो अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। बिहार के भागलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की लालटेन (चुनाव चिह्न) में तेल खत्म हो गया है और यह जल्द बुझ जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद दोनों ने विकास के नाम पर राज्य की जनता को धोखा दिया। उनका गठबंधन मूल रूप से भ्रष्टाचारी परिवारवादियों का समूह है जो अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राजद की लालटेन भभक रही है। इसमें तेल खत्म हो गया है और इसके बुझने का समय आ गया है।

पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव, पवन सिंह को लेकर कही ये बात

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Apr 2024, 12:27 pm
पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव, पवन सिंह को लेकर कही ये बातपटना पहुंचे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेरा घर है यहां, इसलिए आए हैं, जो चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें मेरी शुभकामनाएं। सब लोग जीते और बिहार के विकास के लिए काम करें, हार-जीत मायने नहीं रखता।वहीं, उन्होंने आगे कहा कि मेरी शुभकामनाएं पवन सिंह के साथ है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द वह संसद भवन में सिनेमा के लिए, शिक्षा के लिए, हमारी भाषा के लिए, लोगों के रोजगार के लिए आवाज़ उठाएं। हमसे जहां तक मदद होगी, हम उनके साथ हैं।उन्होंने कहा कि लोगों का भला करने के लिए जरूरी नहीं है राजनीति में आना। आपके अंदर विचारधारा अच्छी होनी चाहिए, आपके मन में सेवा भाव हो। जहां तक मेरा सवाल है, मेरा इरादा चुनाव लड़ने का नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पवन सिंह चुनाव प्रचार में अगर बुलाएंगे तो हम जाएंगे। मेरे लिए जाति कोई मायने नहीं रखता, कोई नेता मायने नहीं रखता, संबंध मायने रखता है। सबसे ऊपर बिहार का विकास है। बिहार के लोगों ने हमें बनाया है। तेजस्वी जी को बनाया है। कलाकार और जनता, सबको जनता ने बनाया है।
Follow us
Categories
Latest News
नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

Mon 15th Jun 2026 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
Popular Categories