Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Bihar


बिहार की चार लोकसभा सीटों पर 48.23 प्रतिशत मतदान

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Apr 2024, 11:00 am
बिहार की चार लोकसभा सीटों पर 48.23 प्रतिशत मतदानलोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को शाम छह बजे तक बिहार की चार सीट पर 76 लाख मतदाताओं में से लगभग 48.23 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा कि राज्य के चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में शुक्रवार शाम छह बजे तक सम्पन्न मतदान के दौरान 48.23 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि इन सीट पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराए जाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 7,903 मतदान केंद्र बनाये गए थे। औरंगाबाद में लगभग 50, गया में 52, नवादा में 41.50 और जमुई में 50 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान इन सीट पर शाम छह बजे तक मतदान प्रतिशत 53.47 रहा था।

चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट-टाइमिंग और सबकुछ :

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Apr 2024, 10:59 am
  झारखंड के अलग-अलग प्रमुख स्टेशनो में रेल यात्रियो की भीङ को देखते दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन झारखंड के रांची-हटिया और टाटानगर स्टेशन से खुलेगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। इन ट्रेनों में टाटानगर-पटना स्पेशल, टाटानगर- वाराणसी, रांची-इस्लामपुर और रांची-भागलपुर शामिल है। टाटा-पटना-टाटानगर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 26 जून तक टाटा-पटना-टाटा स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को दोनों दिशाओं में चलेगी। ट्रेन संख्या 08183 टाटा-पटना स्पेशल टाटानगर से दिन 1.20 में प्रस्थान कर रात को 9.50 मिनट में पटना पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन संख्या 08184 पटना-टाटा स्पेशल पटना से रात को 11.05 प्रस्थान कर सुबह 8.15 में टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव पुरुलिया-भोजूडीह मे भी होगा। टाटा-वाराणसी-टाटा एक्सप्रेस 25 अप्रैल से 27 जून टाटा-वाराणसी-टाटा स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक चलेगी। ट्रेन संख्या 08103 टाटा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को टाटा से रात को 9.05 में प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह यानी शुक्रवार को सुबह आठ बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08104 वाराणसी-टाटा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से सुबह 9.30 से चलकर, उसी दिन रात को 10.30 मिनट में टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव पुरुलिया और बोकारो स्टील सिटी मे होगा।रांची-इस्लामपुर-रांची स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 29 जून तक ट्रेन संख्या 08624 रांची-इस्लामपुर स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 08.20 बजे रांची से रवाना होकर उसी दिन रात के 7.10 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08623 इस्लामपुर-रांची स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को रात के 9.50 बजे इस्लामपुर से रवाना होकर अगले दिन 09.30 बजे रांची पहुंचेगी।इस विशेष ट्रेन का ठहराव में मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।रांची-भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक ट्रेन संख्या 08014 रांची-भागलपुर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को रात 11.25 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन 12.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08013 भागलपुर-रांची स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को दिन के 2.30 बजे भागलपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 03.30 बजे रांची पहुंचेगी। विशेष ट्रेन का ठहराव मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

बिहार में डबल इंजन (सरकार) पटरी से उतरती जा रही है: खरगे

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Apr 2024, 10:58 am
बिहार में डबल इंजन (सरकार) पटरी से उतरती जा रही है: खरगेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ भाजपा के गठबंधन को अस्थिर बताते हुए आरोप लगाया कि तथाकथित डबल इंजन (सरकार) ‘लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहा है, जिससे ट्रेन के डिब्बे ख़राब हो रहे हैं।’खरगे ने यह टिप्पणी राज्य की कटिहार लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए की। कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार में तथाकथित डबल इंजन (सरकार) लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहा है, जिससे ट्रेन के डिब्बे ख़राब हो रहे हैं।" कुमार कुछ महीने पहले विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन छोड़ भाजपा नेतृत्व वाले राजगए में लौट आए थे।

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर 48.23 प्रतिशत मतदान

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Apr 2024, 10:57 am
बिहार की चार लोकसभा सीटों पर 48.23 प्रतिशत मतदानलोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को शाम छह बजे तक बिहार की चार सीट पर 76 लाख मतदाताओं में से लगभग 48.23 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा कि राज्य के चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में शुक्रवार शाम छह बजे तक सम्पन्न मतदान के दौरान 48.23 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि इन सीट पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराए जाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 7,903 मतदान केंद्र बनाये गए थे। औरंगाबाद में लगभग 50, गया में 52, नवादा में 41.50 और जमुई में 50 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान इन सीट पर शाम छह बजे तक मतदान प्रतिशत 53.47 रहा था।

चुनावी ड्यूटी करने आया बिहार पुलिस का जवान हो गया निलंबित :

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Apr 2024, 10:56 am
नवादा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है, लेकिन इससे पहले वहां तैनात सिपाही का रायफल 20 राउंड गोली के साथ गायब हो गया। सिपाही ने इस बात की सूचना तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को दी, लेकिन हथियार गायब होने की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी ने उस पुलिस के जवान पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित का दिया। यह घटना पकरीबरावां के राजेबीघा गांव की है। सिपाही उत्तम कुमार ने पकरीबरावां थाना में अपने रायफल और गोली की चोरी का मामला दर्ज कराया है। सिपाही उत्तम कुमार ने थाना में दिए गये आवेदन में लिखा है कि पोलिंग पार्टी के साथ पांच सुरक्षा बलों को लगाया गया था, जिसमें एक उत्तम कुमार भी था। मतदान केंद्र के करीब 200 मीटर की दूरी पर गुरुवार की रात में एक बारात ठहरी हुई थी। उत्तम कुमार सुबह में जब जगे तो उन्होंने अपना रायफल वहां से गायब पाया। अपना रायफल वहां न देखकर उत्तम काफी परेशान हो गये और इधर उधर खोजने लगे, लेकिन उनका रायफल कहीं नहीं मिला। तब उत्तम ने इस बात की जानकारी अपने वरीय अधिकारी को दी। सिपाही का आरोप है कि बारात में आए किसी शख्स ने राइफल चोरी की है। मामला दर्ज होते ही पुलिस छापेमारी करना शुरू कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पदाधिकारी ने उस सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना में पुलिस ने छापेमारी करते हुए बाराती के तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।समस्तीपुर जिला बल के सिपाही उत्तम कुमार राउत ने बताया कि एसएलआर रायफल में 20 राउंड गोली भी लोड थी। पुलिस रायफल की खोजबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही किसी नतीजे तक पहुंचा जा सकता है।
Follow us
Categories
Latest News
नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

Mon 15th Jun 2026 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
Popular Categories