Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Jharkhand


रांची में सरेआम धुँधुन्ध फायरिंग !

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Oct 2023, 11:49 am
राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस भले अलर्ट पर हो लेकिन अपराधी भी पुलिस की तैयारियों को ठेंगा दिखाने से नहीं चूक रहे. इसी फेहरिस्त में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को देते हुए तीन लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घायलों में दीपक सिंह भी है जो शिव सेना के कद्दावर नेता के रूप मे झारखंड में जाने जाते हैं.रांची के इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव में तीन युवकों दीपक सिंह, भोमा सिंह और नरेश नाम के युवकों को अपराधियों ने सरेशाम गोली मार दी. तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पंडरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि दीपक सिंह शिव सेना से जुड़े हुए हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को जो जनकारी दी उसके अनुसार दो बाइक पर सवार होकर अपराधी पहुंचे थे. बाइक से अपराधी मौके पर पहुंचे और दीपक, भोमा और नरेश को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.जानकारी के अनुसार अपराधियों ने 6-7 राउंड फायरिंग की, जिसमें दीपक के पेट के पास, भोमा के कान के पास और नरेश के पेट में गोली लगी है. फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों को अपनी और आते देख सभी अपराधी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ही तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. गोलीबारी की वारदात की जानकारी मिलते ही बेड़ो डीएसपी रजत बाखला, इटकी पुलिस पहुंची और मामले की जांच मे जुट गई है.पूछताछ में ये बात सामने आई है कि अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे. बता दें कि हाल के दिनों मे गोलीबारी की घटना रांची में कुछ ज्याद ही बढ़ गई हैं. लापुंग थाना क्षेत्र मे अन्धाधुन्ध गोलीबारी की वारदात को अंजाम देते हुए दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वहीं कांके थाना क्षेत्र में भी गोलियां मारकर अवधेश नामक व्यक्ति को घायल कर दिया गया था. अब अन्धाधुन्ध फायरिंग की एक और वारदात को अंजाम दिया गया है, हालांकि आज की गोलीबारी की वारदात को किन वजहों से अंजाम दिया गया इसे पुलिस खंगालने में जुटी है. #newspratyaksh #Jharkhand #Ranchi #ShivSena #firing

मास्टर जी बायोमेट्रिक नहीं तो सैलरी नहीं !

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Oct 2023, 11:27 am
सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक से बढ़कर एक योजना चलाई जा रही है. वहीं शिक्षको द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं देने पर समय समय कर कारवाई की जाती है. इसी कड़ी में पलामू जिला प्रशासन शिक्षकों के द्वारा लापरवाही बरतने पर वेतन काटने का निर्देश दिया गया है.उपायुक्त शशि रंजन ने सभी सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जो शिक्षक ऐसा नहीं करेंगे, उनका वेतन काटा जायेगा. जिसे लेकर समाहरणालयसभागार में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई.गुरुवार आयोजित इस बैठक में बगैर सूचने के अनुपस्थित रहने पर मनातू के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व नौडीहा बाजार के बीपीओ का भी वेतन रोकने के निर्देश दिया गया.उपायुक्त गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया.इसी क्रम में उन्होंने बच्चों का खाता खोलने, कक्षा 1 से 12 के बच्चों के बीच पुस्तक वितरण,पोशाक वितरण, छात्रवृत्ति, मध्यान भोजन, स्कूलों में रंगरोगन, खेल सामग्री वितरण, आदि की भी समीक्षा की. इस बैठक में उपायुक्त रंजन ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में बच्चों के शिक्षा से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी.आज के बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने भी विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये.बैठक में उपरोक्त के अलावे जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ, समेत अन्य उपस्थित थे. #newspratyaksh #Jharkhand #JharkhandEducation

झारखंड के धनबाद और गिरिडीह में 12 घंटे में मिले तीन महिलाओं के शव, शिनाख्त नहीं, हत्या की आशंका

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Oct 2023, 11:18 am
झारखंड के धनबाद और गिरिडीह में 12 घंटे में मिले तीन महिलाओं के शव, शिनाख्त नहीं, हत्या की आशंका झारखंड के धनबाद और गिरिडीह में 12 घंटे के अंदर अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें से किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है। धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में बुधवार रात दामोदर नदी के पास सीता नाला में दो महिलाओं के शव पाए गए। शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर इन शवों पर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इनमें से एक की उम्र 45 साल और दूसरे की उम्र 55 साल के करीब है। आशंका जतायी जा रही है कि दोनों की हत्या कर शवों को पुल के नीचे फेंका गया है। इस बाबत सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दो शव दामोदर नदी के किनारे मिले हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जंगल से गुरुवार की सुबह एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली। इस बाबत स्थानीय ग्राम प्रधान अर्जुन मरांडी ने बताया कि जंगल में मवेशी चराने गये ग्रामीणों ने अर्धनग्न महिला का शव देखा। शव पलमो-पचरुखी मुख्य मार्ग से तीन सौ फीट दूर पेड़ के नीचे पड़ा था। मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि जिस महिला का शव मिला है उसकी उम्र 35 साल होगी। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले महिला से दुष्कर्म हुआ है। पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। #newspratyaksh #Jharkhand #dhanbad #Giridih

झारखंड विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रजरप्पा मंदिर पहुंचे और...

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Oct 2023, 12:00 am
झारखंड विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रजरप्पा मंदिर पहुंचे और यहां पूजा अर्चना की और मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद पाया. गुरुवार को झारखंड विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे थे. माता के मंदिर में पहुंचकर अमर कुमार बाउरी ने मां की पूजा अर्चना की. वहीं नेता प्रतिपक्ष के रजरप्पा पहुंचने पर बीजेपी रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया. मंदिर पहुंचने पर वरिष्ठ पुजारी सेतु पंडा एवं पोपेश पंडा के द्वारा नेता प्रतिपक्ष को पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई गई. वहीं अमर बाउरी ने नारियल फोड़कर एवं रक्षा सूत्र बांधकर मां छिन्नमस्तिका से पूरे प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की. वहीं पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा की पार्टी ने जिस उम्मीद से मुझपर भरोसा जताया ओर उसमें खरा उतरने का प्रयास करूंगा. साथ ही जिस तरह से विगत चार वर्षों से झारखंड की जनता का शोषण हो रहा है, स्थानीय युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. आज यहां की जनता डर के साए में जीने को विवश है,राज्य में प्रतिदिन हत्या, लूट, महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं घट रही है. लेकिन, झारखंडियों के सबसे बड़े हितैषी बनने का दावा करने वाले हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ ओर सिर्फ झारखंड के खनीज संपदा को लूट कर अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त है. अमर कुमार बेउरी ने आगे कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पे करोड़ों की उगाही की जा रही है. लोगों की सुनने वाला यहां कोई नहीं है. झारखंड के सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर पूरे प्रमुखता से विधानसभा के पटल पर रखने का काम करूंगा. हेमंत सोरेन ने जानबूझकर विगत चार वर्षों से नेता प्रतिपक्ष के मामले को लटकाकर अपनी निरंकुशता का परिचय दिया है. आने वाले समय में झारखंड की जनता इन्हे मुंहतोड़ जवाब देगी. #newspratyaksh #Jharkhand #Chinnmastika

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से झटका, धन शोधन मामले में खारिज

News Pratyaksh | Updated : Fri 13th Oct 2023, 04:22 pm
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से झटका, धन शोधन मामले में खारिज : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट के बाद हाईकोर्ट से भी झटका लगा है। दरअसल हाईकोर्ट ने ईडी के समन के खिलाफ दायर हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि ईडी ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को समन भेजा था। अब हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज होने के बाद हेमंत सोरेन से ईडी द्वारा पूछताछ का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि धन शोधन के एक मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी कार्यालय आने का समन जारी किया था। समन में पीएमएलए एक्ट के तहत हेमंत सोरेन के बयान दर्ज कराने को कहा गया था। हालांकि हेमंत सोरेन समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने समन के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी थी लेकिन उन्हें हाईकोर्ट जाने की छूट दे दी थी। हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद बीती 23 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया। हालांकि अब हाईकोर्ट ने भी सोरेन की याचिका खारिज कर उन्हें बड़ा झटका दिया है। #newspratyaksh #Jharkhand #HemantSoren #HighCourt  
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories