Jharkhand


कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने की फायरिंग

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Feb 2025, 11:32 am
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने की फायरिंग : जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास रविवार की देर रात फायरिंग की गई. जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पीयूष यादव और मिस्टी मरांडी शामिल है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीयूष यादव और मिस्टी मरांडी ने रविवार की देर रात मोहल्ले के एक युवक पर बंदूक तान कर फायरिंग कर दी. हालांकि युवक बाल-बाल बच गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी.इधर, सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीयूष यादव को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही फायरिंग की घटना में संलिप्त मिस्टी मरांडी नामक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि पीयूष यादव हाल ही में जेल से रिहा हुआ है. फिलहाल, दोनों आरोपियों को तिलैया थाना में हिरासत में रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.वहीं इस मामले के प्रत्यक्षदर्शी रोहित कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले दोनों आरोपियों ने उसके घर में चोरी की थी. उक्त मामले में दोनों जेल भी गए थे. जेल से बाहर निकलने के बाद दोनों आरोपी लगातार उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे. इस क्रम में रविवार की रात उसके भाई पर आरोपियों ने पहले तलवार से हमला किया और बाद में पिस्तौल से गोली मारने का प्रयास किया.

रांची टाटा रोड पर भीषण हादसा :

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Feb 2025, 11:31 am
रांची टाटा रोड पर भीषण हादसा : रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भीषण हादसा तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव के पास हुआ. मृतकों में जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी 25 वर्षीय रितु राज कुमार और 20 वर्षीय जान्हवी कुमारी शामिल हैं, जबकि रितु राज की बहन रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई.जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार में सवार होकर तीन लोग जमशेदपुर से रांची में एक शादी समारोह में गए थे. सोमवार की सुबह तीनों कार से जमशेदपुर वापस लौट रहे थे, तभी रड़गांव के पास खड़ी एक ट्रेलर में कार ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई और कार में सवार तीनों लोग कार में फंस गए.हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तमाड़ पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही तमाड़ थाना प्रभारी रोशन झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला. जिसमें रितु राज और जान्हवी कुमारी की मौत हो चुकी थी, जबकि रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. थाना प्रभारी ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.बताया जा रहा है कि रोहिणी सिंह की हालत गंभीर है. थाना प्रभारी रोशन झा ने बताया कि उन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि रड़गांव के पास खड़ी ट्रेलर से एक कार टकरा गई है. दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार के अंदर तीन लोग फंस गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हुई है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

खूंटी में किसान की धारदार हथियार से हत्या :

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Feb 2025, 11:25 am
खूंटी में किसान की धारदार हथियार से हत्या : जिले के तारो सिलादोन बगीचा टोली के खेत से पुलिस ने एक किसान का शव बरामद किया है. धारदार हथियार से काटकर किसान की हत्या की गई है. किसान की पहचान दबगाना गांव निवासी 40 वर्षीय भीनसन नाग के रूप में हुई है. हत्या किसने और क्यों की इन कारणों के अनुसंधान में खूंटी पुलिस जुट गई है.जानकारी के अनुसार भीनसन नाग अपने घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला और देर शाम तक अपने घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने स्थानीय स्तर पर खोजबीन की लेकिन कोई जानाकरी नही मिली.सुबह तारो सिलादोन के ग्रामीणों ने बगीचा टोली के खेत में एक शव पड़ा देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना पर परिजनों ने खूंटी थाने की पुलिस को जानाकरी दी. उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पेशे से किसान था और किसी से किसी भी तरह की कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी के साथ कोई लेनदेन का विवाद था. परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कारणों का पता लगाने की गुहार लगाई है.स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार तारो सिलादोन स्थित बगीचा टोली इलाके में असामाजिक तत्वों का अड्डा है और आये दिन क्षेत्र में घटनाएं गठित होती रहती हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में विगत वर्षों में हत्या की घटनाएं भी हुई हैं.डीएसपी वरुण रजक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा किसान की हत्या की गई है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या का क्या कारण है और कितने अपराधी शामिल थे. डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है जल्द ही हत्या के कारणों के खुलासा होगा.

महिला सिपाही ने थानेदार पर बैड टच करने का आरोप :

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Feb 2025, 11:24 am
महिला सिपाही ने थानेदार पर बैड टच करने का आरोप :मुजफ्फरपुर जिले में एक थाने के एसएचओ पर एक महिला पुलिस कर्मी ने बैड टच करने का आरोप लगाया है। यह घटना तब हुई जब थानेदार ने देर रात को अपनी निजी गाड़ी से महिला पुलिस कर्मी को लेने चले गए और गाड़ी में ही उन्हें बैड टच करने लगे। महिला पुलिस कर्मी ने इसका विरोध किया और थानेदार की गाड़ी से उतरकर पैदल ही निकल गईं। इसके बाद महिला सिपाही ने वरीय पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है। इधर, एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इस टीम में एसडीपीओ पूर्वी- दो मनोज कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र एक सीमा देवी और SP पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर शामिल हैं। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया है कि शिकायत मिली है और इस मामले में जांच कराई जा रही है।महिला सिपाही ने बताया कि वह छुट्टी से वापस लौट रही थी और रेलवे स्टेशन पर उतर गई। देर शाम होने के कारण उसने अपने थाने की गाड़ी की मांग की, लेकिन गाड़ी नहीं मिलने पर उसने थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष अपनी निजी कार लेकर आए और महिला सिपाही को अपनी कार में बैठाया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने महिला सिपाही के साथ बैड टच किया, इसका उसने विरोध किया। महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष की कार से उतरकर अपने थाने में पहुंची और अगले दिन इसकी शिकायत की।

इमदाद और आजाद ने गिरफ्तारी के बाद सुनाई जादू-टोना की कहानी :

News Pratyaksh | Updated : Wed 29th Jan 2025, 11:11 am
इमदाद और आजाद ने गिरफ्तारी के बाद सुनाई जादू-टोना की कहानी :भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के फाजिलपुर सकरामा पंचायत अंतर्गत अशरफनगर गांव में कब्र से छेड़छाड़ एवं नरमुंड की चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना की जानकारी दी।एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि कब्रिस्तान से नरमुंड की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक मानव खोपड़ी भी बरामद हुई है। आरोपियों ने कब्र से छेड़छाड़ कर नरमुंड निकाला था। पूछताछ में यह बात सामने आया कि दोनों आरोपी तंत्र-मंत्र और जादू-टोना में विश्वास रखते हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. इमदाद आलम (पिता – स्व. अब्दुल रहीम, निवासी – पोरिया, थाना – बौंसी) और मो. आजाद (पिता) स्व. मो. अफजल हुसैन, निवासी – बीरबलपुर, थाना – धनकुंड) शामिल हैं। दोनों आरोपी बांका जिले के निवासी हैं। हालांकि, एसडीपीओ ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी गिरफ्तारी कहां से हुई, और कब से वे इस अपराध में संलिप्त थे। और छ से एक साल के भीतर के शव के नरमुंड को गायब कर जादू टोना और तंत्र मंत्र में इसका प्रयोग करना कुछ अजीब सा प्रतीत होता है ।इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव शिवानंद सिंह ने किया। टीम में सन्हौला थाना प्रभारी चंदन कुमार, रसलपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, अमडंडा थाना प्रभारी रवि कुमार, गोराडीह थाना प्रभारी विकास कुमार, सन्हौला थाना के मुकेश कुमार सिंह, डीआईयूएसयू टीम और सशस्त्र बल शामिल थे।कहलगांव एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी सहायता और मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ी मानसिकता को उजागर करती है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।मालूम हो कि सन्हौला स्थित इस कब्रिस्तान में पिछले 4-5 साल के दौरान पांच शवों को कब्र से निकालकर नरमुंड की चोरी हो चुकी है। तीन दिन पूर्व ही एक नवजात के शव को भी कब्र से निकालकर उसके सिर को बिखेर दिया गया था। इस मामले को लेकर बीते मंगलवार को मो बदरूजमा ने सन्हौला थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसकी मां बीवी नूरजबी खातून की लाश को कब्र से खोदकर मुड की चोरी कर ली गई थीं ।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories