Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


बिहार में तीन चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th May 2024, 12:21 pm
बिहार में तीन चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेजलोकसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। विभिन्न गठबंधन और राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए लगातार चुनावी सभाएं, रैली, रोड-शो और जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सीतामढ़ी में एनडीए प्रत्याशी देवेशचन्द्र ठाकुर के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। शाह ने कहा कि देश और राज्य का विकास एनडीए के विकास मॉडल पर ही निर्भर करता है। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर राज्य को पिछड़ेपन की ओर धकेलने का आरोप लगाया।

बिहार में आंधी और वज्रपात की घटनाओं में दो की मौत

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th May 2024, 12:20 pm
बिहार में आंधी और वज्रपात की घटनाओं में दो की मौतबांका, मुंगेर, जमुई कटिहार समेत राज्य के दक्षिण पूर्व भागों में गुरुवार दोपहर बाद अचानक आए आंधी-बारिश और वज्रपात की घटनाओं में दो लोगो की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बांका जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत असनाहा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जिले के विभिन्न भागों में पेड़ गिरने के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। इधर, मुंगेर जिले के खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत दढ़ियार गांव में वज्रपात की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, जिले के तेटिया बंबर प्रखंड के चंपाचक गांव में वज्रपात की चपेट में आकर तीन किशोर समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए

बेरहमी से पीटती दिखी महिला, सामने आया डरा देने वाला वीडियो :

News Pratyaksh | Updated : Mon 13th May 2024, 12:17 pm
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपनी बेटी को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है. कथित तौर पर वायरल वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पत्रकारों और यूजर्स ने शेयर किया है. विचलित कर देने वाले वीडियो में एक महिला खुद को बच्ची की मां बताती नजर आ रही है और वह वीडियो में बच्ची को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है. वहाँ एक छोटी बच्ची मदद के लिए रो रही है, हैरानी की बात यह है कि वह छोटी बच्ची का गला घोंटने की भी कोशिश करती है. ऐसा वह एक बार नहीं बल्कि कई बार करती है. बाद में वह लड़की को दूसरे कमरे में ले जाती है.दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला अपनी बच्ची को बेरहमी से पीट रही है. ऐसे में बच्ची जोर जोर से रोकर मदद के लिए अपने पापा को आवाज देती है, लेकिन जैसे ही वह मदद के लिए पुकारती है, यह बेरहम औरत उस पर फिर से ताबड़तोड़ हमला कर देती है. वीडियो में बच्ची बुरी तरह से रोते हुए दिखाई दे रही है. महिला बच्ची का गला भी दबाने की कोशिश कर रही है. इसी दौरान जब बच्ची चुप नहीं होती तो महिला उसे गिरेबान से बड़ बेरहमी से उठा कर पटक देती है. क्रूरता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो को ravipandey नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारो बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगो ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स ने इस महिला को कमेंट बॉक्स में आड़े हाथों लिया है. एक यूजर ने लिखा...यह महिला अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुई. एक और यूजर ने लिखा...भारत की जगह कोई और देश होता तो अब तक महिला जेल में और बच्ची किसी केयर टेकर के पास होती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस महिला को इतनी क्रूरता के लिए ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए. इससे पहले भी क्रूरता के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं, लेकिन कार्यवाही सिर्फ कुछ लोगों पर ही हो पाती है. सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर बच्ची को बेरहमी से पीटा जाना सच में बहुत ही डरावना और खतरनाक है.

पटना साहिब से पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद और काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा ने भरा नामांकन

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:50 am
पटना साहिब से पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद और काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा ने भरा नामांकनपूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने बतौर भाजपा प्रत्याशी बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही के तौर पर पिछले पांच साल काम किया है। इस बार वोट देंगे तो आगे भी पटना साहिब और देश के विकास के लिए काम करते रहेंगे। रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के अंशुल अविजित से है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करते हुए जीत का दावा किया है। इस मौके पर एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने सासाराम में पायलट बाबा आश्रम में भोले नाथ और मां ताराचंडी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। काराकाट में त्रिकोणात्मक संघर्ष की उम्मीद की जा रही है। कुशवाहा के खिलाफ महागठबंधन ने जहां भाकपा माले ने राजाराम सिंह कुशवाहा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह भी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:45 am
पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। 12 मई को पीएम नरेंद्र मोदी फिर से बिहार आ रहे। पटना में रोड शो करेंगे। 13 मई को पीएम छपरा (सारण लोकसभा सीट) में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगेंगे। पीएम के इस कार्यक्रम पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है।रोहिणी ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं तो पहले ही बोली हूं कि अंकल जी (पीएम) मढ़ौरा में आइए। चाचा-भतीजी मिलकर चाय पीएंगे। सारण में मिठास घोलेंगे। हमलोग बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि कब लोगों को 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, विशेष राज्य का दर्जा कब दे रहे हैं? मेरे भाइयों को 15-15 लाख रुपये कब दे रहे हैं? यहां पर कब एम्स खोला जाएगा?रोहिणी ने कहा कि अंकल मेरे लिए भी आकर थोड़ा रोड शो कर लिया कीजिए। मैं तो आपको चाय पर चर्चा लिए न्यौता दे रही हूं। मैं भी एक बेटी हूं। उन्हें मेरे लिए भी एक रोड शो करना चाहिए। आपकी ही पार्टी के लोगों ने कहा था कि रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी है। झारखंड के निशिकांत दूबे ने कहा था कि भगवान रोहिणी आचार्य जैसी आदर्श बेटी दे। मैं तो अपने भगवान से लड़ता हूं कि मुझे रोहिणी जैसी बेटी क्यों नहीं दिया। राजीव प्रताप रुडी पर तंज कसते हुए रोहिणी ने कहा कि आपलोग बेटा को तो देख लिए। पिछले 10 साल में उन्होंने क्या किया? केंद्रीय मंत्री के पद से उन्हें क्यों हटाया गया? जरा यह भी बताकर जाएं। यह बातें रोहिणी ने सारण में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories