Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Bihar


बिहार में तीन चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th May 2024, 12:21 pm
बिहार में तीन चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेजलोकसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। विभिन्न गठबंधन और राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए लगातार चुनावी सभाएं, रैली, रोड-शो और जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सीतामढ़ी में एनडीए प्रत्याशी देवेशचन्द्र ठाकुर के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। शाह ने कहा कि देश और राज्य का विकास एनडीए के विकास मॉडल पर ही निर्भर करता है। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर राज्य को पिछड़ेपन की ओर धकेलने का आरोप लगाया।

बिहार में आंधी और वज्रपात की घटनाओं में दो की मौत

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th May 2024, 12:20 pm
बिहार में आंधी और वज्रपात की घटनाओं में दो की मौतबांका, मुंगेर, जमुई कटिहार समेत राज्य के दक्षिण पूर्व भागों में गुरुवार दोपहर बाद अचानक आए आंधी-बारिश और वज्रपात की घटनाओं में दो लोगो की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बांका जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत असनाहा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जिले के विभिन्न भागों में पेड़ गिरने के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। इधर, मुंगेर जिले के खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत दढ़ियार गांव में वज्रपात की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, जिले के तेटिया बंबर प्रखंड के चंपाचक गांव में वज्रपात की चपेट में आकर तीन किशोर समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए

बेरहमी से पीटती दिखी महिला, सामने आया डरा देने वाला वीडियो :

News Pratyaksh | Updated : Mon 13th May 2024, 12:17 pm
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपनी बेटी को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है. कथित तौर पर वायरल वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पत्रकारों और यूजर्स ने शेयर किया है. विचलित कर देने वाले वीडियो में एक महिला खुद को बच्ची की मां बताती नजर आ रही है और वह वीडियो में बच्ची को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है. वहाँ एक छोटी बच्ची मदद के लिए रो रही है, हैरानी की बात यह है कि वह छोटी बच्ची का गला घोंटने की भी कोशिश करती है. ऐसा वह एक बार नहीं बल्कि कई बार करती है. बाद में वह लड़की को दूसरे कमरे में ले जाती है.दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला अपनी बच्ची को बेरहमी से पीट रही है. ऐसे में बच्ची जोर जोर से रोकर मदद के लिए अपने पापा को आवाज देती है, लेकिन जैसे ही वह मदद के लिए पुकारती है, यह बेरहम औरत उस पर फिर से ताबड़तोड़ हमला कर देती है. वीडियो में बच्ची बुरी तरह से रोते हुए दिखाई दे रही है. महिला बच्ची का गला भी दबाने की कोशिश कर रही है. इसी दौरान जब बच्ची चुप नहीं होती तो महिला उसे गिरेबान से बड़ बेरहमी से उठा कर पटक देती है. क्रूरता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो को ravipandey नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारो बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगो ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स ने इस महिला को कमेंट बॉक्स में आड़े हाथों लिया है. एक यूजर ने लिखा...यह महिला अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुई. एक और यूजर ने लिखा...भारत की जगह कोई और देश होता तो अब तक महिला जेल में और बच्ची किसी केयर टेकर के पास होती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस महिला को इतनी क्रूरता के लिए ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए. इससे पहले भी क्रूरता के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं, लेकिन कार्यवाही सिर्फ कुछ लोगों पर ही हो पाती है. सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर बच्ची को बेरहमी से पीटा जाना सच में बहुत ही डरावना और खतरनाक है.

पटना साहिब से पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद और काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा ने भरा नामांकन

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:50 am
पटना साहिब से पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद और काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा ने भरा नामांकनपूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने बतौर भाजपा प्रत्याशी बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही के तौर पर पिछले पांच साल काम किया है। इस बार वोट देंगे तो आगे भी पटना साहिब और देश के विकास के लिए काम करते रहेंगे। रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के अंशुल अविजित से है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करते हुए जीत का दावा किया है। इस मौके पर एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने सासाराम में पायलट बाबा आश्रम में भोले नाथ और मां ताराचंडी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। काराकाट में त्रिकोणात्मक संघर्ष की उम्मीद की जा रही है। कुशवाहा के खिलाफ महागठबंधन ने जहां भाकपा माले ने राजाराम सिंह कुशवाहा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह भी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:45 am
पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। 12 मई को पीएम नरेंद्र मोदी फिर से बिहार आ रहे। पटना में रोड शो करेंगे। 13 मई को पीएम छपरा (सारण लोकसभा सीट) में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगेंगे। पीएम के इस कार्यक्रम पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है।रोहिणी ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं तो पहले ही बोली हूं कि अंकल जी (पीएम) मढ़ौरा में आइए। चाचा-भतीजी मिलकर चाय पीएंगे। सारण में मिठास घोलेंगे। हमलोग बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि कब लोगों को 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, विशेष राज्य का दर्जा कब दे रहे हैं? मेरे भाइयों को 15-15 लाख रुपये कब दे रहे हैं? यहां पर कब एम्स खोला जाएगा?रोहिणी ने कहा कि अंकल मेरे लिए भी आकर थोड़ा रोड शो कर लिया कीजिए। मैं तो आपको चाय पर चर्चा लिए न्यौता दे रही हूं। मैं भी एक बेटी हूं। उन्हें मेरे लिए भी एक रोड शो करना चाहिए। आपकी ही पार्टी के लोगों ने कहा था कि रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी है। झारखंड के निशिकांत दूबे ने कहा था कि भगवान रोहिणी आचार्य जैसी आदर्श बेटी दे। मैं तो अपने भगवान से लड़ता हूं कि मुझे रोहिणी जैसी बेटी क्यों नहीं दिया। राजीव प्रताप रुडी पर तंज कसते हुए रोहिणी ने कहा कि आपलोग बेटा को तो देख लिए। पिछले 10 साल में उन्होंने क्या किया? केंद्रीय मंत्री के पद से उन्हें क्यों हटाया गया? जरा यह भी बताकर जाएं। यह बातें रोहिणी ने सारण में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

पशुपति पारस करेंगे 'भतीजा' चिराग का चुनाव प्रचार, आमंत्रण का इंतजार

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:38 am
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस की इच्छा अपने भतीजा और हाजीपुर से प्रत्याशी चिराग पासवान के चुनाव प्रचार करने की है। हालांकि, इसके लिए वह आमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा, "अगर चिराग पासवान उन्हें चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रित करेंगे तो वह अवश्य हाजीपुर जाकर चुनाव प्रचार करेगें।" उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, "12 मई को पटना में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में रालोजपा एवं दलित सेना के नेता और कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से शामिल होगें और एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी देश के सर्वमान्य नेता हैं और उनके नेतृत्व में दस साल में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किए गए हैं।" एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की नामांकन सभा के लिए उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था। इस मामले में चिराग पासवान ने जनता में भ्रम फैलाया है। चिराग पासवान रोज पटना एयरपोर्ट से दो बार मेरे कार्यालय के सामने से आते-जाते हैं। मेरा आवास पटना एयरपोर्ट के ही पास है और मैं लंबे समय से पटना में बना हुआ हूं। अगर चिराग पासवान चाहते तो हमसे मिलकर चुनाव प्रचार के लिए आग्रह कर सकते थे। मैं उनसे उम्र और रिश्ते में बड़ा हूं, इस नाते उन्हें आकर मिलने से परहेज नहीं करना चाहिए।"
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories