Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Jharkhand


झारखंड हाईकोर्ट ने 6800 कांस्टेबलों की नियुक्तियों को सही ठहराया

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 11:32 am
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में 6800 कांस्टेबलों की नियुक्ति को सही ठहराते हुए इसे चुनौती देने वाली याचिकाओं का खारिज कर दिया है। नियुक्ति को चुनौती देते हुए सुनील टुडू एवं अन्य अभ्यर्थियों ने 65 याचिकाएं दायर की थीं, जिनपर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई चल रही थी। एक्टिंग चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अदालत ने याचिकाओं पर सभी पक्षों की बहस और सुनवाई बीते 15 मार्च को पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। राज्य में कांस्टेबलों की नियुक्ति के लिए 2015 में विज्ञापन निकाला गया था और वर्ष 2018 में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।

मतपत्रों से चुनाव की मांग करने वाले विपक्षी गठबंधन को उच्चतम न्यायालय ने करारा तमाचा मारा- मोदी

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 11:14 am
मतपत्रों से चुनाव की मांग करने वाले विपक्षी गठबंधन को उच्चतम न्यायालय ने करारा तमाचा मारा- मोदीमुंगेर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज कर दिए जाने का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह कांग्रेस नीत गठबंधन ‘‘इंडी’’ के लिए करारा तमाचा है। मोदी ने अररिया और मुंगेर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राजद-कांग्रेस और ‘‘इंडी’’ गठबंधन को न देश के संविधान और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वे लोग हैं जिन्होंने 10 साल तक मतपत्रों के बहाने गरीबों का अधिकार छीना... बिहार के लोग साक्षी हैं कैसे राजद-कांग्रेस के शासन में चुनाव में बूथ और मतपत्र लूट लिए जाते थे। इतना ही नहीं गरीबों को वोट डालने के लिए घर से बाहर भी निकलने नहीं दिया जाता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के गरीबों और ईमानदार मतदाताओं को जब ईवीएम की ताकत मिली तो यह उन लोगों को बर्दाश्त नहीं हुआ जो चुनाव के दिन वोट लूटने का खेल खेलते थे।’’ प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडिया’’ के खिलाफ हमलावर रुख जारी रखते हुए कहा, ‘‘उसके हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। लेकिन देश के लोकतंत्र और बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज करीब दो घंटे पहले ही उच्चतम न्यायालय ने मत पेटियों को लूटने वालों और इसका इरादा रखने वालों को कैसा झटका दिया है। उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं। आज उच्चतम न्यायालय ने साफ-साफ कह दिया है मतपत्र वाला पुराना दौर वापस नहीं आएगा।’’

स्कूली बस में लगी आग से पांच बच्चे झुलसकर गंभीर रूप से घाय

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 11:13 am
C है, जहां स्कूली बस में लगी आग से पांच बच्चे झुलसकर गंभीर रूप से घायल है. जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. जबकि बस पूरी तरह जल का स्वाहा हो गई है. वहीं अन्य बच्चों को सकुशल बस से निकाल लिया गया. घटना जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत दाढीबाड़ी गांव के समीप की है. बताया जा रहा की सहजीतपुर थाना अंतर्गत कोल्हुआ गांव स्थित “न्यू गुरुकुल शिक्षा निकेतन” का बस बच्चों को छोड़ने के लिए बनियापुर जा रहा था.उसी बीच दाढीबाड़ी गांव के समीप अचानक बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस जलने लगा. तब स्थानीय लोगों की मदद से बस से बच्चों को बाहर निकला गया. वहीं बस चालक फरार बताया जा रहा है. वहीं गंभीर रूप से झुलसे पांच बच्चों को बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है और उनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.पांच बच्चे झुलसकर है घायलस्कूली बस में लगी आग से झुलसे बच्चों में निखिल कुमार, आशीष कुमार, अंकिता कुमारी, गुंजन कुमारी, आशू कुमार शामिल है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की तरफ से काफी बड़ी लापरवाही बताई गई है

रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में मारपीट :

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Apr 2024, 12:31 pm
झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इंडिया गठबंधन की रैली में जमकर मारपीट हुई है. दरअसल रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की ओर से उलगुलान रैली का आयोजन किया गया था. इस रैली के दौरान झारखंड की चतरा लोकसभा सीट पर केएन त्रिपाठी की उम्मीदवारी को लेकर पहले तो आरजेडी और कांग्रेस समर्थक आपस में उलझ गए. फिर देखते ही देखते आरजेडी और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर मारपीट होने लगी.वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट होती रही और इंडिया गठबंधन के नेता मंच से भाषण देते रहे. इस रैली को सीएम चंपाई सोरेन, सपा के प्रमुख अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया. इस दौरान मंत्री बेबी देवी, कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत, फारूक अब्दुल्ला, शिबू सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेता कार्यक्रम में मौजूद थे.दरअसल चतरा सीट पर कांग्रेस ने केएन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है. लेकिन, रैली के दौरान ही आरजेडी समर्थकों ने केएन त्रिपाठी को बाहरी उनका विरोध करने लगे. धीरे-धीरे बात मारपीट तक पहुंच गयी. रैली के दौरान आरजेडी और कांग्रेस समर्थकों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और लाठी डंडे से वार किया. वहीं मारपीट की इस घटना में कांग्रेस उम्मीदवार के भाई का सिर भी फट गया है. इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की खबर है.
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories