Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Bihar


रवि शंकर प्रसाद ने विरोधियों से पूछा, आपके पास विकास का एजेंडा क्या है

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Apr 2024, 10:38 am
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि एनडीए का एजेंडा स्पष्ट है। अब तक क्या किया और क्या करेंगे, बता रहे हैं, लेकिन विपक्ष के पास बिहार के विकास का एजेंडा क्या है, यह उन्हें बताना चाहिए। भाजपा मीडिया सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जमुई आने वाले हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि बिहार के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। पिछली बार जब वे औरंगाबाद, बेगूसराय और बेतिया आये थे, तब 85 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। उन्होंने विपक्ष को लेकर साफ कहा कि वैसे तो आप आने वाले नहीं हैं, लेकिन जनता को लुभाने के लिए कुछ तो वादे कर लीजिए। उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि इनका एजेंडा सिर्फ मोदी का विरोध है और बिहार के लोग इसे अच्छी तरह समझते हैं।

कांग्रेस ने बिहार से तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, दो मुस्लिम और एक भूमिहार चेहरा

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 11:59 am
कांग्रेस ने मंगलवार को बिहार की तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने मुस्लिम चेहरों पर विश्वास जताते हुए तीन में से दो मुस्लिम चेहरे को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने भागलपुर लोकसभा सीट से अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, किशनगंज से मोहम्मद जावेद और सीमांचल के दिग्गज नेता तारिक अनवर को कटिहार से उम्मीदवार बनाया है। अजीत शर्मा भागलपुर के विधायक हैं। तारिक अनवर पर पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताया है। पिछले चुनाव में जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने तारिक अनवर को 57 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। हालांकि, 2014 में कटिहार से एनसीपी के उम्मीदवार के तौर पर तारिक अनवर भाजपा के निखिल कुमार चौधरी को हराकर लोकसभा पहुंचे थे। कांग्रेस ने किशनगंज से फिर से मोहम्मद जावेद को प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव में जावेद प्रदेश महागठबंधन के एकमात्र ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्होंने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस इस चुनाव में महागठबंधन के घटक दल के रूप में चुनाव में उतरी है। कांग्रेस के खाते में महागठबंधन में पिछले चुनाव की तरह नौ सीटें हैं।

मतदाताओं को पता होना चाहिए कि NDA ने बिहार को ‘जंगल राज’ से बाहर निकाला : मोदी

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 11:58 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे युवा मतदाताओं को जागरूक करें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सत्ता में आने के बाद ही राज्य को ‘‘जंगल राज’’ से बाहर निकाला जा सका। लोकसभा चुनाव से पहले ‘नमो ऐप’ के माध्यम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान मोदी ने इस बात के प्रचार की आवश्यकता पर भी जोर दिया कि ‘‘बिहार में 3.5 करोड़ गरीब लोग भाजपा नीत केंद्र सरकार के 10 वर्षों के शासन के दौरान गरीबी से बाहर आए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा नौ करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना से लाभान्वित होंगे और लगभग तीन करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के माध्यम मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले हैं। लोगों को इन चीजों के बारे में बार-बार बताया जाना चाहिए।’’

पटना में सीएम आवास के पास भीषण हादसा :

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 11:57 am
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना मुख्यमंत्री और लालू आवास के पास हुआ है, जहां एक फोर व्हीलर गाड़ी ने पुलिस बैरेकेडिंग में टक्कर मारते हुए मुख्यमंत्री आवास के पीछे वाली गेट के पास श्री कृष्णा सिंह जी की मूर्ति के गोलाम्बर मे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। कार में बैठे लोगों को किसी तरह से कार से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटनास्थल पर मौजूद एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि एक कार तेज गति से आकर श्रीकृष्ण गोलंबर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्यूटी पर तैनात आसपास के पुलिसकर्मी भी घबडा गये और दौड़कर घटनास्थल पर पहुँच गए। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि यह वीवीआईपी इलाका है लेकिन इसके बावजूद वहाँ भीड़ नहीं थी। अगर यहां भीड़ होती तो क्या होता। फिलहाल पुलिस कार के मालिक की तलाश मे जुट गई है।

पेट्रोल पंप मालिक से पटना शहर में 34 लाख लूटे :

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 11:56 am
पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के साधना पूरी स्टेट बैंक में पैसा जमा करने जा रहे आशा पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर से अपराधियों ने 34 लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधी गोली चलाने लगे। इस गोलीबारी में एक युवक को जांघ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए पटना के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कई थाना की पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।घटना के संबंध में सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार का कहना है कि आशा पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर संजय कुमार अपनी कार से चालक के अलावा दो दोस्तों के साथ पेट्रोल पंप का कलेक्शन लेकर साधनापुरी स्थित स्टेट बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी दो अपराधी अलकापुरी के पास बाइक से आगे से घेर लिया। अपराधियों ने संजय कुमार के गाड़ी को आगे से ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया और फिर उनके रुपए लूट लिये। पुलिस का कहना है कि रुपए लूट कर भागने के क्रम में कुछ लोगों ने अपराधियों का विरोध किया। जिसके बाद अपराधी पकड़े जाने के डर से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस गोलीबारी में बजरंगी नाम के एक युवक के जांघ में गोली लग गई, जिससे वह युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। सचिवालय डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।

दिल्ली-बिहार के बीच चार स्पेशल ट्रेनें और शुरू :

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 10:39 am
होली के सप्ताह भर बाद भी ट्रेनों में बेतहाशा भीड़ है। लिहाजा रेलवे ने दिल्ली से बिहार के बीच चार और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरेंगी। इससे सैकड़ों यात्रियों को सफर में सहूलियत होगी। मंडल में सिर्फ मुरादाबाद स्टेशन पर ही इन ट्रेनों का ठहराव होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (05576) आनंद विहार-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस दो अप्रैल को सुबह 9:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। दोपहर एक बजे मुरादाबाद जंक्शन पर रुकेगी। सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।दूसरी ट्रेन (05585-86) सहरसा-आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस तीन अप्रैल को सहरसा से सुबह 9:30 बजे चलेगी। देर रात दो बजे मुरादाबाद स्टेशन पर ठहरेगी। सुबह 5:15 बजे आनंद विहार पहुंचाएगी। वापसी में चार अप्रैल को आनंद विहार से सुबह 9:30 बजे चलेगी।दोपहर एक बजे मुरादाबाद व अगले दिन सुबह 6:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। (05531-32) रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस तीन अप्रैल को रक्सौल से रात 10:25 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर तीन बजे मुरादाबाद व शाम 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।वापसी में चार अप्रैल को आनंद विहार से रात 8 बजे चलेगी। रात 10:40 बजे मुरादाबाद व अगले दिन दोपहर 2:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। (05561-62) समस्तीपुर-आनंद विहार-समस्तीपुर स्पेशल एक्सप्रेस दो अप्रैल को समस्तीपुर से शाम 7:45 बजे चलेगी।अगले दिन दोपहर 1:45 बजे मुरादाबाद व शाम 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में तीन अप्रैल को आनंद विहार से रात 830 बजे चलेगी। देर रात 12:05 बजे मुरादाबाद व चार अप्रैल को रात 8 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों में अनारक्षित, स्लीपर व एसी कोच शामिल रहेंगे।
Follow us
Categories
Latest News
नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

Mon 15th Jun 2026 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
Popular Categories