Jharkhand


मार्च 2025 एकादशी:

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 09:56 am
मार्च 2025 एकादशी: पापमोचनी एकादशी कब रखी जाएगी? जानिए व्रत पारण का शुभ मुहूर्त भी हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च या अप्रैल महीने में आती है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से व्यक्ति अपने पापों से मुक्त होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन विधिपूर्वक श्रीहरि की पूजा-अर्चना की जाती है। व्रत के समापन को ‘पारण’ कहा जाता है, जिसे द्वादशी तिथि के दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। आइए जानें पापमोचनी एकादशी 2025 में कब है और पारण का शुभ मुहूर्त क्या है। पापमोचनी एकादशी 2025 में कब है?हिंदू पंचांग के अनुसार, पापमोचनी एकादशी की तिथि 25 मार्च 2025 (मंगलवार) को सुबह 05:05 बजे से शुरू होकर 26 मार्च 2025 (बुधवार) को सुबह 03:45 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा। पापमोचनी एकादशी व्रत पारण मुहूर्तइस व्रत का पारण 26 मार्च 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। पारण करने का शुभ समय दोपहर 01:41 बजे से शाम 04:08 बजे तक है। उस दिन हरि वासर का समापन सुबह 09:14 बजे होगा। शास्त्रों के अनुसार, द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले व्रत पारण करना अनिवार्य होता है। हरि वासर में व्रत पारण वर्जितधार्मिक नियमों के अनुसार, हरि वासर के दौरान एकादशी व्रत का पारण नहीं करना चाहिए। हरि वासर द्वादशी तिथि की प्रारंभिक एक-चौथाई अवधि होती है, इसीलिए व्रत समाप्त करने के लिए प्रात:काल के बाद का समय सर्वोत्तम माना गया है।

ई साक्ष्य अपलोड करने में लापरवाही बरतने पर DIG का एक्शन :

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 06:18 am
 पलामू के सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार को निलंबित कर दिया गया है. पलामू के रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश ने थाना प्रभारी को निलंबित किया है. थाना प्रभारी पर मुकदमों से जुड़े हुए ई-साक्ष्य को अपलोड करने में लापरवाही बरतने का आरोप है. दरअसल पलामू रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश मुकदमे से जुड़े हुए ई साक्ष्य की समीक्षा कर रहे थे. इसी क्रम में पाया गया कि पलामू में 11 मुकदमो से जुड़े हुए ई साक्ष्य का डाटा अपलोड नही किया गया है.जबकि लातेहार में 28 और गढ़वा में सात मुकदमों से जुड़े हुए डाटा को अपलोड किया गया था. डीआईजी महीने में दो बार मुकदमा से जुड़े हुए ई साक्ष्य की समीक्षा करते है. पलामू रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि ई साक्ष्य को अपलोड करने में लापरवाही बरती गई थी, जिसके बाद निलंबित किया गया है. पलामू गढ़वा एवं लातेहार के सभी पुलिस अधिकारियों को ई साक्ष्य अपलोड करने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं. महीने में दो बार इसकी समीक्षा की जाती है. समीक्षा के क्रम में ही लापरवाही पकड़ी गई थी.सतबरवा थाना प्रभारी की निलंबित होने के बाद पलामू रीष्मा रमेशन ने सब इंस्पेक्टर विश्वनाथ कुमार राणा को सतबरवा का थाना प्रभारी बनाया है. वहीं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को भी लाइन क्लोज कर दिया है. मनातू थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता को पलामू के सदर थाना प्रभारी बनाया गया है.

ब्रेन मलेरिया से 5 पहाड़िया बच्चों की मौत

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 06:18 am
: मंडरो प्रखंड के नगर भीठा गांव में एक सप्ताह पूर्व ब्रेन मलेरिया से बीमार अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है व दर्जन भर बच्चे और युवा इस बीमारी से पीड़ित हैं. रविवार को नगर भीठा ग्राम प्रधान ने घटियारी गांव के झामुमो कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी. वहीं जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने स्वास्थ्य टीम को नगर भीठा गांव भेजा. जहां बीमार बच्चों का टीम ने रक्त संकलन किया एवं प्राथमिक उपचार करना प्रारंभ किया. सीएचओ ने बताया कि रक्त संकलन करके उसे जांच के लिए दुमका भेजा जाएगा. फिल्हाल अभी दवा दी जा रही है.जीता पहाड़िया (आयु दो वर्ष), पिता चांदु पहाड़िया, 12 मार्च को मौत,विकास पहाड़िया (आयु पांच वर्ष), पिता असना पहाड़िया, 19 मार्च को मौत,बेफरे पहाड़िया (जिसकी आयु चार वर्ष), पिता गुल्ली पहाड़िया, 20 मार्च कोमौत,एतवारी पहाड़िया (आयु दो वर्ष), पिता बिजु पहाड़िया, मौत 22 मार्च,सजनी पहाड़िन (आयु तीन वर्ष), पिता सोमरा पहाड़िया, मौत रविवार 23 मार्च सुबह होने के बाद ही गांव के लोग हरकत में आए एवं घटियारी गांव के लोगों को जानकारी दी.इसमें सर दर्द, शरीर गर्म होना, उल्टी होना, पतला पीला पैखाना होना एवं बेहोश होने पर मौत हो जाती है. स्वास्थ्य टीम ने 32 महिला, पुरुष एवं बच्चे की रक्त संकलन कर दुमका भेजने की बात कही है. वहीं स्वास्थ्य टीम में सीएच ओ रवि कुमार जाटव, नितिन चतुर्वेदी, एमपीडब्ल्यू डोमन मंडल, दिनेश कुमार, बीपीएम अमन भारती, शांति लता हेंब्रम सहित स्वास्थ्य टीम कैंप कर रही है.सिविल सर्जन प्रवीण स्थालिया ने बताया कि अभी तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है. ये मौतें ब्रेन मलेरिया से होने की जानकारी मिल रही है. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप कर रही है. सोमवार को सभी अधिकारी उस गांव में पहुंचकर बीमारी का जायजा लेंगे. अगल-बगल गांव को भी देखा जाएगा. सिविल सर्जन ने बताया कि लोगों का इलाज युद्धस्तर पर चल रहा है.

लामू में थाना प्रभारी समेत 3 पुलिस अधिकारी निलंबित :

News Pratyaksh | Updated : Sat 22nd Mar 2025, 11:32 am
जिले में आम लोगों से दुर्व्यवहार से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. निलंबित होने वाले अधिकारियों में नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, छत्तरपुर और पिपरा थाना में तैनात एक एक एएसआई शामिल हैं.दरअसल नावाबाजार थाना प्रभारी पर आरोप है कि लूटकांड के आरोपी की पिटाई की गई है. आरोपी का इलाज रांची में चल रहा है. वहीं आरोपी के परिजनों ने थाना प्रभारी के खिलाफ कोर्ट परिवाद किया है. वहीं होली के दौरान पलामू के छत्तरपुर में एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम के द्वारा पिटाई की गई थी. वारंटी के द्वारा वरीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी.वहीं पलामू के पिपरा थाना में होली के दौरान एक एएसआई के द्वारा शराब के नशे में वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था एवं एक होमगार्ड के जवान के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ. पूरे मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है.एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि नावाबाजार थाना प्रभारी, छतरपुर में तैनात एक एएसआई और पिपरा थाना में तैनात एएसआई को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल नावाबाजार थाना प्रभारी को निलंबित करने के बाद हुसैनाबाद थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय कुमार को नावाबाजार का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.बता दें कि पलामू पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सदन में भी उठा था. जिस पर कार्रवाई की बात कही गई थी.

टाटा वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस पलामू से चले :

News Pratyaksh | Updated : Sat 22nd Mar 2025, 11:28 am
केंद्रीय बजट में टाटा से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की घोषणा की गई है. इस वंदे भारत एक्सप्रेस को पलामू के रास्ते चलानेकी मांग की जा रही है. फिलहाल पलामू के रास्ते सप्ताह में एक दिन रांची से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है.पलामू से भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू समेत पूरे झारखंड में कई रेल परियोजनाओं एवं ट्रेनों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है. इस दौरान पलामू सांसद ने वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस को लेकर भी कई मांग रखी है.पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय रेलवे मंत्री से टाटा वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को पलामू के रास्ते चलने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा, रांची, लोहरदगा और पलामू के रास्ते चले. इस रेड रूट पर बेहद ही कम ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से इलाके को लोगों को काफी फायदा होगा.पलामू सांसद ने कहा है कि गया शेरघाटी इमामगंज डालटनगंज रेल परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए. कम प्राथमिकता के कारण इस परियोजना का काम रुका हुआ है. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान से अधूरे बरवाडी चिरमिरी अंबिकापुर रेल लाइन का भी निर्माण कार्य जल्द किया जाए इस रेल लाइन के बन जाने से कोलकाता से मुंबई की दूरी बेहद कम हो जाएगी.सांसद ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का डीपीआर बनकर तैयार है. पलामू सांसद ने राजधानी और गरीब रथ एक्सप्रेस को पलामू के रास्ते प्रतिदिन चलने की मांग किया है. वहीं हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तार करने की मांग किया है. पलामू से रांची तक के लिए प्रतिदिन मेमू ट्रेन चलाने की भी मांग की गई है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories