Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Bihar


बिहार के दो मतदान केंद्रो पर 10 मई को पुनर्मतदान

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th May 2024, 12:11 pm
बिहार के दो मतदान केंद्रो पर 10 मई को पुनर्मतदानभारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है जहां असामाजिक तत्वों द्वारा ईवीएम में तोड़फोड़ के कारण मतदान बाधित हुआ था। दोबारा मतदान 10 मई को कराया जायेगा । बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र संख्या 182 और 183 पर शुक्रवार 10 मई को मतदान होगा। मंगलवार को खगड़िया समेत बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। खगड़िया में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और माकपा के बीच सीधा मुकाबला है।

4 जून को एनडीए सरकार गिरने वाली है, पीएम मोदी घबराए हुए हैं : तेजस्वी यादव

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th May 2024, 12:10 pm
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को एनडीए की सरकार गिरने जा रही है। तेजस्वी पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं कि बिहार और देश की जनता तानाशाह सरकार को हटाना चाहती है। तीसरे चरण के चुनाव में हम लोग बहुत अच्छे पोजीशन में हैं। चुनाव के पहले जो लोग कुछ और समझते थे वे लोग उंगली चबाने का काम कर रहे हैं। हम लोग पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में हैं कि 4 जून को एनडीए की सरकार गिरने जा रही है। लालू यादव पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से की गई टिप्पणी पर तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी कब लालू यादव के खिलाफ नहीं बोलते हैं। पीएम मोदी दिन भर हम लोगों के खिलाफ बोलते रहते हैं। आप देखिए ना हमको दूसरे राज्य में जाकर गाली दे रहे हैं। वह घबराये हुए हैं, डरे हुए हैं, वो केवल झूठ बोलते हैं।

कुख्यात अपराधी को एके-47 मामले में आजीवन कारावास :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th May 2024, 12:03 pm
कुख्यात अपराधी को एके-47 मामले में आजीवन कारावास :मोतिहारी के कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा उसे विभिन्न धाराओं में बयालीस हजार रूपए अर्थ दंड की सजा भी मिली है। अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि अर्थ दंड नहीं देने पर अपराधी कुणाल सिंह को अतिरिक्त सजा काटनी होगी।कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह पर 17 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के जिला में योगदान लेने के महज 75 दिन के अंदर ही कुणाल सिंह के घर पर फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर AK 47, विदेशी पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन और 20 से अधिक वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसपी ने जानकारी देते हुए कहा था कि इस मामले में अपराधी कुणाल सिंह पर स्पीडी ट्रायल चलाया जायेगा और महज 14 माह में ही उसे सजा सुना दी गई। 7 मई को अदालत ने तमाम गवाह एवं सबूतों के आधार पर कुणाल सिंह को दोषी करार दिया था, और 8 मई को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।पिपरा कोठी थाना के कुड़िया बंगरी निवासी अशर्फी सिंह का पुत्र कुणाल कुमार सिंह एक साधारण परिवार का रहने वाला था। गलत सम्पर्क में आने के बाद कुणाल सिंह ने सबसे पहले एक मई 2015 को मुखिया बीरेंद्र ठाकुर की गोली मार कर हत्या कर चर्चे में आया था। उसके बाद 16 जनवरी 2017 को मुखिया मालती देवी के पुत्र राजकपूर की गोली मार कर हत्या कर दी। उस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। उसके बाद 27 मार्च 2017 को मोतिहारी जेल से भाग कर 11 मई को बेतिया जेल में पेशी के दौरान उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी बबलू दूबे की कोर्ट परिसर में गोलियों से भून दिया था।कुणाल सिंह के गिरफ्तारी को लेकर मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने बड़ी रणनीति बनाई थी। एसपी को सूचना मिली की कुनाल के पास AK- 47 जैसा अत्याधुनिक हथियार है वह बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बड़ी रणनीति बनाई और 15 मार्च 2023 को उसके घर पर फिल्मी स्टाइल में छापेमारीकर उसे स्वचालित हथियार के साथ दबोचा था।

पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात से महिला सहित दो की मौत

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th May 2024, 12:07 pm
आज शाम अचानक आये आंधी तूफान और वज्रपात में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र का है। फतेहपुर के बारा पंचायत निवासी 50 वर्षीय महिला की वज्रपात से मृत्यु हुई है। इसके अलावा मोहनपुर के डंगरा पंचायत के निवासी 45 वर्षीय एक पुरुष का वज्रपात से मृत्यु हुई है। इसके अलावा फतेहपुर कर सलैया पंचायत के 10 लोग जो बाजार क्षेत्र में थे, वज्रपात से घायल हुए हैं।घटना के संबंध में ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने बताया कि बारा पंचायत के एक महिला एव डंगरा पंचायत के एक पुरुष की वज्रपात से मौत हुई है जो काफी दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। डीएम ने सिविल सर्जन गया को सख्त निर्देश दिया है कि वज्रपात में घायल सभी लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करें।घायलों में सचिन कुमार (12), सावित्री देवी (35) वर्ष, कमलेश कुमारी (11), लक्ष्मी कुमारी (13), विनोद कुमार (30), शिल्पा कुमारी (16),नागेंद्र मांझी (39), मुस्कान कुमारी (17), सोनम (15) और धीरज (25) शामिल है। शिल्पा और धीरज की हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।

डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी ने माले को 'मुड़ी कटवा पार्टी' बताया, आरके सिंह को तीसरी बार सांसद बनाने की अपील की

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th May 2024, 12:04 pm
हार की आरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह ने गुरुवार को अपना नामंकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उनके समर्थन में एक जनसभा को भी संबोधित किया गया। इस दौरान जीतन राम मांझी समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आरके सिंह के नामांकन के बाद वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इस भारत को नरेंद्र मोदी श्रेष्ठ बना रहे हैं। पहले भारत 12वें स्थान पर था, अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है। डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी ने माले पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां तो लाल झंडा वाला मुड़ी काटता रहा, तो मुड़ी कटवा पार्टी को वोट देना है क्या? लोगों को पक्का मकान मिल रहा है।

'मुसलमानों को आरक्षण नहीं', लालू यादव के बयान पर बिहार डिप्टी सीएम का हमला

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th May 2024, 12:03 pm
'मुसलमानों को आरक्षण नहीं', लालू यादव के बयान पर बिहार डिप्टी सीएम का हमलाराष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के मुसलमानों के लिए आरक्षण की वकालत करने पर बिहार के डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला बोला है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव को दो टूक कहा है कि किसी भी कीमत पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालू यादव कितना भी प्रयास कर लें, लेकिन मुसलमानों को विशेष आरक्षण नहीं दिया जाएगा। अति पिछड़े समाज, दलित समाज, पिछड़े समाज और गरीब सवर्ण समाज के लोगों का आरक्षण किसी भी कीमत पर भाजपा खत्म नहीं होने देगी।
Follow us
Categories
Latest News
नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

Mon 15th Jun 2026 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
Popular Categories