Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Bihar


कक्षा तीन के बच्चों को स्थानीय भाषा में शिक्षा

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Apr 2025, 12:08 pm
कक्षा तीन के बच्चों को स्थानीय भाषा में शिक्षाशिक्षा विभाग ने कहा है कि स्कूलों में कक्षा तीन तक के बच्चों को स्थानीय भाषा में पढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन तक के बच्चों को भोजपुरी, मैथिली सहित अन्य स्थानीय भाषाओं में पढ़ाया जाएगा। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चेतना सत्र कार्यक्रम में बच्चों को अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां सीखाई जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रगान, प्रार्थना और राष्ट्र भावना को जागृत करने वाली गतिविधियां बताई जाएंगी। इसके अलावा बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य रक्षा की भी जानकारी दी जाएगी।

पीएम मोदी के मधुबनी दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Apr 2025, 12:06 pm
पीएम मोदी के मधुबनी दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी आने वाले हैं। उनके आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई अन्य मंत्रियों और नेताओं के साथ यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि पीएम मोदी के आगमन से मिथिला क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बातचीत की। इसी क्रम में उन्होंने झंझारपुर भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों की चर्चा की।

जमुई में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, तीन युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम एक की हालत गंभीर

News Pratyaksh | Updated : Sat 19th Apr 2025, 10:18 am
जमुई में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, तीन युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम एक की हालत गंभीरमुई जिले में शनिवार सुबह लछुआर थाना क्षेत्र में महना पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी युवक जमुई शहर से अलीगंज प्रखंड के बेटवा गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। लौटते समय कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का शीशा टूट गया और सभी लोग बाहर गिर गए। मृतकों की पहचान 28 साल के बउआ गुप्ता, सिरचंद इलाके के रिशु सिन्हा और शहर के कल्याणपुर इलाके के विक्रम यादव (30 साल) के तौर पर हुई है। जबकि चौथा युवक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जमुई रेफरल अस्पताल में चल रहा है।तेज आवाज सुन आस-पास के लोग वहां इकट्ठे हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और एक की हालत गंभीर थी। पुलिस को स्थानीय लोगों ने ही दुर्घटना की सूचना दी।

शहीद जवान को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, आईईडी की चपेट में आने पर चाईबासा में हुए थे शहीद

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 11:54 am
शहीद जवान को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, आईईडी की चपेट में आने पर चाईबासा में हुए थे शहीदरांची : झारखंड के चाईबासा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन लगातार नक्सलियों के बिछाए आई ई डी के चपेट में आने की वजह से जवान शहीद हो रहे हैं। इसी कड़ी में सुनील धान भी आईईडी की चपेट में आने की वजह से शनिवार को बुरी तरह जख्मी हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उन्हें रांची लाया गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।वह शहीद हो गए। रांची के रातु टेंडर ग्राम में स्थित जगुआर मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया गया। राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरीय पदाधिकारी और उनके सहयोगियों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हालांकि मुख्यमंत्री ने उनको ढाढस बंधाया और हमेशा उनके परिवार के साथ सरकार के खड़े रहने का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका यह बलिदान अविस्मरणीय है। राष्ट्र और राज्य उनके प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने चाईबासा में हुई इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में और अधिक सतर्कता और सक्रियता से प्रयास किए जाएंगे।

प्रशांत की जन सुराज पार्टी में शामिल हुए वृषिण पटेल

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 11:54 am
प्रशांत की जन सुराज पार्टी में शामिल हुए वृषिण पटेलबिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने बताया कि वो पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं। पटेल अपने पैतृक जिले वैशाली में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक दिन पहले उन्होंने किशोर से मुलाकात की थी और पार्टी में शामिल हो गए थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व करीबी सहयोगी पटेल ने वैशाली विधानसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा वह एक बार सीवान से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वृषिण पटेल को कभी नीतीश कुमार के बाद राज्य में दूसरा सबसे बड़ा कुर्मी नेता माना जाता था। साल 2005 में कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हो गए थे। हालांकि, 2015 में नीतीश से रिश्ते खराब होने के बाद वह जीतन राम माझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा में शामिल हो गए थे। 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले पटेल राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए थे।

हॉकी और सेपकटकरा विश्वकप के बाद बिहार अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है :

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 11:48 am
 चार से 15 मई तक होने वाले इस खेल के लोगो एवं शुभंकर का आज अनावरण हो गया। सीएम नीतीश कुमार ने संवाद कक्ष में इसका लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे। वहीं, मशाल, गान और जर्सी का अनावरण शाम छह बजे ज्ञान भवन में होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इधर, खेल विभाग की ओर से बताया गया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के तहत अलग-अलग शहरों में हॉकी, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, कबड्डी, टेबल टेनिस, खो-खो, फुटबॉल व तलवारबाजी जैसे खेलों का आयोजन किया जाना है।  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लोगो, मैस्कॉट का लोकार्पण सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में 11 बजे सीएम नीतीश कुमार ने लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे। वहीं, मशाल, गान और जर्सी का अनावरण शाम 6 बजे ज्ञान भवन में होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होगा।खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर राज्य के खेल परिसरों को मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है। पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय इसकी मेजबानी करेंगे। इसके लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदानों की बुनियादी ढांचों का विकास और एथलीटों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए स्थल की तैयारियां तेजी से की जा रही है। इनमें खेल परिसरों को अपग्रेड करना, वीआईपी गैलरी का नवीनीकरण, लाइटिंग, बाउंड्री बॉल निर्माण, हॉस्टल, शौचालय आदि जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही है।  भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स एक बड़ा आयोजन है और विभाग द्वारा खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास प्रमुखता से की जा रही है। खेल एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। राजगीर खेल परिसर, पाटलीपुत्र खेल परिसर समेत अन्य शहरों के खेल परिसरों को अपग्रेड करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और क्षेत्रीय एवं मुख्यालय स्तर से लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जा रही है। यह सुनिश्चित की जा रही है कि सभी सुविधाएं समय पर तैयार हो जाए और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय आयोजन के लिए खेल परिसर को मानक स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए भवन निर्माण विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories