Bihar


जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 10:35 am
जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है. भूस्खलन वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित अधक्वारी गुफा मंदिर में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ है. इस बात की जानकारी रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने दी. वहीं, जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने गंभीर तबाही मचाई है.अर्धकुमारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है. वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की भी आशंका है. बचाव कार्य लगातार जारी है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "जय माता दी। भूस्खलन और लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. जानकारी के मुताबिक मृतकों में सात श्रद्धालु भी शामिल हैं. हालात को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है, जबकि राज्य भर में संचार, परिवहन और शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, डोडा जिले में चार लोगों की मृत्यु हुई है. इनमें दो लोग अपने मकान के ढहने से मलबे में दबकर मारे गए, जबकि दो अन्य अचानक आई बाढ़ में बह गए. रियासी जिले के अर्धक्वारी क्षेत्र में वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास एक बड़ा भूस्खलन हुआ. इस दुर्घटना में सात श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं. प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.बारिश के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर रामबन जिले में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है. डोडा और किश्तवाड़ के बीच NH-244 का एक हिस्सा बह जाने से यह मार्ग भी बंद हो गया है. वहीं, भारी बर्फबारी के कारण ज़ोजिला दर्रा बंद हो गया है, जिससे श्रीनगर-लेह मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ है. किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग मार्ग, मुगल रोड और श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग भी भूस्खलन की वजह से बंद कर दिए गए हैं.

बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज,

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 08:59 am
बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज, बुधवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 26 जिलों में आसमान साफ रहेगा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जहां बारिश नहीं होगी, वहां तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौमस विभाग के मुताबिक, 28 अगस्त से राज्य का मौसम फिर बदल सकता है और कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बुधवार से गुरुवार सुबह तक बिहार के 15 जिलों में बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इन जिलों को येलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है।मौसम विभाग की ओर से जिन 15 जिलों को येलो अलर्ट में रखा है, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया शामिल हैं।

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी आने से पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव रुन्नीसैदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और राजद के नेता जुटे हुए हैं ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। सभा स्थ

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 08:57 am
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी आने से पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव रुन्नीसैदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और राजद के नेता जुटे हुए हैं ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। सभा स्थल पर भीड़ जुटाने और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश की जा रही है।

सीतामढ़ी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 अगस्त 2025 की शाम मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचेंगे। यह यात्रा 'वोट अधिकार यात्रा' के तहत आयोजित की जा रही है। राहुल गांधी दूसरी बार सीतामढ़ी

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 08:56 am
सीतामढ़ी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 अगस्त 2025 की शाम मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचेंगे। यह यात्रा 'वोट अधिकार यात्रा' के तहत आयोजित की जा रही है। राहुल गांधी दूसरी बार सीतामढ़ी आ रहे हैं, जबकि प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का यह पहला दौरा होगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में उतरेगा। खास बात यह है कि राहुल गांधी यहीं पर रात्रि विश्राम भी करेंगे।

बिहार में एक के बाद एक हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 08:55 am
बिहार में एक के बाद एक हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मंगलवार को नालंदा और कैमूर जिलों से डूबने की चार अलग-अलग घटनाओं में छह मासूमों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. नालंदा में 24 घंटे के भीतर दो किशोर और दो किशोरी है की मौत मौत हो गई है. हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के कुतुलपुर गांव में दो बच्चे पाइन में डूबकर जान गंवा बैठे. मृतकों की पहचान तुलसी मिस्त्री के 10 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार और अखिलेश राम के 13 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है. दोनों बच्चे गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर लाला खंधा नामक स्थान पर नहा रहे थे.ग्रामीणों के अनुसार, कुल 5-6 बच्चे नहाने गए थे, जिनमें से दो गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. बाकी बच्चों ने किसी तरह खुद को बचाया और गांव लौटकर घटना की जानकारी दी.सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को पाइन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंचे. पूरे गांव में मातम पसर गया.मिट्टी लेते वक्त तीनों लड़कियां फिसलकर पानी में गिर गईं. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दो बच्चियों को बचा लिया, लेकिन वर्षा की जान नहीं बचाई जा सकी. गोकुलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए 110 संविदा कर्मियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी.

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 12:03 pm
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए 110 संविदा कर्मियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी. इन पर आरोप है कि इन्होंने हड़ताल भड़काई, सरकारी कार्यों में बाधा डाली और राजस्व महाअभियान को प्रभावित करने की कोशिश की है. विभाग ने जिन कर्मियों की सेवा समाप्त की है, उनमें विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और विशेष सर्वेक्षण लिपिक शामिल हैं.विभाग के अनुसार, हड़ताल में शामिल सभी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. विभाग का कहना है कि संविदा शर्तों के उल्लंघन के कारण इनकी सेवा समाप्त की गई है. आदेश निदेशक, विशेष सर्वेक्षण निदेशालय, पटना द्वारा जारी किया गया है. गौरतलब है कि विभाग के लगभग 11000 संविदा कर्मी बीते 10 दिनों से हड़ताल पर है और उनकी मांग है कि उन्हें 60 वर्ष की उम्र तक के लिए नौकरी का स्थायित्व दिया जाए.विभाग ने हड़ताल में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कथित संघ के पदाधिकारियों को भी निशाने पर लिया है. विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि संघ के अध्यक्ष रोशन आरा ने 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था. वहीं संघ के सचिव विभूति कुमार भी उसी दिन अपने दायित्व का निर्वहन छोड़कर हड़ताल पर चले गए. विभाग का कहना है कि यह आचरण अनुशासनहीनता और सरकारी आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है. इन दोनों की सेवा समाप्त करने का निर्देश विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की ओर से जारी किया गया है. विभाग का कहना है कि संविदा पर नियुक्त सभी कर्मियों को यह स्पष्ट शर्त दी गई थी कि वे किसी भी परिस्थिति में हड़ताल या आंदोलन में शामिल नहीं होंगे. इसके बावजूद कुछ कर्मियों ने न केवल हड़ताल का समर्थन किया बल्कि सक्रिय रूप से सरकारी कार्यों को प्रभावित करने की कोशिश की. यही वजह रही कि विभाग को कठोर निर्णय लेना पड़ा. विभाग हड़ताल पर डटे हुए 11000 कर्मियों को भी नौकरी से निकलने की तैयारी कर रहा है और एक-एक कर सभी कर्मियों को विभाग की ओर से पहले नोटिस जा रहा है.