Education


मास्टर साहब ने स्टूडेंट को पीट पीट कर किया अधमरा, फिलहाल फ़रार चल रहे हैं!

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Sep 2023, 02:58 pm
मास्टर साहब ने स्टूडेंट को पीट पीट कर किया अधमरा, फिलहाल फ़रार चल रहे हैं! औरंगाबाद सदर प्रखंड के बेला गांव में एक निजी कोचिंग में पढाई के दौरान बच्चे को समझ नहीं आने पर छात्र ने शिक्षक से सवाल पूछा तो शिक्षक ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी। छात्र ने बताया कि सवाल पूछते ही शिक्षक उल्टा मुझसे ही सवाल दागने लगे, जिसका जवाब मैं नहीं दे पाया। फिर क्या था, शिक्षक ने मुझे जमकर पीट दिया। छात्र के पीठ पर छड़ी से बेरहमी से पिटाई के लाल निशान साफ दिखाई दिख रहे हैं। छात्र का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।पीड़ित छात्र पुरुषोत्तम कुमार(12) विशंभर बिगहा निवासी मनोज कुमार यादव का पुत्र हैं। पिता ने बताया कि वह ऑटो चालक हैं। ऑटो चलाकर अपने बाल बच्चों की परवरिश करते हैं। शाम में उन्हे सूचना मिली कि मेरे बेटे पुरुषोत्तम को उसके कोचिंग के शिक्षक अभिनंदन सर ने काफी पिटाई की है जिस वजह से वह बेहोश है। जानकारी मिलते ही वह दौड़ते भागते भागते जब घर पहुंचे, तो वहां देखा कि मेरा बेटा बेहोश है और उसके पूरे पीठ पर पिटाई के लाल लाल गहरे निशान हैं। उसे स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर किसी तरह होश में लाया गया और वह औरंगाबाद मुफस्सिल थाना पहुंचे।   मनोज यादव पुलिस को टीचर द्वारा की गई हैवानियत की जानकारी दी। बच्चे की हालत देखकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सबसे पहले बच्चे का इलाज कराने की सलाह दी। उनके सलाह पर बच्चे को औरंगाबाद सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बच्चें को घर लाया लेकिन पिटाई से पीठ पर उभरे गहरे जख्म के कारण उनका पुत्र दर्द से कराह रहा है। पिता ने बताया कि शिक्षक अभिनंदन बेला गांव के ही निवासी हैं। वह प्रतिदिन शाम 4 बजे से कोचिंग चलाते हैं। पीड़ित स्टूडेंट पुरुषोत्तम ने बताया कि सर जो पढ़ा रहे थे वह उसे समझ में नहीं आ रहा था। इसको लेकर उसने सर ने कुछ प्रश्न पूछ दिया, जिसका वह जवाब नही दे पाए। इसी गुस्से में सर ने तांबे के तार से बेरहमी से बच्चे की पिटाई कर दी।उसके रोने की आवाज सुनकर मां ने आकर बचाया। मामले में औरंगाबाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि टीचर द्वारा बच्चे की पिटाई किये जाने की शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जिम्मेवारी एसआई प्रणव कुमार को दी गई है। जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। #newspratyaksh #aurangabad

अगर इरादे बुलंद हों तो सिमित साधन भी सफलता में रुकावट नहीं बन सकते!

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Sep 2023, 01:30 pm
गांव में रहकर यूट्यूब से पढ़ाई! अब झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा में लहराया परचम : नेहा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने की वजह से इलाके में परीक्षा की तैयारी को लेकर कोई शिक्षण संस्थान भी उपलब्ध नहीं था.परिवार की आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं थी कि परिजन उसे परीक्षा की तैयारी के लिए शहर भेज सके. इसके बाद नेहा ने यूट्यूब के माध्यम से परीक्षा की तैयारी शुरू की.नेहा ने बताया कि यूट्यूब पर परीक्षा से संबंधित उपलब्ध अलग-अलग वीडियो लेक्चर को देखने के साथ ऑनलाइन सेट प्रैक्टिस भी किया. नेहा ने बताया कि उसके पिता सदानंद यादव रांची में ड्राइवर का काम करते हैं. शुरू से ही नेहा की इच्छा मेडिकल क्षेत्र में जाने की थी. तो वह झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली झारखंड पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई. जिससे परीक्षा की तैयारी में उन्हें काफी मदद मिली.हाल ही के दिनों में जारी परीक्षा के परिणाम में नेहा ने पारा मेडिकल में सफलता प्राप्त की. नेहा ने बताया कि नामांकन के लिए उसका चयन राज्य के सबसे बड़े मेडिकल संस्था रिम्स में हुआ है. जिसमें उसे एनेस्थीसिया विभाग मिला है. नेहा की सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है. #newspratyaksh #Jharkhand #ParamedicalExam

मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत जिले के 105 केंद्रों पर महापरीक्षा का आयोजन किया गया!

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Sep 2023, 01:22 pm
मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत जिले के 105 केंद्रों पर महापरीक्षा का आयोजन किया गया: सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित इस महापरीक्षा में 11 हजार वे नवसाक्षर महिलाएं शामिल हो रही हैं जो बचपन में किसी न किसी कारणवश पढ़ाई नहीं कर सकीं। दरअसल, बिहारशरीफ के मध्य विद्यालय राणाबिगहा केंद्र पर इस महापरीक्षा में सास-बहू के अलावा एक परिवार की चार बहू एक साथ परीक्षा देने पहुंची, जो अपनेआप में एक अनूठा मामला सामने आया।बिहारशरीफ के कोसुक निवासी जमींदर मांझी की पत्नी इंद्राणी देवी ने सास पंभी देवी के साथ परीक्षा दी। इंद्राणी देवी ने बताया कि बचपन में ही शादी हो गई थी। इस कारण स्कूल नहीं जा सकीं। जबकि सास पंभी देवी ने बताया कि घर में पोता-पोती को पढ़ते देख पढ़ने-लिखने का शौक जागा। गांव के शिक्षा सेवक मुन्ना मांझी का सहयोग मिला और दोनों सास-बहू पढ़ने जाने लगीं। उन्होंने कहा कि पहले अंगूठा लगाते थे। आज उन्हीं हाथों में कलम पकड़ कर बहुत अच्छा लग रहा है। दोनों आज अपना और पति का नाम लिख लेती हैं और बच्चों को थोड़ा-बहुत पढ़ा भी लेती हैं। 55 साल बाद कलम पकड़कर और लोगों के बीच परीक्षा देना दोनों को अच्छा लगाइसी तरह तिउरी गांव की सुनैना देवी, रूबी देवी, बेबी देवी और सुनीता देवी एक ही परिवार की बहुएं हैं। उन्होंने बताया कि चारों को बचपन में स्कूल जाने का मौका नहीं मिला। अब दूसरों को पढ़ता-लिखता देख पढ़ाई का मन किया और उम्र की झिझक को छोड़ आज साक्षर बनने के लिए परीक्षा दी।केंद्र के वरीय प्रेरक भोला प्रसाद ने बताया कि शिक्षा सेवक मुन्ना प्रसाद, संजय और सरस्वती कुमारी के प्रयास से आसपास की महिलाओं को साक्षर किया जाता है। इस केंद्र पर 60 नव साक्षर महिलाएं शामिल हुईं। #newspratyaksh #Bihar #YOJNA  

DM कुंदन कुमार ने किया स्टार्टअप पूर्णिया की शुरुआत ! सराहनीय कदम!

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Sep 2023, 01:10 pm
बेतिया के चनपटिया को स्टार्टअप जोन बनाने के बाद अब डीएम कुंदन कुमार ने स्टार्टअप पूर्णिया की शुरुआत कर दी है: बिहार के पूर्णिया जिले के डीएम कुंदन कुमार शिक्षक की भूमिका में नजर आए| बेतिया के चनपटिया को स्टार्टअप जोन बनाने के बाद अब डीएम कुंदन कुमार ने स्टार्टअप पूर्णिया की शुरुआत कर दी है| इसके लिए डीएम ने समाहरणालय में करीब 120 युवक युवतियों के साथ संवाद किया| उन्हें ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी| डीएम के इस क्लास से स्टूडेंट भी काफी खुश और उत्साहित नजर आए| स्टार्टअप जोन चनपटिया बनाकर प्रधानमंत्री से अवार्ड पा चुके पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार इन दिनों स्टार्टअप पूर्णिया बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं| इसके लिए उन्होंने आईआईटी रूडकी से लेकर आईआईटी असम तक के विशेषज्ञों को बुलाकर पूर्णिया के युवक युवतियों को प्रशिक्षण दिलाया| इसके अलावा कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आकर यहां के युवकों को प्रशिक्षण के साथ जाब देने और स्टार्टअप में मदद देने की शुरुआत भी कर दी है|शनिवार को डीएम ने समाहरणालय में छात्रों को ड्रोन तकनीक और एआई के साथ स्टार्टअप को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई| इस दौरान डीएम ने लड़के लड़कियों से बात कर उन्हें ड्रोन का प्रशिक्षण भी दिया| ख़बरों के मुताबिक डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप को लेकर कई योजनाएं चला रही है| इसके तहत वे स्टार्टअप पूर्णिया बनाने जा रहे हैं, जिसमें यहां के युवाओं को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक, एआई, ड्रोन तकनीक से लेकर कई तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है| वहीं शिक्षक की भूमिका में डीएम की क्लास से छात्र-छात्राएं भी काफी उत्साहित थे| छात्रों ने कहा कि डीएम अंकल ने उन लोगों को एक शिक्षक की तरह सिखाए की कैसे आधुनिक तकनीक का उपयोग कर वह स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं, डीएम अंकल के सहयोग से उन्हें आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों द्वारा ड्रोन का प्रशिक्षण दिया गया| ड्रोन का कृषि से लेकर अन्य क्षेत्रों में कैसे उपयोग हो इस बाबत लोगों ने काफी कुछ सीखा है| इसको आगे अपने जीवन में उतारेंगे| कई ने तो इस क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने की भी बात कही| इस दौरान सभी छात्रों को आईआईटी रुड़की द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया गया| पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार की इस अनोखी पहल ने छात्रों में स्टार्टअप पूर्णिया शुरू करने को लेकर एक नया उत्साह भर दिया है| एक तरफ जहां बिहार के लोग और यहां के युवा नौकरी के लिए अन्य प्रदेशों में जा रहे हैं वहीँ  अगर डीम की ये पहल रंग लाई तो वह दिन-दूर नहीं जब स्टार्टअप पूर्णिया शुरू कर यहां के युवा भी जाब क्रिएटर बनेंगे| इसके लिए यूथ कनेक्ट के साथ-साथ कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ताकि ये युवा आत्मनिर्भर बन सके| इसमें से कई ऐसे युवक युवतियां हैं जो खुद का स्टार्टअप करना चाहते हैं| इसके लिए उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी| उन्होंने कहा कि आईआईटी रुड़की द्वारा पूर्णिया के जिला स्कूल में जल्द ही लैब खोला जाएगा, जहां कई तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे| उन्होंने कहा की स्टार्टअप के माध्यम से युवा न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि जाब क्रिएटर भी बनें| #newspratyaksh #Bihar #Purnia #startup  

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की कवायद में लगे हैं.

News Pratyaksh | Updated : Sat 23rd Sep 2023, 06:14 pm
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की कवायद में लगे हैं : बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की कवायद में लगे हैं. इसके लिए वह फरमान पर फरमान जारी कर रहे हैं. शिक्षा विभाग ने अब आदेश दिया है कि सूबे के 300 स्कूल रोज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना रिपोर्ट कार्ड शिक्षा विभाग को देंगे. चुनावी माहौल में शिक्षा विभाग के फरमान को लेकर जब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बात किसी अधिकारी या उसके कार्यशैली के ऊपर नहीं है. मुख्य बात यह है कि बिहार में 10 वर्षों में नीतीश कुमार जैसे पढ़े-लिखे व्यक्ति के मुख्यमंत्री रहते हुए भी शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई. प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि सरकार ने शिक्षा को पूरी तरह इग्नोर किया है. किसी अधिकारी के खिलाफ या उसके पक्ष की जो बात है वह तत्कालीन विषय है. बिहार में शिक्षण संस्थानों को मजाक बना दिया गया है, जहां शिक्षा को छोड़कर हर तरह की गतिविधि दिख सकती है. स्कूल में खिचड़ी बांटी जाती है, वोटर लिस्ट बंट रहा है. #newspratyaksh #bihar #KKPathak  

बिहार में शिक्षा सेवकों को बढ़ा हुआ मानदेय आगामी अक्टूबर महीने से दिया जायेगा।

News Pratyaksh | Updated : Sat 23rd Sep 2023, 06:00 pm
बिहार में शिक्षा सेवकों को बढ़ा हुआ मानदेय आगामी अक्टूबर महीने से दिया जायेगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव केके. पाठक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी शिक्षा सेवकों का मानदेय 22 हजार रुपये प्रतिमाह करने और राज्य सरकार की ओर से ईपीएफ के लिए समानुपातिक अंशदान की वृद्धि के साथ ही एक जुलाई से प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की जाती है। इस आदेश से लगभग 27 हजार शिक्षा सेवकों को लाभ होगा। इसी सप्ताह राज्य मंत्रिमंडल ने शिक्षा सेवकों के मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। #newspratyaksh #bihar #teachers  
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories