Jharkhand


साईंबाबा के चरणों में चढ़ाया 203 ग्राम वजन का सोने का हार :

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Jan 2025, 11:50 am
साईंबाबा के चरणों में चढ़ाया 203 ग्राम वजन का सोने का हार :नए साल के मौके पर भक्तों ने साल के पहले दिन साईंबाबा को जमकर चढ़ावा चढ़ाया है। गौरतलब है कि साईं बाबा के प्रति देश-विदेश में लाखों भक्तों की आस्था है। इसी आस्था के चलते भक्तों ने साईं बाबा की झोली में नववर्ष के अवसर पर खूब चढ़ावा चढ़ाया।1 जनवरी 2025 को साईं भक्त श्रीमती बबीता टीकू ने साईंचरणों में 203 ग्राम वजन का सोने का हार भेंट किया है। इसकी कुल कीमत 13 लाख 30 हजार 348 रुपए है। उन्होंने खूबसूरत कढ़ाई वाला हार साईंबाबा के चरणों में अर्पित किया है।बबीता टीकू साईं भक्त हैं और मूल रूप से जम्मू कश्मीर की हैं। हालांकि वर्तमान में वह शिरडी की निवासी हैं। उनके परिवार ने नए साल के मौके पर ये हार बाबा के चरणों में चढ़ाया।

रांची : बुंडू अंचल कार्यालय के बाहर कचरे में फेंके मिले वोटर आई कार्ड

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Nov 2024, 09:32 am
#newspratyaksh #JharkhandElection2024   प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' का सैकड़ों स्वीकृत आवेदन फॉर्म भी बोरे में भरकर फेंका गया* बुंडू अंचल कार्यालय के बाहर सैकड़ों मतदाताओं के पहचान पत्र (वोटर आई कार्ड) कचरे में फेंके मिले हैं। घटना सोमवार की है. जानकारी के मुताबिक ये मतदाता पहचान पत्र अनगड़ा प्रखंड के लोगों का है। ये प्रखंड सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वोटर आई कार्ड के अलावा 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' का सैकड़ों स्वीकृत आवेदन फॉर्म भी बोरे में भरकर कार्यालय से बाहर फेंक दिये गये हैं। इस संबंध में जब अंचल कार्यालय के कर्मियों जानकारी ली गयी, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। हालांकि, बुंडू अंचल के एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

आरपीएफ रांची ने शराब की बोतले टातीसिलवे स्टेशन से जब्त किया :

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Nov 2024, 09:29 am
#newspratyaksh #ranchi   रांची रेल मण्डल मे मण्डल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार के निर्देश पर “ऑपरेशन सतर्क” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा उसी क्रम मे दिनांक 17.11.2024 को रांची आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे टातीसिलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची के अफसर स्टाफ ने गाड़ी संख्या 18624 मे एक व्यक्ति को भारी संदेहास्पद अवस्था मे उठते पाया। संदेह होने पर आरपीएफ ने उसे रोकर पूछताछ कि जिसपर उसने अपना नाम सौरव कुमार उम्र 25 वर्ष पता पिरापुर, जंदाहा, वैशाली(बिहार) बताया और बताया कि उसके पास रॉयल स्टेग कंपनी के 26 बोतले है जिसे उसने टातीसिलवे से खरीदा था और उसे ट्रेन के माध्यम से बिहार लेकर जा रहा था ताकि उसे उचे कीमतों मे बेच सके। बाद मे एएसआई रवि शेखर ने उन शराब कि बोतलों को जब्त कर दिनांक 18.11.2024 को आबकारी विभाग रांची को सौप दिया। जब्त शराब कि अनुमानित कीमत 9600 रुपए थी।