Tue, 28th Apr 2026कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट   Tue, 28th Apr 2026महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत   Tue, 28th Apr 2026#newspratyaksh #bihar बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ   Mon, 27th Apr 2026ईडी का यह तलाशी अभियान आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से संबंधित है. अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान का उद्देश्य अपराध से प्राप्त अतिरिक्त धनराशि का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और धन शोधन से संबंधित साक्ष्य जुटाना है अध   Sat, 25th Apr 2026#newspratyaksh #bihar पूर्णिया के अमौर थाना के बालूगंज गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत एक महिला ने अपने मायके में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाबत मृतका की मां ने कहा कि सुलोचना की शादी 2020 ईस्वी में अमौर थाना के बागधर निवासी सु

Bihar


बिहार में चार दिनों तक तेज गर्मी व लू प्रकोप

News Pratyaksh | Updated : Mon 29th Apr 2024, 12:13 pm
बिहार में चार दिनों तक तेज गर्मी व लू प्रकोपबिहार के लोगों को अगले चार दिनों तक गर्मी व लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एक मई तक प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी व लू का अलर्ट जारी किया है। नालंदा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी से बचाव के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। गन्ने का रस और पानी लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है। नगर निकायों ने भी सड़कों पर जगह-जगह प्याऊ लगाए हैं। टोटो चालक डोमन पासवान ने बताया कि इस बार गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा है। तापमान में काफी वृद्धि हुई है। भीषण गर्मी की वजह से लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। नगर निगम द्वारा लगाए गए प्याऊ से लोगों को काफी राहत मिल रही है। इसी प्रकार एक राहगीर रेणू देवी ने कहा कि इस बार गर्मी अधिक है। दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि जगह-जगह प्याऊ आदि की व्यवस्था है। इसके चलते कुछ राहत है।मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक बिहार में लू का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने कांग्रेस के विरोध के बावजूद महिलाओं को आरक्षण दिया: बिहार के उपमुख्यमंत्री

News Pratyaksh | Updated : Mon 29th Apr 2024, 12:13 pm
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने कांग्रेस के विरोध के बावजूद महिला आरक्षण लागू किया था। ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में चौधरी ने देश में गठबंधन की राजनीति की नींव रखने का श्रेय दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे ठाकुर को दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "जब आरक्षण पर चर्चा शुरू हुई और महिलाओं के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का विचार प्रस्तावित किया गया, तो वह कर्पूरी ठाकुर की सरकार ही थी जिसने कांग्रेस के विरोध के बावजूद इसे लागू किया।" चौधरी ने कहा, "कर्पूरी ठाकुर अपने गांव से 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने गठबंधन की राजनीति की नींव रखी।" दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह जनपथ स्थित आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित किया गया।

देहरादून में पेपर लीक का बिहार कनेक्शन, VIT इंजीनियरिंग एडमिशन एग्जाम के सर्वर में ही घुसपैठ

News Pratyaksh | Updated : Mon 29th Apr 2024, 12:12 pm
पटना/देहरादून: VIT (Vellore Institute of Technology) में इंजीनियरिंग एडमिशन एग्जाम के सर्वर में ही घुसपैठ हो गया। देहरादून में पेपर लीक मामले का बिहार कनेक्शन सामने आया है। देहरादून के विशेष अभियान दल (एसओजी) और मेरठ के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन इंजीनियरिंग एडमिशन एग्जाम में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पेपर लीक मामले में दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि देहरादून में कुछ संस्थानों की ओर से प्रतियोगी परीक्षा में नकल और धोखाधड़ी कराए जाने के संबंध में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने रायपुर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केन्द्र में छापेमारी की। बिहार के सीतामढ़ी जिले के जितेश कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना हरियाणा का कुलवीर और उत्तर प्रदेश के बिजनौर का गौरव यादव अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अर्धनिर्मित मकान में मिला व्यवसायी का शव :

News Pratyaksh | Updated : Mon 29th Apr 2024, 12:11 pm
अर्धनिर्मित मकान में मिला व्यवसायी का शव :खूंटी के मुरहू में व्यवसायी की हत्या की बात सामने आ रही है. जो कि मुरहू बस्ती निवासी एक व्यवसायी दीपक भगत की लाश गोड़ाटोली पेट्रोल पंप के पीछे एक अर्धनिर्मित मकान में शनिवार शाम को लटकते हुए देखा गया. उसके बाद मुरहू में सनसनी फैल गयी. दीपक के शव का सिर पर कटा हुआ था जबकि उसकी सारा शरीर फूला हुआ था और काला पड़ गया है. दीपक शुक्रवार सुबह से ही घर से गायब था. किसी के द्वारा उसके शव के लटके होने की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. शव का आज अंत्यपरीक्षण कराया जाएगा. वहीं पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।वहीं लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का भाई राजू भगत बुलाया गया. जिसने शव की पहचान की. वहीं इसके शव बरामद व पहचान किए जाने और स्थिति को देखने के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है. वहीं घटना की जानकारी शनिवार शाम को पता चलते ही पूरे मुरहू में सनसनी फैल गयी. लोगों में दहशत पैदा कर दिया. शव में कहीं कहीं खरोंच और खून निकलता हुआ पाया गया. वहीं परिवार द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.मृतक के भाई राजू भगत ने बताया कि उसके भाई की हत्या हुई है और ये हत्या उन लोगों ने किया है जिन्होंने सूद में पहले पैसा दिए थे और धमकी दे रहे थे. शव से खून बह रहा था और शव पर चोट के निशान हैं.मृतक का शरीर फूला हुआ है. इसे देखने से पता चलता है कि भाई की निश्चित ही हत्या हुई है. भाई दीपक बाजार हाट करके तीन बच्चों के साथ पूरा परिवार का पालन पोषण करता था. जिसके गायब होने के बाद गोड़ाटोली पेट्रोल पंप पीछे अधूरे मकान के अंदर उसका शव मिला है.

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधी को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Mon 29th Apr 2024, 12:08 pm
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधी को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार :भारत-नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला कुख्यात अपराधी बबलू पासवान दो दिन से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी ने हरैया ओपी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए रक्सौल थाना में आवेदन दिया था कि उसके पति को हरैया प्रभारी ने बुलाया उसके बाद से गायब है। जिसके बाद एसपी कांतेश मिश्रा ने रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा था, उस मामले का खुलासा हो गया है। बबलू कही गायब नहीं हुआ था, बल्कि उसे नेपाल पुलिस ने परसा जिला के बीरगंज चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया था, इस बात की पुष्टि नेपाल के परसा जिला के एसपी कुमोध ढूंगेल ने लिया है।परसा एसपी ने बताया कि मादक पदार्थ का माफिया बबलू पासवान को काठमांडू के गोथातर कांड का मुख्य आरोपी था, जिसकी नेपाल पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। इसी क्रम में चेक पोस्ट पर जांच चल रही थी, तभी बबलू पुलिस को देख भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उस पर फायरिंग की, इस दौरान बबलू को एक गोली दाएं पाव में लगी है। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए नारायणी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल और मादक पदार्थ बरामद हुआ है।

लालू ने मेरे साथ धोखा किया, अब पूरे बिहार में राजद को खत्‍म करने के लिए काम करूंगा : पूर्व विधायक रणधीर सिंह

News Pratyaksh | Updated : Mon 29th Apr 2024, 12:07 pm
लालू ने मेरे साथ धोखा किया, अब पूरे बिहार में राजद को खत्‍म करने के लिए काम करूंगा : पूर्व विधायक रणधीर सिंहराजद से बागी हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने जन आशीर्वाद सभा में खुलेआम राजद सुप्रीमो को धोखेबाज बताया। उन्होंने यहां रविवार को कहा कि वह पूरे बिहार में राजद को खत्‍म करने के लिए काम करेंगे और इसकी शुरुआत सारण के सभी सीटो से होगी। साथ ही, उन्होंने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान किया। महराजगंज से पूर्व राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह ने मशरक में अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद निर्दलीय ताल ठोकने का किया ऐलान किया। उन्‍होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर धोखा करने का आरोप लगाया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद यादव पर भी धोखेबाजी का आरोप लगाया। पूर्व विधायक महराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे हैं।
Follow us
Categories
Latest News
कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

Tue 28th Apr 2026 11:56 am
महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत

Tue 28th Apr 2026 11:56 am
भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में निकाला विरोध मार्च तो आतिशी ने पूछा महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के

भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में निकाला विरोध मार्च तो आतिशी ने पूछा महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के

Tue 28th Apr 2026 11:55 am
#newspratyaksh #bihar
बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ

#newspratyaksh #bihar बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ

Tue 28th Apr 2026 11:54 am
#newspratyaksh #bihar #NitishKumar
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार, 28 अप्रैल) 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे. दोनों ने करीब एक घंटे तक पूरे आवास का निरीक्षण किया. जानकारी मिल

#newspratyaksh #bihar #NitishKumar पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार, 28 अप्रैल) 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे. दोनों ने करीब एक घंटे तक पूरे आवास का निरीक्षण किया. जानकारी मिल

Tue 28th Apr 2026 11:49 am
Popular Categories