Bihar


वैशाली के सराय थाना से शराब बेचने के आरोप में उत्पाद विभाग ने चार पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार !

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:35 pm
वैशाली के सराय थाना से शराब बेचने के आरोप में उत्पाद विभाग ने चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया : जिनको कोरोना जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में कोरोना जांच के दौरान उन चार आरोपी पुलिसकर्मियों में से एक, सुरेश कुमार उन्हें चकमा देकर सदर अस्पताल से फरार हो गया। उसके फरार होते ही तमाम पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कोरोना जांच कराने लाये पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए इधर उधर दौड़-भाग करने लगे। सदर अस्पताल में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। फिर काफी मशक्कत के बाद फरार सिपाही को उन पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर पकड़ लिया।पुलिसकर्मी के फरार होने की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमा में खलबली मच गई। जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी थाने पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। पदाधिकारियों के द्वारा पूछे जाने परअब बड़ी लापरवाही सामने आई। उन पुलिसकर्मियों ने बताया कि अस्पताल ले जाने के क्रम में उन चारों सिपाहियों के हाथों में न तो हथकड़ी लगाईं गई थी और न ही रस्सी से बांधा गया था। अस्पताल ले जाने वाले सिपाही आरोपियों को खुले हाथ ले गये थे। इसी वजह से सुरेश कुमार चकमा देकर फरार हो गया था। सुरेश की गिरफ्तारी के बाद उन सभी आरोपी पुलिसकर्मियों का सदर अस्पताल में चेकअप कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और फिर उन्हें हाजीपुर कारा मंडल भेज दिया गया।शनिवार को सराय थाना में कुल 3728.220 लीटर शराब का विनष्टीकरण होना था जिसमें कुल 2782.590 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। शेष 945.630 लीटर विदेशी शराब को थाना से तस्करी किया जा रहा था। इसी क्रम में उत्पाद विभाग ने सुबह करीब 3:30 बजे कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सराय थाना का थानाध्यक्ष विदुर कुमार, मलखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार, सिपाही सुरेश कुमार और चौकीदार परमेश्वर राम शामिल हैं। एसपी को सूचना मिलते ही वैशाली एसपी ने चारों को को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। #newspratyaksh #Bihar #BiharPolice #sarabbandi  

पटना मद्द निषेद की टीम ने किया रेड, 900 लीटर शराब को बेचने के लिए पिकअप गाड़ी पर लोड किया जा रहा था!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:34 pm
900 लीटर शराब को बेचने के लिए पिकअप गाड़ी पर लोड किया जा रहा था जब पटना मद्द निषेद की टीम ने रेड कर दिया : बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल वैशाली में पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है, जहां सराय थाना की पुलिस पर थाने से शराब बेचने का आरोप लगा है जिसकी जांच शुरू कर दी गई है. इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष बिदुर कुमार और मालखाना प्रभारी मुनेश्वर प्रसाद से पूछताछ की जा रही है.बताया जा रहा है कि देर रात पटना मद्द निषेद की टीम ने थाना से एक पिकअप पर शराब लोड करते हुए रंगे हाथ पकड़ा जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आरोप यह था कि थाने से ही शराब बेची जा रही थी. हालांकि मामले की जानकारी होते ही एसपी रविरंजन कुमार सराय थाना पहुंचे जहां एसपी ने मालखाना प्रभारी मुनेसर कुमार से पूछताछ की. वहीं सराय थानाध्यक्ष बिदुर कुमार को नगर थाना में रखा गया है जहां एसडीपीओ सदर पूछताछ कर रहे हैं.वहीं घंटों मामले की छानबीन करने के बाद एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि कल सराय थाना में शराब विनष्टीकरण का कार्य किया गया था जहां पुलिस को जब्त 3700 लीटर शराब को विनष्ट करना था. लेकिन सराय थाना की पुलिस ने 2800 लीटर शराब ही विनष्ट किया जबकि 900 लीटर शराब विनष्ट नहीं किया गया है.वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. दरअसल सराय थाना की पुलिस ने 900 लीटर शराब विनष्ट नहीं किया और आशंका जताई जा रही है कि उसी 900 लीटर शराब को बेचने के लिए पिकअप गाड़ी पर लोड किया जा रहा था जब पटना मद्द निषेद की टीम ने रेड कर दिया. बहरहाल शराबबंदी वाले बिहार में वैशाली पुलिस की इस करतूत ने एक बार फिर खाकी पर दाग लगा दिया है जिससे शराबबंदी कानून पर फिर से गंभीर सवाल खड़ा हो गए हैं. #newspratyaksh #Bihar #sarabbandi  

मीडिया कप फुटबॉल 2023 : रोमांचक मुकाबले में शंख को हरा दामोदर बना चैंपियन!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:27 pm
मीडिया कप फुटबॉल 2023 : रोमांचक मुकाबले में शंख को हरा दामोदर बना चैंपियन रविवार को मीडिया कप फुटबॉल 2023 के खिताबी मुकाबले में प्लेयर ऑफ द फाइनल अमोद साहू के एकमात्र गोल की बदौलत एक संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले में दामोदर ने शंख को 1-0 से हरा विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मैच में पहला हॉफ गोलरहित बराबरी पर छूटा। मैच के 26वें मिनट में अमोद साहू ने गेंद को नेट में डालकर दामोदर को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद शंख की टीम ने एक के बाद कई हमले किए लेेकिन दामोदर के डिफेंस को भेदने में सफल नहीं हो पाई और लगातार दूसरे वर्ष टीम दामोदर ने मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पता हो कि पिछले वर्ष फाइनल मुकाबले में दामोदर ने गंगा को हराकर खिताब जीता था। #newspratyaksh #sports #mediacupfootball  

बिहार में गर्मी और उमस ने लोगों को हलकान कर रखा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में हाल बेहद खराब!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:25 pm
बिहार में गर्मी और उमस ने लोगों को हलकान कर रखा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में हाल बेहद खराब है। लेकिन वहीं औरंगाबाद समेत कुछ जिलों में मौसम ने पलटी मारी। इसके चलते ठनका गिरा और बड़ा हादसा हुआ। बिहार के औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पहली घटना बंदेया थाना क्षेत्र के बक्सर गांव की है। यहां पर अचानक बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हे ग्रामीणों के सहयोग से गोह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। #newspratyaksh #Bihar #weather  

विपक्ष की दलों का गठबंधन अब तक नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पाया है: चिराग पासवान

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:22 pm
विपक्ष की दलों का गठबंधन अब तक नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पाया है: चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल-यूनाटिड (जदयू) के गठजोड़ को विरोधाभासी बताते हुए रविवार को यहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सभी गठबंधनों को ‘धोखा’ देने का आरोप लगाया। पासवान ने कहा कि यही वजह है कि विपक्ष दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ अब तक नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पाया है।पासवान, कौशांबी में संदीपन घाट पर हाल में एक दलित परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। उन्होंने यहां प्रयागराज हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की।उन्होंने कहा, “बिहार में (राजद प्रमुख) लालू प्रसाद यादव के शासन में जंगलराज शब्द नीतीश कुमार द्वारा दिया हुआ है। ये दोनों नेता एक दूसरे के विरोध की राजनीति करते रहे हैं। आज केवल सत्ता के लालच में ये दोनों एक दूसरे के साथ आए हैं।” #newspratyaksh #Bihar #BiharPolitics #NitishKumar #ChiragPaswan

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘‘कोई विश्वसनीयता नहीं बची है’’-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 03:15 pm
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘‘कोई विश्वसनीयता नहीं बची है’’। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जदयू नेता को विपक्ष दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के संयोजक के रूप में नामित नहीं किया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर जातीय आधार पर लोगों को विभाजित कर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की भी निंदा की। केंद्रीय मंत्री ने ‘‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा’’ योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में उन खबरों पर भी नाराजगी जताई जिसमें कहा गया है कि बागेश्वर बाबा को गया में समागम करने की अनुमति देने से प्रशासन ने इनकार कर दिया है। #newspratyaksh #Bihar #BiharPolitics #NitishKumar #GirirajSingh
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories