Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Bihar


लालू प्रसाद अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार करने सारण गए

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Apr 2024, 12:03 pm
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद बुधवार को अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार करने सारण के लिये रवाना हुए। प्रसाद के छोटे बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, "सारण उनकी कर्मभूमि रही है। हमेशा से लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उनकी मांग और चाहत थी कि लालू जी उनके बीच आएं, तो आज वह वहां गए हैं।" यह पूछे जाने पर कि राजद सुप्रीमो क्या आगे भी आगे भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे, तेजस्वी यादव ने कहा, "वह उनके नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में इंडिया गठबंधन काम कर रहा है, वह (प्रचार) क्यों नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा, “मेरी बहन ने हमारे माता-पिता की अनुकरणीय सेवा की, वह उसी भावना से लोगों की सेवा करेगी।’’ तेजस्वी यादव का इशारा आचार्य द्वारा प्रसाद को किडनी दान किए जाने की ओर था। चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराये गए प्रसाद, 2013 में अयोग्य ठहराए जाने तक प्रसाद ने सारण का कई बार प्रतिनिधित्व किया था।

लालू की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा :

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Apr 2024, 11:57 am
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को पत्र लिखकर पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राजद की नीति से वह अब सहमत नहीं हैं। राजद में केवल राज के लिए नीति चल रही है, जबकि राज और नीति में सामंजस्य जरूरी है। उन्होंने आगे लिखा है कि सिद्धांत के बिना राजनीति का मतलब आत्मा के बिना शरीर है। इसलिए मेरी अंतरात्मा कह रही है कि राजद में एक क्षण भी नहीं रहना चाहिए।राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव की नाराजगी झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधान पार्षद और वर्तमान में विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार सुमन महासेठ को बनाने को लेकर है। उन्होंने कहा कि झंझारपुर से यदि किसी समाजवादी विचारधारा वाले कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया जाता तो जीत आसानी से मिल सकती थी। देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ झंझारपुर ही नहीं, बल्कि छह-सात अन्य लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों का आयात किया गया है। इन सभी सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया जाता तो उन्हें कोई शिकायत नहीं होती, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। देवेंद्र प्रसाद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के बदले सांप्रदायिक सोच वाले किसी भी व्यक्ति को झंझारपुर से उम्मीदवार बनाने से वह आहत हैं। अंत में उन्होंने कहा कि मेरी अंतरात्मा कह रही है कि राजद में एक क्षण भी नहीं रहना चाहिए।

प्रश्नपत्र लीक रोकने में नाकाम रहे योगी आदित्यनाथ : तेजस्वी

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Apr 2024, 12:02 pm
प्रश्नपत्र लीक रोकने में नाकाम रहे योगी आदित्यनाथ : तेजस्वीराष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपराधिक मामलों में अपना नाम हटाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में प्रश्नपत्र लीक को रोकने में विफलता के लिए भी योगी पर तंज कसते हुए कहा कि राजद के शासनकाल के दौरान बिहार में बड़े पैमाने पर बहाली में उत्तरप्रदेश के युवा पुरुष और महिलाएं अपनी किस्मत आजमाने के लिए बड़ी संख्या में आए। तेजस्वी ने यहां पटना हवाईअड्डे पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। जब उनसे योगी के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि बिहार में राजद के शासनकाल में गुंडे तमंचे लहराते थे, यादव ने कहा, ’’यहां आकर उन्हें कुछ बोलना था, तो बक दिए।’’

NDA को वोट दें जो ‘गुंडाराज’ और ‘परिवारवाद की राजनीति’ को खत्म कर देगा: योगी आदित्यनाथ

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Apr 2024, 11:59 am
NDA को वोट दें जो ‘गुंडाराज’ और ‘परिवारवाद की राजनीति’ को खत्म कर देगा: योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार के मतदाताओं से राज्य में ‘‘गुंडा राज’’ और ‘‘परिवारवाद की राजनीति’’ को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को वोट देने की अपील की। बिहार के औरंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘‘राजद शासनकाल में बिहार के लोगों के लिए अपनी पहचान का संकट पैदा हो गया था और वही गुंडाराज को फिर से लागू करने का उन्होंने (राजद नेताओं ने) प्रयास किया। देखिए उत्तरप्रदेश में कैसे गुंडों का उपचार हो रहा है। वहां अगर बेटियों और व्यापारियों के साथ कोई छेड़छाड़ और परेशान करता है तो उसे वहां उल्टा लटका दिया जाता है। आज उत्तरप्रदेश में माफियाओं की स्थिति क्या है।’’

बिहार के नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, आपात बैठक बुलाई गई

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Apr 2024, 11:57 am
बिहार के नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, आपात बैठक बुलाई गईबिहार के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के कारण सोमवार को राज्य के कम से कम नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर पहुंच गया। बिहार के मुख्य सचिव ने अत्यधिक गर्मी एवं लू की स्थिति की समीक्षा के लिए आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक आहूत की जिसमें जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग आदि के सचिव/प्रधान सचिव/अपर मुख्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक द्वारा वर्तमान में तापमान की स्थिति एवं अगले 15 दिनों में तापमान में परिवर्तन की स्थिति के संबंध में जानकारी दी गई।

राजद का पहला धर्म ही सनातन का मजाक उड़ाना है : भाजपा

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Apr 2024, 11:55 am
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पार्टी के संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी बताते हुए कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र को पूरा भी करती है। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की पॉलिसी नौकरी देने और जातीय गणना की है। जबकि, राजद केवल धन उगाही करती है। भाजपा मीडिया संवाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि संकल्प पत्र में 'ज्ञान' की बात कही गई है, जिसमें चार मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब को सशक्त करने की है। संकल्प पत्र में निवेश से लेकर नौकरी तक की बात है। इससे पहले भी 2014 और 2019 में भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था। 2019 के संकल्प पत्र में 234 संकल्प लिए गये थे, जिसमें पहले 222 पूरे किए गए थे और 223वें के तौर पर सीएए लागू कर पूरा किया गया।
Follow us
Categories
Latest News
नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

Mon 15th Jun 2026 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
Popular Categories