Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Politics


विपक्ष की दलों का गठबंधन अब तक नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पाया है: चिराग पासवान

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:22 pm
विपक्ष की दलों का गठबंधन अब तक नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पाया है: चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल-यूनाटिड (जदयू) के गठजोड़ को विरोधाभासी बताते हुए रविवार को यहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सभी गठबंधनों को ‘धोखा’ देने का आरोप लगाया। पासवान ने कहा कि यही वजह है कि विपक्ष दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ अब तक नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पाया है।पासवान, कौशांबी में संदीपन घाट पर हाल में एक दलित परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। उन्होंने यहां प्रयागराज हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की।उन्होंने कहा, “बिहार में (राजद प्रमुख) लालू प्रसाद यादव के शासन में जंगलराज शब्द नीतीश कुमार द्वारा दिया हुआ है। ये दोनों नेता एक दूसरे के विरोध की राजनीति करते रहे हैं। आज केवल सत्ता के लालच में ये दोनों एक दूसरे के साथ आए हैं।” #newspratyaksh #Bihar #BiharPolitics #NitishKumar #ChiragPaswan

ईडी ने जांच में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन को चौथा समन भेजा!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:20 pm
पीएमएलए मामला : ईडी ने जांच में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन को चौथा समन भेजा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 23 सितंबर को जमीन हड़पने के मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में शामिल होने के लिए एक नया समन भेजा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सोरेन को जारी किया गया यह चौथा समन था। पिछली बार उन्हें 9 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया था। ताजा समन मिलने के बाद सोरेन ने शीर्ष अदालत का रुख भी किया था। पिछले साल सोरेन से अवैध खनन मामले में पूछताछ की गई थी। ईडी के रांची स्थित कार्यालय में उनकी पत्‍नी के साथ करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। मौजूदा मामले में ईडी ने एक आईएएस अधिकारी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। 8 जुलाई को मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के आवास पर छापेमारी हुई थी। #newspratyaksh #Jharkhand #HemantSoren #ed

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘‘कोई विश्वसनीयता नहीं बची है’’-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 03:15 pm
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘‘कोई विश्वसनीयता नहीं बची है’’। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जदयू नेता को विपक्ष दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के संयोजक के रूप में नामित नहीं किया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर जातीय आधार पर लोगों को विभाजित कर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की भी निंदा की। केंद्रीय मंत्री ने ‘‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा’’ योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में उन खबरों पर भी नाराजगी जताई जिसमें कहा गया है कि बागेश्वर बाबा को गया में समागम करने की अनुमति देने से प्रशासन ने इनकार कर दिया है। #newspratyaksh #Bihar #BiharPolitics #NitishKumar #GirirajSingh

आप हमें वोट दो..क्योंकि हम आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे- केजरीवाल!

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 06:48 pm
#newspratyaksh #ArvindKejriwal #JAWAN #sahrukhkhanसीएम अरविंद केजरीवाल इन दिलों अमृतसर दौरे पर है. जहां उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की जमकर तारीफ की. सीएम ने कहा कि अभी तक उन्होंने ये फिल्म देखी तो नहीं है लेकिन इसकी काफी तारीफ सुनी है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, ‘फिल्म में जैसे शाहरुख खान कहते हैं कि कोई वोट मांगने आए तो धर्म के नाम पर वोट मत देना..जाति के नाम पर वोट मत देना. बल्कि जब भी कोई वोट मांगने आए तो उससे सवाल करो कि क्या आप मेरे बच्चों को अच्छी शिक्षा दोगे. मेरा परिवार बीमार है तो अच्छा इलाज का इंतजाम करोगे. तो ऐसा ही होना चाहिए.’अरविंद केजरीवाल ने आगे ये भी कहा कि आज 75 साल के बाद भी देश में एक ही पार्टी ऐसी है जो ठोक बजा कर ये बात कहती है कि आप हमें वोट दो..क्योंकि हम आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे और ऐसा कहने वाली सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है.बात करें फिल्म ‘जवान’ की तो फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए की शानदार कमाई के साथ ओपनिंग की थी. वहीं अब इसे रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं. इन सात दिनों में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. अब अगर ये फिल्म आज यानि 7वें दिन 21.50 करोड़ कमा लेती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 366.08 करोड़ रुपए हो जाएगा.

संसद भवन के कर्मचारी नई ड्रेस में नजर आएंगे! राजनैतिक एंगल...

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 06:45 pm
#newspratyaksh #sansad #KAMAL 18 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन, 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा करने के बाद नए संसद भवन में कामकाज शुरू हो जाएगा। इस विशेष सत्र के दौरान संसद भवन के कर्मचारी भी नई ड्रेस में नजर आएंगे। संसद के सभी पुरुष और महिला कर्मचारी नई ड्रेस में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों की ड्रेस यहां तक कि जूते को भी बदल दिया गया है। नई ड्रेस में कमल के फूल और खाकी रंग को भी तवज्जो दी गई है। संसद भवन के कर्मचारियों के लिए यह नई ड्रेस निफ्ट (NIFT) ने डिज़ाइन की है।कुछ दिन बाद नई संसद में शुरू होगा कामकाजपुरुष और महिला कर्मचारी नई ड्रेस में दिखेंगेजूते भी बदले गए, निफ्ट ने किया है डिजाइन

पटना में RJD और BJP के बीच पोस्टर वार!

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 06:39 pm
#newspratyaksh #Bihar #bjp #RJDदिल्ली में जहां एक तरफ I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक चल रही तो वहीं दूसरी तरफ पटना में RJD और BJP के बीच पोस्टर वार चल रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों ने एक दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। दरअसल, RJD और BJP ने पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर आर ब्लॉक चौराहे तक ऐसे ऐसे पोस्टर लगाए हैं जिसमें दोनों पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आ रही हैं। RJD ने जहां-जहां अपने पोस्टर लगाए थे, वहां पर अब BJP वालों ने भी अपना पोस्टर लगा दिया है।जहां RJD ने अपने पोस्टर में लिखा है- मजदूर किसान पर रोज सितम, मोदी सरकार का खेल खत्म। इसके जवाब में BJP ने भी एक पोस्टर लगाया है जिस पर लिखा है- कभी हमारा तो कभी आपका यार है, असली बेवफा तो नीतीश कुमार है। वहीं, बीजेपी के दूसरे पोस्टर पर लिखा है- परिवारवाद से बनाना है दूरी, फिर एक बार मोदी है जरूरी। आगे एक और पोस्टर लगा है जिसपर बीजेपी ने लिखा है- दिया न शिक्षा, न रोजगार..पलटू कुमार को कब तक सहेगा बिहार। इन सबके जवाब में राजद का भी पोस्टर दिख रहा है जिसमें लिखा है- बहुत सह चुके महंगाई की मार, अबकी बार बदलेगी मोदी सरकार।ऐसे पोस्टरों के रिलीज होते ही पटना के राजनीतिक गलियारों में घमासान मच गया है। इस पोस्टर वार में जेडीयू के तरफ से कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिल रहा है। जेडीयू के नेताओं का कहना है कि पार्टी पोस्टर विवाद से हमेशा दूर रही है जबकि BJP और RJD में दनादन एक के बाद एक पोस्टर रिलीज कर रही है।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories