Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Jharkhand


पति-पत्नी के बीच आपसी क्लेश की खबरें तो आपने सुनी होगी, लेकिन झारखंड के लोहरदगा से जो सनसनीखेज खबर आई है!

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:45 pm
पति-पत्नी के बीच आपसी क्लेश की खबरें तो आपने सुनी होगी, लेकिन झारखंड के लोहरदगा से जो सनसनीखेज खबर आई है! जी हां, यहां एक पत्नी ने पति की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी. घटना के पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है. यह घटना जिले के खतरा गांव की है. पुलिस ने घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का नाम प्रदीप उरांव (34 साल) बताया जा रहा है. खतरनाक वारदात के पीछे महिला के शामिल होने की घटना से क्षेत्र में दहशत है.मृतक प्रदीप उरांव इन दिनों रांची में अपनी दो पत्नियों के साथ रह रहा था. पुलिस के मुताबिक उसकी एक और पत्नी भी है. परिजनों के अनुसार पहली पत्नी अब छोटे भाई के साथ रहने लगी है. कहा जा रहा है कि दूसरी पत्नी बरती उराईन ने इस आपराधिक वारदात को अंजाम दिया. तीसरी पत्नी देवकी उरांव घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी.परिजनों ने बताया कि रविवार के दिन प्रदीप अपने गांव में जतरा मेला देखने के लिए आया था. दिनभर सबकुछ ठीक ठाक रहा, फिर रात में प्रदीप उरांव खाना खाने के बाद अन्य मेहमानों के साथ अपने कमरे के बाहर सो गया. आधी रात में उसे पत्नी अपने कमरे में ले गई. सोमवार सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो देखा कि कमरे में बाहर से ताला लगा है. पति-पत्नी का पता नहीं और बाहर से ताला बंद प्रदीप के छोटे भाई गुंजन उरांव व अन्य लोगों को शक हुआ. भाई ने दरवाजे का ताला तोड़ा, तो देखा कि प्रदीप मृत अवस्था में पड़ा है, बगल में एक पत्थर रखा है जिसपर खून लगा हुआ है.घटना के बाद से आरोपी पत्नी बरती उराईन फरार है. पूरे मामले पर लोहरदगा एसपी हरीश बीन जमा ने कहा कि कैरो थाना क्षेत्र की घटना में मृतक की पत्नी पर ही आरोप लगे हैं. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर जब्त कर लिया है. फरार पत्नी की तलाश की जा रही है. #newspratyaksh #Jharkhand #MurderCase  

झारखंड के हजारीबाग जिले में चरही के निकट पैसेंजर ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई!

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:43 pm
झारखंड के हजारीबाग जिले में चरही के निकट पैसेंजर ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई! इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग घर रंगने के लिए मिट्टी लाने जा रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हुआ।मृतकों में रमेश गंझु और झुनिया देवी शामिल है। जबकि तीसरे की मौत अस्पताल में हुई। ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत की ये घटना चरही स्टेशन से 5 किलोमीटर दूर सरवाहा में हुई। सभी मृतक और घायल सरबाहा गांव के ही रहने वाले थे। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बताया कि उनकी ओर से कई वर्षाें से रेलवे फाटक की मांग की जा रही है, लेकिन रेल प्रशासन की ओर से आज तक इस पर संज्ञान नहीं लिया गया। इस कारण ये हादसा हुआ। ग्रामीणों ने रेलवे से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है। बताया गया है कि जिनकी हादसे में मौत हुई और जो लोग घायल हुए है, उन सभी के पास लाल कार्ड है, ऐसे में उनके घर की आर्थिक स्थिति को समझा जा सकता है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सावित्री देवी और लालो देवी के परिजनों का कहना है कि सभी महिलाएं मंगलवार सुबह दूधी मिट्टी लाने के लिए गई थीं। इस मिट्टी का उपयोग घर रंगने में किया जाता है। सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक करते समय यह हादसा हुआ। #newspratyaksh #Jharkhand #Hazaribagh #accident  

झारखंड के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग टाइमिंग में चांद निकलेगा,अच्छी बात यह है कि रात में करवा चौथ के दिन आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और चांद देखने में किसी प्रकार की कोई समस्या महिलाओं को नहीं होगी!

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:41 pm
झारखंड के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग टाइमिंग में चांद निकलेगा,अच्छी बात यह है कि रात में करवा चौथ के दिन आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और चांद देखने में किसी प्रकार की कोई समस्या महिलाओं को नहीं होगी! करवा चौथ में अगर किसी का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार होता है तो वह पति नहीं…. बल्कि चांद का होता है, क्योंकि दिन भर भूखे प्यासे मन में बस एक ही सवाल आता है कि आखिर यह चांद कब निकलेगा. तो अगर आप भी करवा चौथ पर चांद की टाइमिंग जानने के लिए बेकरार हैं तो यह खबर पढ़ लें, क्योंकि यहां टाइमिंग को लेकर आपकी सारी कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी. रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो झारखंड के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग टाइमिंग में चांद निकलेगा. अच्छी बात यह है कि रात में करवा चौथ के दिन आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और चांद देखने में किसी प्रकार की कोई समस्या महिलाओं को नहीं होगी.जो निर्धारित समय है उस समय आसानी से आसमान में चांद दिख जाएगा. झारखंड में कब निकलेगा चांद रांची में चांद 7 बजकर 06 मिनट जमशेदपुर में 7 बजकर 03 मिनट डाल्टनगंज में 7 बजकर 08 मिनट बोकारो में 7 बजकर 01 मिनट चाईबासा में 7 बजकर 04 मिनट देवघर में 6 बजकर 56 मिनट दुमका में 6 बजकर 54 मिनट गिरिडीह में 6 बजकर 58 मिनट धनबाद में 7 बजकर 01मिनट गढ़वा में 7 बजकर 02 मिनट कोडरमा में 7 बजकर 03 मिनट गोड्डा में 7 बजकर 04 मिनट सरायकेला खरसावां में 7 बजकर 03 मिनट साहिबगंज में 7 बजकर 02 मिनट पर चांद निकलेगा #newspratyaksh #Jharkhand #karwachauth  

पति की सुरारी ... कीमत 1 लाख 45 हजार रुपये !

News Pratyaksh | Updated : Sun 29th Oct 2023, 12:09 pm
पति की सुरारी ... कीमत 1 लाख 45 हजार रुपये ! जमुई में मंगलवार को अपराधी एक ई-रिक्शा चालक को तीन गोली मारकर फरार हो गये। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान महिला सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने दी। घटना सिकंदरा के जाजल मोड़ के पास की है।घटना के संबंध में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि सिकंदरा निवासी राजा कुमार ई-रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी शादी से पहले ही मरकट्टा निवासी अमित के साथ प्रेम करती थी। शादी के बाद भी लक्ष्मी अमित को भूल नहीं पा रही थी। इसलिए अब वह अपने पति राजा को रास्ते से हटाने का मन बना ली।राजा की पत्नी ने अपने प्रेमी अमित के साथ मिलकर सुपारी किलर अभयपुर निवासी छोटू कुमार उर्फ नामदेव ठाकुर, सोनू कुमार और विष्णु कुशवाहा को 1 लाख 45 हजार रुपए की सुपारी दी। योजना के मुताबिक 24 अक्टूबर की देर शाम सिकंदरा निवासी राजा कुमार ई-रिक्शा से कुछ लोगों को लेकर सिकंदरा थाना क्षेत्र के जाजल मोड़ की तरफ गया था। तभी उसे सुपारी किलर छोटू कुमार उर्फ नामदेव ठाकुर, सोनू कुमार तथा विष्णु कुशवाहा ने एक-एक कर तीन गोली मारी और फरार हो गये। आननफानन में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन स्थिति गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज पटना में चल रहा है।घटना के बाद पुलिस ने घायल राजा की पत्नी लक्ष्मी देवी और उसके प्रेमी अमित के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया। इस आधार पर पूरी घटना का उजागर करते हुए इलाजरत राजा की पत्नी लक्ष्मी देवी, प्रेमी अमित कुमार, सुपारी किलर छोटू, सोनू और विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 80 हजार रूपये, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किये हैं #newspratyaksh #crime #jharkhand #extramarital

झारखंड की सरकार राज्य में काम करने वाले आईएएस-आईपीएस और राज्य सेवा के अफसरों को छह जनजातीय भाषाएं सिखाने के लिए ऑनलाइन पाठशाला चलाएगी!

News Pratyaksh | Updated : Sun 29th Oct 2023, 12:01 pm
झारखंड की सरकार राज्य में काम करने वाले आईएएस-आईपीएस और राज्य सेवा के अफसरों को छह जनजातीय भाषाएं सिखाने के लिए ऑनलाइन पाठशाला चलाएगी: फील्ड में काम करने वाले हर अफसर के लिए यह अनिवार्य किया जाएगा कि वे राज्य में बोली जाने वाली जनजातीय भाषाएं सीखें. झारखंड सरकार का ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट इसके लिए कोर्स मॉड्यूल तैयार कर रहा है. 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर कोर्स मॉड्यूल लॉन्च कर दिया जाएगा. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य सरकार के कल्याण विभाग ने इसकी पूरी योजना तैयार की है.तय किया गया है कि छह जनजातीय भाषाओं संथाल, हो, खड़िया, कुड़ुख, मुंडारी और भूमिज के तीन-तीन महीने के ऑनलाइन कोर्स चलाए जाएंगे. कोर्स पूरा करने के बाद परीक्षाएं भी ली जाएंगी और उत्तीर्ण अफसरों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे. अगर कोई अफसर परीक्षा में पास नहीं होता है तो उसे फिर से मौका दिया जाएगा. उद्देश्य यह है कि अफसर झारखंड की वृहद जनजातीय आबादी से उसकी भाषा में संवाद कर सकें. अफसरों को जनजातीय इतिहास और संस्कृति की भी जानकारी दी जाएगी. ऑनलाइन क्लास के सफल संचालन के लिए जनजातीय भाषा के व्याख्याताओं, शिक्षकों और जानकारों की सेवाएं ली जाएंगी. झारखंड में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली जनजातीय भाषा संथाली है. करीब 20 लाख लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं. यह संविधान की आठवीं अनुसूची में भी शामिल है.इसी तरह लगभग 15 लाख लोग मुंडारी, दस लाख से ज्यादा लोग कुड़ुख और आठ लाख से ज्यादा लोग “हो” भाषा का उपयोग करते हैं. भूमिज भाषा बोलने वालों की संख्या भी पांच लाख से ज्यादा है. जनजातीय बहुल इलाकों में रहने वाले गैर जनजातीय लोग भी इन भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं.बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन बीते 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे पर रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आईएएस-आईपीएस अफसरों से पूछा था कि आपमें से कितने लोग झारखंड की जनजातीय भाषाएं जानते हैं? किसी भी अफसर ने इस पर जवाब नहीं दिया था.तब, सीएम ने कहा था कि आप झारखंड के लोगों को एक ईमानदार और कुशल प्रशासन देना चाहते हैं तो उनकी भाषा को समझना और उसमें संवाद करना आवश्यक है. सीएम ने इसके बाद कल्याण विभाग को निर्देश दिया था कि अफसरों के लिए छह प्रमुख जनजातीय भाषाओं के पाठ्यक्रम की संरचना तैयार की जाए| #newspratyaksh #Jharkhand #GovernmentOfJharkhand #triballanguage  

ईडी ने झारखंड शराब घोटाला में कारोबारी योगेंद्र तिवारी को गुरुवार की देर शाम किया गिरफ्तार!

News Pratyaksh | Updated : Sat 21st Oct 2023, 12:00 am
ईडी ने झारखंड शराब घोटाला में कारोबारी योगेंद्र तिवारी को गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उन्हें घोटाले का किंगपिन माना जा रहा है। शराब घोटाले में झारखंड में यह पहली गिरफ्तारी है। ईडी ने 23 अगस्त को राज्य में 34 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। योगेंद्र तिवारी के देवघर स्थित होटल सिद्धार्थ के सामने स्थित गोदाम, बंपास टाउन स्थित आवास पर भी छापामारा की गयी थी। इन छापेमारियों के बाद ईडी के बुलावे पर योगेंद्र तिवारी 26 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस पहुंचे थे। यहां उनसे लंबी पूछताछ हुई थी। इसके बाद 11 सितंबर को उनसे दूसरी बार पूरे दिन पूछताछ हुई। ईडी को यह जानकारी मिली है कि जेल में बंद पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश व योगेंद्र तिवारी के बीच शराब की बिक्री के दौरान रुपयों का लेन-देन हुआ था। बता दें कि प्रेम प्रकाश को ईडी ने 1,000 करोड़ के अवैध खनन घोटाले में पिछले साल ही गिरफ्तार किया था, तब से वह रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद है। झारखंड में शराब घोटाले की जांच के दायरे में कुछ आईएएस अफसरों के अलावा कई रसूखदार शामिल हैं। #newspratyaksh #jharkhand #ed
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories