Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Bihar


मधेपुरा में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या :

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Apr 2024, 11:52 am
मधेपुरा में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या :जिले के आलमनगर प्रखंड के खापुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना को गोली मारकर और सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना गांव में रहे सरकारी सड़क ढलाई कार्य मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार की संध्या गए थे. इसी दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर पहले गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी.वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रतवारा थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने में जुट गई. मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है. हत्या को लेकर पूर्व मुखिया समर्थकों में खास आक्रोश व्याप्त है. वहीं, हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना पर हत्या सहित कई आपराधिक मामला दर्ज था.

शादी के चार दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी :

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Apr 2024, 12:26 pm
शादी के चार दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी :भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरीपुर गांव के समीप आरा-छपरा फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। एक्सीडेंट होते ही चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा अस्पताल भेज दिया।मृतक सारण (छपरा) जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर बिंदगावां गांव निवासी स्वर्गीय बिजनंदन राम का पुत्र राजेश कुमार (24) था। राजेश बालू घाट पर काम करता था। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी राम बाबू राय का पुत्र और मृतक का चचेरा भाई मुकेश कुमार (15) है। घायल मुकेश कुमार ने बताया कि वह राजेश कुमार के साथ उसके ही शादी का कार्ड बांटने के लिए पटना जिला के हरदी छपरा स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया था। कार्ड देकर जब वह दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी हरीपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अग्रतर कार्रवाई में जुट गई।

अपराधियों ने महिला को गोअपराधियों ने महिला को गोलियों से भूना; मौके पर हुई मौत :

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Apr 2024, 12:25 pm
पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवती को बैक टू बैक पांच गोलियां मारी। मौके पर ही युवती की मौत हो गई। गोलियों की आवाज से मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवती को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रहमतगंज मोहल्ले की है। मृतका की पहचान रहमतगंज निवासी अकिला परवीन (30) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मसौढ़ी थाना को दी। सूचना मिलते ही मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम और एसएफएल टीम को बुलाया है। मसौढ़ी के डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि अकिला पूर्व से तलाकशुदा महिला थी। उन्होंने बताया कि परिवार वाले लोगों से बातचीत करने के बाद यह बात सामने आई है कि वह युवती घर में किसी का बात नहीं मानती थी और कई दिनों तक हमेशा बाहर रहा करती थी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रहमतगंज निवासी अकिला परवीन रविवार की देर शाम बाजार से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंची, पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिहार में एनडीए सरकार ने जितनी नौकरियां 17 साल में नहीं दी, उतनी मैंने 17 महीने में दी : तेजस्वी यादव

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Apr 2024, 12:00 pm
राजद के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मुंगेर के टेटियाबंबर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार जितनी नौकरी 17 साल में नहीं दे पाई, उससे ज्यादा मैंने 17 महीनों में दी। तेजस्वी यादव ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी के साथ राजद प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में टेटिया बंबर, मुंगेर और बिहार के लिए क्या किया। आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। 10 साल में गरीबी हटा नहीं पाए, 5 किलो अनाज से क्या गरीबी हटेगी। यह तो कांग्रेस की सरकार में भी मिलता था।
Follow us
Categories
Latest News
नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

Mon 15th Jun 2026 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
Popular Categories