Jharkhand


पत्नी की चिता ठंडी होने से पहले पति ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या:

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Jan 2025, 12:00 pm
पत्नी की चिता ठंडी होने से पहले पति ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या:बिहार बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के ढकना गांव में पत्नी की चिता ठंडी होने से पहले पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. मृत युवक की पहचान ढकना गांव निवासी नागेश्वर यादव के पुत्र हीरालाल यादव के रूप में हुई है. करीब चौबीस घंटे पहले यानि गत 13 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे मृतक की पत्नी सिंकी देवी ने घरेलू कलह में घर के कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद से वह घर छोड़कर फरार रह रहा था. मृतका सिंकी कुमारी के शव का पोस्टमार्टम के बाद ढकना घाट पर ही अंतिम संस्कार भी हुआ. लेकिन पति की अनुपस्थिति में ससुर नागेश्वर यादव ने ही मुखाग्नि दी.अंतिम संस्कार खत्म होने के कुछ देर बाद ही मंगलवार की देर शाम ढकना गांव में धनेश्वर यादव के बगीचा स्थित अमरूद पेड़ में साड़ी की पट्टी के फंदे से हीरालाल यादव का लटकता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा. पत्नी के बाद पति द्वारा भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि पत्नी द्वारा आत्महत्या करने के बाद तनाव में पति ने भी घातक कदम उठाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली होगी. इधर घटना की सूचना पर मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार, अवर निरीक्षक मो एजाज अहमद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू की.

सुदेश महतो की पार्टी को लगा झटका, नीरू शांति ने आजसू से दिया इस्तीफा:

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Jan 2025, 11:55 am
सुदेश महतो की पार्टी को लगा झटका, नीरू शांति ने आजसू से दिया इस्तीफा:सुदेश महतो की आजसू को झटका लगा है. पार्टी की महिला नेता नीरू शांति भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वह पार्टी की लोहरदगा विधानसभा प्रभारी थीं. चर्चा है कि वह जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो सकती हैं. लोहरदगा के विधायक रहे स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पत्नी इस बार लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ीं थीं. चुनाव में वह हार गईं थीं. उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को भेज दिया है. नीरू ने कहा कि वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद भविष्य के संबंध में निर्णय लेंगी.पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने पार्टी से मिले मान-सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया है. साथ ही सुझाव दिया है कि पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को अपनी बोली, बात-व्यवहार व लेखनी में भद्रता और सौम्यता लाने का प्रशिक्षण दिया जाये.

स्कूल जा रहे तीन दोस्त अचानक हुए गायब :

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Jan 2025, 11:49 am
स्कूल जा रहे तीन दोस्त अचानक हुए गायब :नालंदा के बिहारशरीफ से तीन स्कूली छात्र पिछले दो दिन यानी 13 जनवरी से लापता हैं। तीनों अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। लेकिन, स्कूल नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन मिले नहीं। अब परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मघड़ा सराय मोहल्ले का है। लापता बच्चों की पहचान सोहनलाल के पुत्र यशराज, हरवन गुप्ता के पुत्र वरुण कुमार एवं शंभू रजक के पुत्र साहिल कुमार है। यशराज सातवीं, साहिल कुमार पांचवी, जबकि वरुण कुमार नौवीं कक्षा का छात्र है। तीनों की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच है।इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्य सड़क और गलियों में लगे सीसीटीवी में बच्चों का घर से निकलते और स्कूल जाते हुए फुटेज कैद हुए हैं। इसमें बच्चे दिख रहे हैं कि तीनों एक साथ मोहल्ले की गलियों से निकल रहे। मुख्य सड़क पर आकर एक ई-रिक्शा के पास कुछ देर बातचीत करते हैं। उसके बाद उस पर सवार हो जाते हैं। इसके बाद ई- रिक्शा फोरलेन एनएच-20 की ओर निकल जाता है। इधर, लापता बच्चों के दोस्त ने बताया कि तीनों घर से कैश लेकर निकले हैं। यशराज अपनी बहन के मनी बैंक से रुपए लेकर गया है। रकम करीब 25 हजार है। वहीं साहिल और वरुण सात सौ और दो हजार रुपये लेकर घर से निकले हैं। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, साठोपुर के वरीय शिक्षक शिवबालक चौहान ने बताया कि यशराज अपने घर पर एक चिट्ठी छोड़ गया था। इसपर लिखा था कि वह घर से जा रहा है क्योंकि उसे उसके पिता बहुत पीटते हैं। उसकी बहन स्कूल आई थी और वह चिट्ठी दिखा रही थी। हालांकि परिजन इन सभी बातों से इनकार कर रहे हैं।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories