Jharkhand


झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Jan 2025, 11:57 am
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसे राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंजूरी दे दी है। 24 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है। बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। देश की दिवंगत विभूतियों को इस दिन याद कर श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस निर्धारित हैं।3 मार्च को पेश होगा बजटराज्यपाल के अभिभाषण पर दूसरे दिन 25 फरवरी और तीसरे दिन 27 फरवरी को वाद-विवाद के साथ सरकार का उत्तर होगा। 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को सरकार चालू वित्त वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। तीन मार्च को प्रश्नकाल के बाद वित्त वर्ष 2025-26 का बजट हेमंत सरकार पेश करेगी। सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। ये रहा बजट सत्र का पूरा शेड्यूल24 फरवरी : नए सदस्यों की शपथ, राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश 25 फरवरी: प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद 26 फरवरी : अवकाश 27 फरवरी : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सरकार का उत्तर 28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक पर चर्चा 01 से 02 मार्च : अवकाश 03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 04 से 07 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 08 से 09 मार्च: अवकाश 10 से 11 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 12 से 16 मार्च तक : अवकाश 17 से 21 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 22-23 मार्च: अवकाश 24 मार्चः प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक 25 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक 26 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य 27 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प

प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला को लेकर रांची रेल मंडल से 10 ट्रेनों का परिचालन होने जा रहा :

News Pratyaksh | Updated : Mon 13th Jan 2025, 11:58 am
प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला को लेकर रांची रेल मंडल से 10 ट्रेनों का परिचालन होने जा रहा : विभिन्न क्षेत्रों से आकर यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी, जहां बड़ी संख्या में रांची के लोग कुंभ की यात्रा कर सकेंगे। रांची से या रांची होकर अधिक से अधिक ट्रेनों का परिचालन कुंभ के लिए हो, इस निमित्त रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से मुलाकात कर उनसे चर्चा की थी। उनसे आग्रह किया था कि कुंभ ट्रेनों का परिचालन रांची के रूट से किया जाए। इससे रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पुरुलिया, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां सहित कई जिलों के लोग कुंभ की यात्रा कर सकेंगे। विभिन्न तिथियां को कुंभ के लिए चलने वाली यह विशेष ट्रेन यहां के यात्रियों के तीर्थाटन को सुगम बनाएंगी। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने इन ट्रेनों के परिचालन को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री सेठ ने कहा कि यह पहला अवसर है जब रांची को कुंभ मेला के लिए इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों की सौगात मिली है। हर ट्रेन का परिचालन रांची स्टेशन होकर ही होगा और पर्याप्त संख्या में यहां से इन्हें सीटें भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो, इसे लेकर रेलवे हर प्रकार की व्यवस्था कर रहा है। इन सभी ट्रेनों में सामान्य क्लास, स्लीपर क्लास और एसी क्लास की बोगियां भी उपलब्ध होगी। रांची से सफर करने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त आरक्षित सीटों की व्यवस्था होगी। रक्षा राज्य मंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि 12 वर्षों के बाद लगने वाले इस महाकुंभ में अधिक से अधिक सनातनियों को जाना चाहिए और सनातन के इस महापर्व में भाग लेना चाहिए। इन ट्रेनों का होगा परिचालन :================== इसी आलोक में कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन इस क्षेत्र से किया गया है। जिसमें रांची से टूंडला (08067/08968) के लिए कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी। भुवनेश्वर टूंडला (08425) कुंभ मेला स्पेशल 22 जनवरी, 5 फरवरी, 19 फरवरी और 25 फरवरी। टूंडला भुनेश्वर (08426) कुंभ मेला स्पेशल 24 जनवरी, 7 फरवरी, 21 फरवरी और 28 फरवरी। टिटिलागढ़ टूंडला (08314) कुंभ मेला स्पेशल 16 जनवरी, 23 जनवरी, 6 फरवरी, 20 फरवरी और 25 फरवरी। टूंडला तितलागढ़ (08313) कुंभ मेला स्पेशल 18 जनवरी, 25 जनवरी, 8 फरवरी, 22 फरवरी और 1 मार्च। तिरुपति बनारस (07107) कुंभ मेला स्पेशल 18 जनवरी, 8 फरवरी, 15 फरवरी और 22 फरवरी। बनारस विजयवाड़ा (07108) कुंभ मेला स्पेशल 20 जनवरी, 10 फरवरी, 17 फरवरी और 24 फरवरी। नरसापुर बनारस (07109) कुंभ मेला स्पेशल 26 जनवरी, 2 फरवरी। बनारस नरसापुर (07110) कुंभ मेला स्पेशल 27 जनवरी और 3 फरवरी को चलेगी। इन ट्रेनों का कुल परिचालन 38 बार होगा। यह सभी ट्रेन रांची होकर गुजरेगी, जिससे रांची सहित आसपास के लोग कुंभ के लिए यात्रा कर सकेंगे।

नई कार से राजगीर घूमने जा रहा था परिवार, कोहरे में नहीं दिखा ट्रक; भीषण हादसे में दो की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Jan 2025, 11:49 am
नई कार से राजगीर घूमने जा रहा था परिवार, कोहरे में नहीं दिखा ट्रक; भीषण हादसे में दो की मौत :नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। पांचों लोग पटना से राजगीर घूमने जा रहे थे। कोहरे के कारण इनकी कार ट्रक से टकरा गई। घटना बख्तियारपुर रजौली एनएच-20 फोरलेन के चेरो ओपी अंतर्गत धोबा नदी पुल के समीप की है। हादसे में 6 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घटना के बाद परिजनों का कहना है कि शनिवार अहले सुबह रंजीत कुमार अपनी कार से राजगीर घूमने के लिए निकले थे। कार पर कुल पांच लोग सवार थे। तभी बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के चेरो ओपी अंतर्गत धोबा पुल के समीप घने कोहरे के कारण आगे चल रही ट्रक का पता नहीं चल पाया और गाड़ी में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रंजीत कुमार ने नई कार ली थी। उसी पर सवार होकर सभी लोग पटना से राजगीर जा रहे थे।टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के अंदर ही लोग फंसे रह गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस बीच ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। मरने वालों की पहचान की पहचान पटना जिला के पीर बहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्रू निवासी रंजीत कुमार की पुत्री अंशु कुमारी (06) एवं लालबाबू की पत्नी मुन्नी देवी (50) के रूप में की गई है। वहीं रंजीत कुमार, उनकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। इन्हें बेहतर उपचार हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं चेरो ओपी प्रभारी वीकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाए जिले का मान :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Jan 2025, 11:49 am
मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाए जिले का मान :मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली दो बहने ने जिला का नाम एक बार फिर से ऊंचा कर दिया है।और अब 38 वी नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए बिहार टीम में मुजफ्फरपुर जिले की ईशा मिश्रा एवं अपराजिता मिश्रा का किया गया है चयन।आपको बता दें कि बिहार वुशु संघ के महासचिव श्रीमती सुमन मिश्रा के साथ ही मुजफ्फरपुर जिला वुशु संघ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार में ही नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए वुशु खेल स्पर्धा से मुजफ्फरपुर की ईशा मिश्रा एवं अपराजिता मिश्रा का चयन किया गया है।गौरतलब है कि यह दोनों बहने जिले के मार्शल आर्ट गुरु के रूप में शुमार गुरु दिनेश मिश्रा मार्शल आर्ट अकैडमी मुजफ्फरपुर की खिलाड़ी है और दोनो ने ही अपने पिता के सपने को पूरा किया है।बिहार के लिए इन दोनों बहनों ने लगभग अब तक 10 वर्षों की एक अथक प्रयास और मेहनत के बल पर अनेको गोल्ड सिल्वर एवं कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।वही वुशु खेल स्पर्धा 28 जनवरी से 1 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होगी।और यह बिहार से 8 बालक और बालिका वुशु खिलाड़ियों का चयन भी 38वी नेशनल गेम्स के लिए हुआ है।अब वही खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 3 जनवरी से 24 जनवरी तक का एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिहार पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में किया गया है।आपको बता दें नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों के च्यन पर बिहार वुशु संघ के ही अध्यक्ष डॉ अमूल्य कुमार सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष मुकुट मनी के साथ में उपाध्यक्ष डॉ सतीश झा, उपाध्यक्ष डॉ बी प्रियम महासचिव श्रीमती सुमन मिश्रा एवं संघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है और साथ ही साथ में ही मुजफ्फरपुर जिला वुशु संघ के सदस्यों खिलाड़ियों ने भी हर्ष व्यक्त किया और इसको एक बेहतर संकल्प के साथ ही जिले और बिहार के लिए एक बड़ी मुकाम के रूप में माना है।

ट्रक चलाते वक्त गुटखा खाने लगा चालक, अनियंत्रित हुई गाड़ी तो बाइक सवार को रौंदा :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Jan 2025, 11:48 am
ट्रक चलाते वक्त गुटखा खाने लगा चालक, अनियंत्रित हुई गाड़ी तो बाइक सवार को रौंदा :सुपौल के करजाईन बाजार स्थित डाकघर के समीप शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने मोतीपुर पंचायत के फकीरना वार्ड 11 निवासी विंदेश्वरी मेहता (50 वर्ष) को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार गया। ट्रक करजाइन बाजार निवासी मालिक रामदेव मेहता के घर के पास खड़ी कर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जानकारी अनुसार, भीमनगर की तरफ से आ रही ट्रक ने डाकघर के पास फकीरना की तरफ से पल्सर बाइक पर आ रहे विंदेश्वरी मेहता को रौंद दिया। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि घटना ट्रक चालक की लापरवाही का नतीजा है। चालक बीच बाजार में हाई स्पीड में ट्रक चला कर गुटखा खा रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जा में ले लिया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजन व लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया एवं नारेबाजी करने लगे। विरोध प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला। जहां प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने एवं दोषी चालक को गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे मृतक की पत्नी नीतू देवी, 18 वर्षीय पुत्र लोमश कुमार और 17 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार व एसडीपीओ सुरेंद्र मंडल के आश्वासन पर जाम खुलवाया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक एनएच 106 पर वाहनों का परिचालन ठप रहा। जाम के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

आईटी टावर से बढ़ेगी तकनीकी आत्मनिर्भरता, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Jan 2025, 11:47 am
आईटी टावर से बढ़ेगी तकनीकी आत्मनिर्भरता, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार :रांची-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को तकनीकी रूप से समृद्ध करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. रांची के नामकुम का आईटी टावर झारखंड को डिजिटल युग में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है. यह अत्याधुनिक आईटी टावर ना केवल झारखंड की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करता है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि आईटी टावर झारखंड के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार का नया द्वार खोलेगा. यह राज्य को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनने में मदद करेगा.आईटी टावर को झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) की देखरेख में विकसित किया गया है. ये तकनीकी और डिजिटल व्यवसायों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा. इसकी संरचना G + 5 फ्लोर की है और क्षेत्रफल लगभग 40,000 वर्ग फीट है.औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA), रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने रांची के नामकुम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अत्याधुनिक आईटी टावर के दीर्घकालिक पट्टे (30 वर्षों के लिए) के लिए प्रतिष्ठित संगठनों और योग्य आईटीआईटीईएस क्षेत्र की संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसकी आखिरी तारीख 15 फरवरी 2025 है. इस परियोजना के माध्यम से राज्य सरकार झारखंड को डिजिटल रूप से सशक्त और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. आईटी टावर ना केवल रांची, बल्कि पूरे राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा