Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Jharkhand


रांची के प्राइवेट हॉस्पिटल ने जिसे मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वह जीवित निकला

News Pratyaksh | Updated : Fri 16th Feb 2024, 12:36 pm
रांची के प्राइवेट हॉस्पिटल ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। लेकिन, जब उसे पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स ले जाया गया तो वह जीवित पाया गया। उसे रिम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया है। दरअसल, सोमवार को पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक कार ने बाइक पर सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी थी। हादसे में विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे भाई रामा सिंह को गंभीर रूप से घायल स्थिति में इलाज के लिए पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने उन्हें रांची स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर जब गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। यह सड़क दुर्घटना का केस था, इसलिए रामा सिंह को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि वे जीवित हैं। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद घूरन राम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए

News Pratyaksh | Updated : Fri 16th Feb 2024, 12:30 pm
:लोकसभा चुनाव के पहले झारखंड में आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के पूर्व सांसद घूरन राम ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जेएमएम और कांग्रेस के कई नेताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 400 पार का लक्ष्य दिया है उसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10वर्षों में गांव , गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित पिछड़े सभी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके किए का परिमाण भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अगर लीक नही बदली तो उन्हे भी ऐसे ही परिणाम के लिए तैयार रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के खान, खनिज, बालू, पत्थर सब को लूटा। बिचौलिए, दलाल को खुली छूट दी। जब इससे भी पेट नही भरा तो गरीब युवा बेरोजगारों की नौकरी बेंच दी। उन्होंने कहा कि दलाल,बिचौलिए के सोशल मीडिया चैट ने पूरा इतिहास भूगोल बता दिया है।पूर्व सांसद घूरन राम ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ही आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी समाज का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज तेजी से विकास कर रहा। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाने केलिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व जो जिम्मेवारी देगा उसे पूरा कराने में पूरी ताकत झोंक दूंगा। इस मौके पर पार्टी में शामिल ब्रजेंद हेमरोम ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार ने राज्य को आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा दिया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाएंगे। राजेंद्र मुंडा ने कहा- ‘भाजपा परिवार में शामिल होकर आज खुशी और गर्व का अनुभव कर रहा हूं।’

ईडी की रिमांड अवधि अब खत्म हो गई है जिसके बाद पूर्व सीएम को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया :

News Pratyaksh | Updated : Fri 16th Feb 2024, 12:25 pm
बड़ी खबर झारखंड से है जहां पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी ने रिमांड में लेकर पूछताछ किया था. हेमंत सोरेन की ईडी की रिमांड अवधि अब खत्म हो गई है जिसके बाद पूर्व सीएम को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गुरुवार को हेमंत सोरेन को 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.हेमंत सोरेन को होटवार जेल में छोड़ने के लिए ईडी की टीम गई थे. उनको जेल में छोड़कर ईडी की टीम होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से रवाना हुई. इससे पहले गुरुवार को हेमंत सोरेन से मिलने उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची थीं. कल्पना सोरेन हेमंत सोरेन से मुलाकात करने ईडी के दफ्तर गई थीं. करीब आधे घंटे तक ईडी दफ्तर में हेमंत सोरेन से कल्पना सोरेन ने की मुलाकात हुई.आपको बता दें कि पूरा मामला जमीन घोटाला से जुड़ा है. ईडी ने हेमंत सोरेन को इस केस में तीन बार रिमांड पर लिया था. झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. अब तक तीन बार रिमांड की अवधि बढ़ाई गई थी. पहली और दूसरी बार पांच-पांच दिन, तीसरी बार तीन दिन की रिमांड दी गई थी.ठाकुर ने कहा कि जल्द ही हेमंत सोरेन जेल से बाहर आएंगे. वहीं उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी और बीजेपी के चेहरे को बेनकाब करेगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और पार्टी अपने कार्यकारी अध्यक्ष के साथ खड़ी है.हेमंत सोरेन को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में अपर डिवीजन सेल नंबर 01 अलॉट किया गया है जहां हेमंत सोरेन रहेंगे. हेमंत सोरेन को कड़ी सुरक्षा में लेकर ईडी के अधिकारी होटवार जेल पहुंचे, वहीं इस दौरान जेएमएम कार्यकर्ता भी जेल गेट के समीप तक पहुंचे और जोरदार नारेबाजी भी की. मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हेमंत सोरेन को झूठे आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया है लेकिन उन्हें और पूरी पार्टी को न्यायलय पर पूरा भरोसा है.

हाथियों का आतंक, हमले में क्यूआरटी सदस्य की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Fri 16th Feb 2024, 12:11 pm
 पूर्वी सिंहभूम जिले आइये दिन हाथियों का झुंड हमला करता रहता है. हाथियों के इस हमले से जान और माल को काफी ज्यादा नुकसान होता है. इसी कड़ी में अब बारसोल थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हाथियों के झुंड के हमले में एक व्यक्ति बबलू बास्के की मौत हो गई, जबकि भगदड़ में कम से कम छह लोग घायल हो गए. इस घटना के इलाके के लोगों में डर है.  मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने रात में 11:30 बजे लोधनवनी गांव से सटे जंगल से हाथी गांव की तरफ आने की सूचना वन विभाग को दी थी. इस दौरान मौके पर क्यूआरटी टीम आ गई थी, लेकिन अभी अचानक से नर हाथी ने हमला कर दिया. लोधनवानी गांव और आस-पास के इलाकों में हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा था. इन्हें भगाने के लिए बंगाल के बांकुड़ा से विशेषज्ञ क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को बुलाया गया था. टीम में दस लोग शामिल थे. इस टीम ने हाथियों को भगाने की कोशिश की तो वे उग्र हो गए. क्यूआरटी के एक सदस्य बबलू बास्के को हाथियों ने कुचल दिया. उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. भगदड़ में क्यूआरटी के तीन और गांव के तीन लोग घायल हो गए. बाद में हाथियों का झुंड जंगलों की तरफ चला गया.गौरतलब है कि झारखंड में हाथी-मानव संघर्ष में वर्ष 2023 में 80 से ज्यादा लोगों और 9 हाथियों की जान गई है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह और बोकारो जिले में हाथियों ने सबसे ज्यादा उत्पात मचाया है. इस साल भी राज्य के अलग-अलग इलाकों में हाथियों के हमले से छह लोगों की जान जा चुकी है.

अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में कुछ गड़बड़ी है या फिर नाम पता में कोई गलती रह गई हो....

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:48 pm
अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में कुछ गड़बड़ी है या फिर नाम पता में कोई गलती रह गई हो.तो उसे सुधारने के लिए तय तिथि की घोषणा कर दी गई है: दरअसल, झारखंड के बोकारो शहर में इलेक्शन को लेकर तैयारी जोरों शोर से चल रही है. इस तैयारी में सबसे पहले एक भी मतदाता मतदान से छूटे ना और वोटर आईडी कार्ड में कोई गड़बड़ी न रहे. इसके लिए विशेष अभियान चलाई जायेगी.बोकारो के समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन मे कहा कि आज से शुरू होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की जानकारी दी.उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने आगे कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हत्ता तिथि 01.01.2024 के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 का कार्यक्रम घोषित किया है.कुलदीप चौधरी ने बोला कि निर्वाचन आयोग के अनुसार एकीकृत मतदाता सूची के प्रारुप का प्रकाशन दिनांक 27 अक्टूबर को होगा.जहां मतदाता दावे और आपत्ति से जुड़े मामले दाखिल करने की तारीख 2 नवंबर से लेकर 09 नवंबर को, निर्धारित किया गया है. जहां दावे और आपत्ति का निराकरण कि तारीख 26 दिसंबर को तय किया गया है व मतदाता सूची के प्रारूप का अंतिम प्रकाशन 05 नवंबर को किया जाएगा.उन्होंने बताया कि इस दौरान मतदान केंद्रों पर 29 अक्टूबर 2023 और 04 नवंबर से 05 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए चार विधानसभा गोमिया, बेरमो, बोकारो एवं चंदनकियारी की जनसंख्या 22 लाख 60 हजार 778 है. इसमें मतदाताओं की संख्या 14 लाख, 36 हजार 389 है.मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य पूरे वर्ष चलता है. 06 जनवरी 2023 से 26 अक्टूबर 2023 तक कुल 30 हजार 288 मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ा गया है. वहीं, 06 हजार 886 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है.कुलदीप चौधरी ने आगे बताया कि मतदाताओं को विशेष अभियान तिथि 28-29 अक्टूबर 2023 एवं 25-26 नवम्बर 2023 को अपने अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची देख कर अपने नाम/फोटो आदि की जांच करने का अपील कि है. #newspratyaksh #VoterID #Correction #Jharkhand  

झारखंड में मंगलवार तड़के 3.7 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए!

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:46 pm
झारखंड में मंगलवार तड़के 3.7 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए! रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 3 बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केन्द्र दुमका जिले से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था. उन्होंने कहा कि ये हल्के झटके थे. मुझे नहीं लगता कि इस भूकंप से जानमाल को नुकसान हुआ होगा.दुमका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 3:22 बजे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए. भूकंप की तीव्रता 3.7 बताई जा रही है. वहीं कुछ दिन पहले दिल्‍ली और एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. झटके इतने तेज थे कि घबराए लोग अपने घरों- बिल्डिंग्‍स से बाहर निकल आए थे. दिल्‍ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद समेत हरियाणा के अन्‍य शहरों में धरती हिलने की खबर है. हालांकि, भूकंप में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं आई थी. छुट्टी के दिन होने के कारण लोग घरों में ही थे और अचानक कंपन महसूस होने पर वे सभी बाहर की ओर भागे. #newspratyaksh #Jharkhand #earthquake  
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories