Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकी हमले के कारण उप्र दौरा रद्द किया, पर चुनावी राज्य बिहार का दौरा किया: तेजस्वी

News Pratyaksh | Updated : Fri 25th Apr 2025, 12:55 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकी हमले के कारण उप्र दौरा रद्द किया, पर चुनावी राज्य बिहार का दौरा किया: तेजस्वीराष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उन्होंने (मोदी ने) अपना उत्तर प्रदेश का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया, लेकिन वह बिहार दौरे पर आए, जहां “विधानसभा चुनाव नजदीक हैं"।राज्य में महागठबंधन नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आतंकवादी हमले को सांप्रदायिक रंग देने का भी आरोप लगाया।

मोतिहारी में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला :

News Pratyaksh | Updated : Fri 25th Apr 2025, 12:55 pm
मोतिहारी में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला :मोतिहारी में गुरुवार (24 अप्रैल) को एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बेलिसराय मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है. घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत है. सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस और एसडीपीओ सदर 01 शिवम धाकड़ मौके पर पहुंचे. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, युवक गोलू गुरुवार की शाम को अगरवा मोहल्ले में जा रहा था तभी एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया. चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में गोलू बुरी तरह घायल हो गया. वह जमीन पर गिर पड़ा. काफी देर वहीं पड़े रहने के बाद एक लड़की ने उसे बेहोशी और लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया. यहां देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वे भी अस्पताल पहुंचे. हत्या की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया.घटना को लेकर मृतक गोलू के ममेरे भाई संजू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अगरवा निवासी विशाल नामक युवक से विवाद हुआ था. बीते बुधवार की रात को दोनों के बीच मारपीट भी हुई. इस दौरान विशाल ने गोलू को धमकी भी दी थी कि अगर अगरवा मोहल्ले में आओगे तो तुम्हें देख लेंगे, तुम्हारी हत्या कर देंगे. घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने नगर थाना समेत एसडीपीओ सदर 01 शिवम धाकड़ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. जांच का निर्देश दिया गया है.

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी से भारत डरने वाला नहीं : गिरिराज सिंह

News Pratyaksh | Updated : Fri 25th Apr 2025, 12:53 pm
पाकिस्तान की गीदड़ भभकी से भारत डरने वाला नहीं : गिरिराज सिंहजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक हुई। इस बैठक में पांच महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें सिंधु जल संधि को सरकार ने निलंबित कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर पाकिस्तान गीदड़ भभकी दे रहा है। पाकिस्तान की इस गीदड़ भभकी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा भारत इससे डरने वाला नहीं है। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से आतंकियों को चेताया है। मुझे दुख इस बात का है कि कांग्रेस और आरजेडी जैसी पार्टियां, जो बिहार में कैंडल मार्च निकालती हैं और जांच कमेटी की मांग करती हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत भी मांगा। पहलगाम में हुई घटना पर जांच की मांग करते हैं। विपक्ष जख्म पर नमक डालता है।

समस्तीपुर पहुंची नमो भारत रैपिड रेल, यात्री बोले- हमारे लिए बड़ी सौगात है ये ट्रेन

News Pratyaksh | Updated : Fri 25th Apr 2025, 12:53 pm
समस्तीपुर पहुंची नमो भारत रैपिड रेल, यात्री बोले- हमारे लिए बड़ी सौगात है ये ट्रेनजयनगर और पटना के बीच शुरू हुई नमो भारत रैपिड रेल गुरुवार को समस्तीपुर पहुंची। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बिहार को मिली सौगात पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने नमो भारत रैपिड रेल की व्यवस्थाओं को लेकर तारीफ भी की। यात्री शुभम कर्ण ने बातचीत में कहा कि मैं जयनगर से पटना के लिए सफर कर रहा हूं। प्रधानमंत्री ने बिहारवासियों को आज बड़ी सौगात दी है। जयनगर से पटना का सफर पांच घंटों के अंदर ही पूरा हो पाएगा। मैं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से अपील करूंगा कि सरकार ने एक अच्छी सौगात दी है, इसलिए ट्रेन में सफर कर रहे सभी लोग साफ-सफाई का ख्याल रखें। मुझे पता चला है कि इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है, जिससे हमारा सफर और भी सुहाना हो पाएगा।

पहलगाम हमला माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया: सरकार ने सर्वदलीय बैठक में कहा

News Pratyaksh | Updated : Fri 25th Apr 2025, 12:52 pm
पहलगाम हमला माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया: सरकार ने सर्वदलीय बैठक में कहासरकार ने बृहस्पतिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि पहलगाम हमला माहौल खराब करने के लिए उस समय किया गया जब जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही थी और पर्यटन फलफूल रहा था।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने संवाददाताओं को बताया कि सभी दलों ने कहा कि वे सरकार के साथ हैं और आतंकवाद के खिलाफ हैं। रीजीजू ने कहा कि पार्टी नेताओं को खुफिया ब्यूरो (आईबी) और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों द्वारा सांसदों को जानकारी दिए जाने के दौरान जहां भी आवश्यक हुआ, हस्तक्षेप किया।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories