Bihar


पटना के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में मंगलवार सुबह से अफरा-तफरी का माहौल है। दरअसल, जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप कर दी है। जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने सभी रजिस्ट्

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 10:21 am
पटना के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में मंगलवार सुबह से अफरा-तफरी का माहौल है। दरअसल, जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप कर दी है। जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने सभी रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बंद करा दिए हैं और साफ कह दिया है—ना रजिस्ट्रेशन होगा और ना ही मरीजों का इलाज।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार सुबह 8 बजे सुपौल जिला मुख्यालय स्थित हुसैन चौक से "वोटर अधिकार यात्रा" की शुरुआत करेंगे।

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 10:14 am
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार सुबह 8 बजे सुपौल जिला मुख्यालय स्थित हुसैन चौक से "वोटर अधिकार यात्रा" की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। सोमवार को जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रंजीत रंजन ने यात्रा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की और बताया कि 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एसआईआर मुद्दे पर विशाल जनसभा का भी आयोजन होगा।रंजीत रंजन ने कहा कि यात्रा में सुपौल के अलावा सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यात्रा हुसैन चौक से निकलकर महावीर चौक, अंबेडकर चौक और लोहिया नगर चौक होते हुए डिग्री कॉलेज चौक पर समाप्त होगी। इसके बाद राहुल गांधी सरायगढ़-भपटियाही के रास्ते मधुबनी के लिए प्रस्थान करेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रंजीत रंजन ने एक बार फिर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को वोट का अधिकार संविधान ने दिया है, लेकिन बिहार में इस संवैधानिक अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है। रंजीत रंजन ने कहा कि "चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है और खुले तौर पर भाजपा के साथ खड़ा है। भाजपा नेताओं को आयोग का डिजिटल डाटा उपलब्ध है, लेकिन बार-बार आग्रह करने के बावजूद हमें यह डाटा नहीं दिया जा रहा है।"

पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक थार गाड़ी ने छह लोगों को कुचल दिया. इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पटना रेफर किया गया है. यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-30 ए स्थित बुढंनीचक गांव के पास

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 08:42 am
पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक थार गाड़ी ने छह लोगों को कुचल दिया. इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पटना रेफर किया गया है. यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-30 ए स्थित बुढंनीचक गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि थार चालक नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रांची स्मार्ट सिटी में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर का भूमि पूजन तीन मई 2018 को हुआ था. राज्य के सबसे बड़े और अनोखे कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी एलएंडटी कंपनी को दी गयी थी. इस सेंटर के निर्माण में 391.5 करोड़ रुपये की लागत आनी थी. इस बहुउद्देशीय क

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 08:40 am
रांची स्मार्ट सिटी में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर का भूमि पूजन तीन मई 2018 को हुआ था. राज्य के सबसे बड़े और अनोखे कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी एलएंडटी कंपनी को दी गयी थी. इस सेंटर के निर्माण में 391.5 करोड़ रुपये की लागत आनी थी. इस बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के बाद राजधानी रांची में होनेवाले कार्यक्रमों के लिए ये एक बेहतर प्लेटफॉर्म होता. इस सेंटर में एक साथ 5000 लोग किसी भी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते थे. इसे इको फ्रेंडली बनाने के लिए बाहर में लैंड स्केपिंग व गार्डेनिंग का भी प्रावधान किया गया था. साथ ही इस बिल्डिंग में दो फ्लोर अंडरग्राउंड बेसमेंट पार्किंग, जिसमें लगभग 1040 कार एवं 641 दोपहिया वाहन पार्किंग का भी प्रस्ताव था. ये भवन जी प्लस टू आकार का बनना था.

घर बैठे पूर्वजों को दिलाएं मोक्ष, पितृपक्ष मेला में ऑनलाइन पिंडदान की सारी व्यवस्था,बुकिंग 25 अगस्त या 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी. :

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 11:44 am
घर बैठे पूर्वजों को दिलाएं मोक्ष, पितृपक्ष मेला में ऑनलाइन पिंडदान की सारी व्यवस्था,बुकिंग 25 अगस्त या 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी. : बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 आगामी 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 21 सितंबर तक चलेगा. यह मेला अपने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है, जहां लाखों तीर्थयात्री अपने पूर्वजों के मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान करने पहुंचते हैं. भारत के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी पिंडदानी इस पवित्र स्थल पर आते हैं.कई लोग विभिन्न कारणों से गयाजी धाम नहीं पहुंच पाते, उनके लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा शुरू की है. जिसके तहत पिंडदानी घर बैठे अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान कर सकते हैं. इस सुविधा में पंडा, पुजारी, पूजा सामग्री और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं. ऑनलाइन पिंडदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई जाती है, जो पेन ड्राइव के माध्यम से पिंडदानी को उनके पते पर भेजी जाती है.बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ऑनलाइन पिंडदान के लिए 23 हजार रुपये का पैकेज निर्धारित किया है. इस पैकेज में सभी धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आवश्यक सामग्री, पंडा जी और पुजारी की सेवाएं शामिल हैं. निगम की वेबसाइट पर 25 या 26 अगस्त से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी. यह पैकेज न केवल भारत में रहने वालों के लिए, बल्कि विदेशों में रहने वाले पिंडदानियों के लिए भी उपलब्ध है, जो गया जी नहीं पहुंच सकते.ऑनलाइन पिंडदान की प्रक्रिया गयाजी की तीन प्रमुख वेदियों विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट और फल्गु नदी पर पूरी की जाती है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित इस कर्मकांड में सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है. पिंडदान की पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड कर पेन ड्राइव में उपलब्ध कराया जाता है, जिसे पिंडदानी को भेजा जाता है. यह सुविधा हाल के वर्षों में काफी लोकप्रिय हो रही है.पितृपक्ष मेला न केवल भारतीयों, बल्कि विदेशी तीर्थयात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण है. जो विदेशी पिंडदानी गया जी नहीं पहुंच पाते, वे भी ऑनलाइन पिंडदान के माध्यम से अपने पूर्वजों के मोक्ष की कामना कर सकते हैं. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की इस पहल ने वैश्विक स्तर पर गयाजी की धार्मिक महत्ता को और बढ़ाया है. ऑनलाइन सुविधा ने उन लोगों के लिए भी रास्ता खोल दिया है, जो भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सकते.बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि 23 हजार के पैकेज में ऑनलाइन पिंडदान की पूरी व्यवस्था है. इसकी बुकिंग करने की सुविधा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट (बीएसटडीसी) bstdc.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है. बुकिंग 25 अगस्त या 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी.        

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन का स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद आज सुबह से एक्टिव हैं.

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 11:43 am
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन का स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद आज सुबह से एक्टिव हैं. मुख्यमंत्री एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में सोमवार को शामिल हुए. पटना के विभिन्न इलाकों में सीएम का कार्यक्रम हुआ. मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया तो वहीं बीपी मंडल की जयंती समारोह में भी शामिल हुए.दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री को कई कार्यक्रम में शामिल होना था, तैयारी भी हो गई थी लेकिन अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. सीएम हाउस ने अपरिहार्य कारण से कार्यक्रम रद्द होने की बात कही. हालांकि चर्चा यह होने लगी कि मुख्यमंत्री अस्वस्थ हो गए हैं और इसी कारण कार्यक्रम रद्द हुआ है. लेकिन आज सुबह से ही मुख्यमंत्री व्यस्त दिख रहे हैं.सबसे पहले मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए देश रत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित प्रतिमा के पास पहुंचे और बीपी मंडल को याद किया. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे.इसके बाद मुख्यमंत्री पटेल गोलंबर से इको पार्क के पश्चिमी छोर तक तथा इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक भूमिगत नाला और चार लेन सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. 196.80 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होना है. बिहार सरकार के कई मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए.इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 328.52 करोड़ की लागत से पटना शहरी क्षेत्र में विद्युत संरचनाओं के आधुनिकीकरण और बिजली तारों को चरमबद्ध तरीके से भूमिगत करने की परियोजना का कार्य आरंभ किया. पटना के डाक बंगला पर इसके लिए विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव सहित कई मंत्री इस कार्यक्रम में भी मौजूद रहे.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories