Tue, 28th Apr 2026कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट   Tue, 28th Apr 2026महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत   Tue, 28th Apr 2026#newspratyaksh #bihar बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ   Mon, 27th Apr 2026ईडी का यह तलाशी अभियान आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से संबंधित है. अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान का उद्देश्य अपराध से प्राप्त अतिरिक्त धनराशि का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और धन शोधन से संबंधित साक्ष्य जुटाना है अध   Sat, 25th Apr 2026#newspratyaksh #bihar पूर्णिया के अमौर थाना के बालूगंज गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत एक महिला ने अपने मायके में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाबत मृतका की मां ने कहा कि सुलोचना की शादी 2020 ईस्वी में अमौर थाना के बागधर निवासी सु

Bihar


गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

News Pratyaksh | Updated : Mon 29th Apr 2024, 12:03 pm
गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में एक बस के ड्राइवर और दो कांस्टेबल की मौत हो गयी। वहीं 12 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास एनएच-27 के पास की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे के बाद सदर अस्पताल को अलर्ट करते हुए घायलों का इलाज के लिए एंबुलेंस अस्पताल लाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन से तीन बसों में 242 महिला व पुरुष जिला बल के जवानों चुनाव की ड्यूटी कराने के लिए सुपौल जा रहे थे। सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान यह हादसा हुआ। रास्ते में बरहिमा मोड़ के पास बस रोककर सभी नाश्ता कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आई कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक उरांव, दिग्विजय कुमार और पवन महतो की हो गई। वहीं 12 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हैं। बताया जा रहा कि हादसा इतना दर्दनाक था कि दो बसों के बीच में एक जवान फंस गए हैं और उन्हें निकालने की कोशिश घंटे तक होती रही। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात और डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने घटना का जायजा लिया और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर होने की बात कही है। डीएम और एसपी घायलों के इलाज की लगातार मॉनिटरिंग कर रहें हैं। इस हादसे के बाद बरहिमा मोड़ पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। रास्ते पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आवागमन पूरी तरह प्रभावित होने लगा। इसी बीच स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। घायल सभी जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया गया है।

क्या प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री से दूरी बना रहे हैं या नीतीश पलटी मारने वाले हैं: कांग्रेस

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 11:33 am
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार में जनसभा की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक मंच पर आने से कतरा रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री से दूरी बना ली है या फिर नीतीश एक बार फिर पलटी मारने वाले हैं? रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी की अररिया की सभा का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ ‘‘भाजपा के नए-पुराने सहयोगी नीतीश कुमार आज अररिया में प्रधानमंत्री की रैली में नहीं हैं। वह 16 अप्रैल को गया और पूर्णिया में भी प्रधानमंत्री की दोनों रैलियों में नहीं थे। जब कांग्रेस और राजद के अनुरोध पर नीतीश कुमार की सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में बिहार के जाति आधारित सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए, तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन पर ‘‘देश को जाति के नाम पर विभाजित करने’’ का आरोप लगाया था।’’

आमने-सामने टक्कर, दोनों में लगी आग, तीन युवकों की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 11:30 am
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला के पास की है। शनिवार सुबह दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक वहीं बेहोश होकर गिर गए। देखते ही देखते दोनों बाइक में आग लग गई। जब लोग वहां पहुंचे तब तक चारों युवकों की आग की चपेट में आ गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो लोग की मौत मौके पर हो गईं। दो लोग आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसमें इलाज के दौरान एक युवक की भी मौत हो गई। वहीं चौथे युवक की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला गौतम धाम के समीप एचएस 55 की है। बताया जा रहा है कि दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक की टंकी से पेट्रोल का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग इतनी भयावह थी कि चार लोग झुलस गए।सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में जिंदा जलने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

दुकानदार को नाश्ते के पैसे मांगना पड़ा महंगा :

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 11:16 am
भोजपुर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब मामला राजा मला गढ़नी थाना क्षेत्र के गढ़ानी बाजार से सामने आया है, जहां मिठाई दुकानदार के नाश्ते का पैसा मांगने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घटना को लेकर पूरे बाजार में सनसनी मच गई। लोग फ़ायरिंग की आवाज सुनकर इधर-उधर भागने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि गड़हनी थाना के गड़हनीबाजार पर एक दुकान में दो युवक नाश्ता करने के लिए पहुंचे थे। दुकानदार ने उनने पैसे मांगते हुए टोकन कटा लेने की बात। इस पर उन लोगों ने दुकानदार को देख लेने की धमकी दी और वहां से चले गए। घटना के 2 घंटे बाद उक्त दोनों युवक दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना में दुकान के शीशे चकनाचूर हो गए।

मतपत्रों से चुनाव की मांग करने वाले विपक्षी गठबंधन को उच्चतम न्यायालय ने करारा तमाचा मारा- मोदी

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 11:14 am
मतपत्रों से चुनाव की मांग करने वाले विपक्षी गठबंधन को उच्चतम न्यायालय ने करारा तमाचा मारा- मोदीमुंगेर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज कर दिए जाने का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह कांग्रेस नीत गठबंधन ‘‘इंडी’’ के लिए करारा तमाचा है। मोदी ने अररिया और मुंगेर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राजद-कांग्रेस और ‘‘इंडी’’ गठबंधन को न देश के संविधान और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वे लोग हैं जिन्होंने 10 साल तक मतपत्रों के बहाने गरीबों का अधिकार छीना... बिहार के लोग साक्षी हैं कैसे राजद-कांग्रेस के शासन में चुनाव में बूथ और मतपत्र लूट लिए जाते थे। इतना ही नहीं गरीबों को वोट डालने के लिए घर से बाहर भी निकलने नहीं दिया जाता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के गरीबों और ईमानदार मतदाताओं को जब ईवीएम की ताकत मिली तो यह उन लोगों को बर्दाश्त नहीं हुआ जो चुनाव के दिन वोट लूटने का खेल खेलते थे।’’ प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडिया’’ के खिलाफ हमलावर रुख जारी रखते हुए कहा, ‘‘उसके हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। लेकिन देश के लोकतंत्र और बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज करीब दो घंटे पहले ही उच्चतम न्यायालय ने मत पेटियों को लूटने वालों और इसका इरादा रखने वालों को कैसा झटका दिया है। उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं। आज उच्चतम न्यायालय ने साफ-साफ कह दिया है मतपत्र वाला पुराना दौर वापस नहीं आएगा।’’
Follow us
Categories
Latest News
कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

Tue 28th Apr 2026 11:56 am
महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत

Tue 28th Apr 2026 11:56 am
भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में निकाला विरोध मार्च तो आतिशी ने पूछा महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के

भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में निकाला विरोध मार्च तो आतिशी ने पूछा महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के

Tue 28th Apr 2026 11:55 am
#newspratyaksh #bihar
बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ

#newspratyaksh #bihar बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ

Tue 28th Apr 2026 11:54 am
#newspratyaksh #bihar #NitishKumar
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार, 28 अप्रैल) 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे. दोनों ने करीब एक घंटे तक पूरे आवास का निरीक्षण किया. जानकारी मिल

#newspratyaksh #bihar #NitishKumar पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार, 28 अप्रैल) 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे. दोनों ने करीब एक घंटे तक पूरे आवास का निरीक्षण किया. जानकारी मिल

Tue 28th Apr 2026 11:49 am
Popular Categories