Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Jharkhand


मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट तक बिजली, ऐसे उठाएं लाभ

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Mar 2024, 01:43 pm
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक कल्याणकारी योजना है. इसके तहत लोगों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. इसके तहत घरेलु उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा. घरों में सोलर पैनल सिस्टम लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. जिससे वह अपने घरों पर सोलर पैनल लगा सकेंगे और मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा सकेंगे.घरेलू उपभोक्ता को 1 किलोवाट सोलर सिस्टम के लिए ₹30,000, दो किलोवाट सोलर सिस्टम के लिए ₹60,000 और 3 किलो वाट या इससे अधिक क्षमता वाले सोलर सिस्टम के लिए 78,000 रुपए तक अधिकतम सब्सिडी प्रदान की जाएगी.जिले के लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए कार्य शुरू हो गया है. प्रथम चरण में घरेलू उपभोक्ताओं के घरों का सर्वे का कार्य किया जा रहा है. इस योजना के तहत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा. सर्वे का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जाएगा. द्वितीय चरण में आवेदनों की प्रक्रिया के बाद उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया जाएगा. वहीं आने वाले समय में घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ से जोड़ने के बाद कॉमर्शियल, इंस्टिट्यूट, इंडस्ट्रियल सरकारी और सोशल सेक्टर में भी सर्वे का कार्य किया जाएगा.सीएससी मैनेजर रंजन नंदा ने लोकल 18 को बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के सभी लाभार्थियों को 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ दिया जाना है. इसके लिए हमारे सीएससी व वीएलइ सर्वे का कार्य कर रहे हैं. फिलहाल गुमला जिला के लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए घरों के सर्वे का कार्य किया जा रहा है और उम्मीद है कि कुछ समय में पूरे जिले के घरों का सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा.

गडकरी ने झारखंड में 2,500 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Mar 2024, 01:37 pm
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी है।मंत्री ने रविवार को ‘ऑनलाइन’ माध्यम से परियोजनाओं का शिलान्यास किया। आधिकारिक बयान के अनुसार, परियोजनाओं में तुपुदाना से कुंडियाबारटोली खंड (खूंटी बाईपास सहित) को चार-लेन बनाना और बेरो से खूंटी खंड का चौड़ीकरण और उन्नत करना शामिल है। बेरो से खूंटी खंड के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा और आसपास के क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। खूंटी बाईपास के चार-लेन बनने से स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचना आसान हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

ED ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद सहित कई लोगों के ठिकानों पर छापे :

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Mar 2024, 01:33 pm
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनसे कथित तौर पर जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि रांची और राज्य के कुछ अन्य शहरों में लगभग 17-18 परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हजारीबाग से बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आ गई हैं. कांग्रेस विधायक के खिलाफ ईडी के रांची जोनल ऑफिस में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत की गई थी. इस शिकायत के आधार पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने पुलिस से उनके खिलाफ दर्ज सारी एफआईआर की जानकारी मांगी थी, जिसके बाद अंबा प्रसाद के घर अहले सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय की 10 से 12 सदस्यीय टीम ने दस्तक दी. हजारीबाग के हुरहुरु स्थित विधायक अंबा प्रसाद के घर ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है. यहां उनके विभिन्न कागजातों को खंगाला जा रहा है. साथ ही साथ प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है. बता दें कि विधायक अंबा प्रसाद के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र साव के कानी बाजार स्थित घर में भी ईडी की आठ सदस्य टीम सुबह से ही रेड कर रही है. वहीं, विधायक अंबा प्रसाद के चाचा और मामा के घर भी परिवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है.

झारखंड हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, 'राज्य में कानून का राज चलेगा या फिर उपद्रवियों का ?'

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th Mar 2024, 12:14 pm
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के चान्हो में केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रस्तावित एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल का निर्माण स्थल परिवर्तित किए जाने पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने इस संबंध में दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज चलेगा या फिर उपद्रवियों का? दरअसल, राज्य सरकार ने एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल के प्रस्तावित स्थल पर उपद्रवियों के हंगामे के बाद योजना को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया था। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा कि आखिर क्यों और किसकी इजाजत से एकलव्य स्कूल का निर्माण शिलान्यास स्थल के बजाय दूसरी जगह पर किया जा रहा है? उल्लेखनीय है कि चान्हो नामक जगह पर आवासीय स्कूल के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था। राज्य सरकार ने इसके लिए 52 एकड़ जमीन दी थी और केंद्र सरकार ने 5.23 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया है। लेकिन, कुछ लोगों ने न सिर्फ निर्माण का विरोध किया, बल्कि स्कूल के लिए बनाई गई बाउंड्री भी ध्वस्त कर दी थी। इस मामले को लेकर गोपाल भगत नामक व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर की है।

जामताड़ा कांग्रेस जिला कमेटी की पूरी टीम BJP में सम्मिलित हो गए

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th Mar 2024, 12:12 pm
आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बुधवार (06 मार्च ) को जहां जामताड़ा कांग्रेस जिला कमेटी की पूरी टीम BJP में सम्मिलित हो गए हैं. जो की झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के लिए एक और बड़ा झटका है. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर के सर्किट हाउस में सभी का स्वागत किया. इसमें जामताड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, महासचिव विमल कुमार भैया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बेबी पासवान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष युवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक शामिल थे. रंजन सिंह और जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी शामिल है.

झारखंड में सीएम के प्रधान सचिव पद से हटे विनय चौबे, पांच अन्य आईएएस के दायित्व बदले

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th Mar 2024, 12:11 pm
झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे का तबादला किया है। उन्हें पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है। पांच अन्य आईएएस अफसरों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। इसकी अधिसूचना मंगलवार शाम जारी की गई। ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को इसी पद पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में भेजा गया है। इसी तरह कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दिकी को खान एवं भूतत्व विभाग का सचिव बनाया गया है। उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव पद पर भेजा गया है। कार्मिक, राजभाषा एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो को उद्योग विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर को ग्रामीण कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories