Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Jharkhand


'बांग्लादेशी घुसपैठियों का सबसे बड़ा सरगना...

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th May 2024, 12:20 pm
झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का सबसे बड़ा सरगना आज जेल में है. झारखंड सरकार के सभी मंत्री जेल जाएंगे. ईडी की जांच और मेरे अलावा बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा पर रेड करने की विपक्ष मांग कर रहा है.बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने आगे कहा, ''राज्य सरकार और पुलिस जब चाहे मेरे देवघर आवास पर रेड कर सकती है. मैं देवघर आवास में रहूं या ना रहूं. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने के बाद आज भ्रष्टाचारियों का काला धन बाहर आ रहा है. 2014 के पहले ऐसा नहीं होता था.''पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार (16 मई) को 6 दिनों के लिए केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में भेज दिया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने आलम के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी थी. आलम के वकील किशलय प्रसाद ने कहा कि मंत्री की 6 दिन की रिमांड शुक्रवार से शुरू होगी. प्रसाद ने कहा, ''आज, वह न्यायिक हिरासत में हैं.झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आलम के खिलाफ कोई विशिष्ट आरोप नहीं हैं. ईडी न तो किसी ऐसे शख्स के नाम का खुलासा किया, जिसने पैसे लिये हैं और न ही क्राइम किसने किया, इसका जिक्र है. मंत्री इसमें सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं. नकदी किसी जहांगीर के पास से बरामद हुई है और उसका आलमगीर आलम से कोई लेना-देना नहीं है. आलम को ईडी ने बुधवार को 6 घंटे की पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया था. एजेंसी ने मंगलवार को भी आलम से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी और उनके बयान दर्ज किए थे.आलमगीर आलम झारखंड विधानसभा में पाकुड़ सीट से विधायक है. ईडी ने 6 मई को आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम के फ्लैट पर छापा मारा था और जहांगीर के नाम पर एक फ्लैट से कुल 32.2 करोड़ रुपये बरामद किए थे. इस मामले में कुल 37.5 करोड़ रुपये की जब्ती की गई थी.

विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लियस मॉल पहुंची ईडी की टीम :

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th May 2024, 12:19 pm
झारखंड के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लियस मॉल में ईडी का सर्वे हो रहा है. विष्णु अग्रवाल पिछले दिनों निर्मला सीतारमण से मिले थे. बुधवार (15 मई) को रांची जोनल की ईडी की टीम न्यूक्लियस मॉल में सर्वे के लिए पहुंची. विष्णु अग्रवाल इस मॉल के मालिक हैं. जमीन घोटाला मामले में उनसे एक बार ईडी की टीम पूछताछ कर चुकी है.न्यूक्लियस मॉल में तैनात सुरक्षाकर्मी और अन्य लोगों का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. यह पूछने पर कि क्या मॉल में ईडी की कोई टीम पहुंची है, सिक्यूरिटी गार्ड्स ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. हालांकि, न्यूक्लियस मॉल के बाहर कई गाड़ियां खड़ीं हैं. एक कार पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय लिखा हुआ है. एक और सफेद कार खड़ी है, जिस पर सीओ टाउन लिखा हुआ है.बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने विष्णु अग्रवाल के मालिकाना हक वाले न्यूक्लियस मॉल का बुधवार को असेंसमेंट शुरू किया है. पिछले दिनों विष्णु अग्रवाल का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ एक फोटो वायरल हुआ था, जिसके बाद राजनीतिक दलों ने उस पर सवाल खड़े किए थे. तभी से विष्णु अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में आ गए थे.यहां बताना प्रासंगिक होगा कि चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद-बिक्री में पैसे खाने वाले पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश समेत कई आरोपियों को ईडी ने मनी लाउंडरिंग के मामले में गिरफ्तार किया. दस्तावेज से छेड़छाड़ कर जमीन की खरीद-बिक्री मामले में रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन समेत कई लोग अब भी जेल में बंद हैं.

लोकसभा चुनाव के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' का ऐलान

News Pratyaksh | Updated : Mon 13th May 2024, 12:21 pm
लोकसभा चुनाव के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' का ऐलानदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं ने लोकसभा चुनाव के लिए 10 गारंटियों का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "आज हम लोकसभा चुनाव लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की घोषणा करने जा रहे हैं। मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं। मैंने बाकी लोगों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है।" इंडिया गठबंधन लेकिन यह एक गारंटी की तरह है जिससे किसी को कोई समस्या नहीं होगी, मैं यह गारंटी लेता हूं कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये गारंटी लागू हो...''

पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:45 am
पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। 12 मई को पीएम नरेंद्र मोदी फिर से बिहार आ रहे। पटना में रोड शो करेंगे। 13 मई को पीएम छपरा (सारण लोकसभा सीट) में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगेंगे। पीएम के इस कार्यक्रम पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है।रोहिणी ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं तो पहले ही बोली हूं कि अंकल जी (पीएम) मढ़ौरा में आइए। चाचा-भतीजी मिलकर चाय पीएंगे। सारण में मिठास घोलेंगे। हमलोग बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि कब लोगों को 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, विशेष राज्य का दर्जा कब दे रहे हैं? मेरे भाइयों को 15-15 लाख रुपये कब दे रहे हैं? यहां पर कब एम्स खोला जाएगा?रोहिणी ने कहा कि अंकल मेरे लिए भी आकर थोड़ा रोड शो कर लिया कीजिए। मैं तो आपको चाय पर चर्चा लिए न्यौता दे रही हूं। मैं भी एक बेटी हूं। उन्हें मेरे लिए भी एक रोड शो करना चाहिए। आपकी ही पार्टी के लोगों ने कहा था कि रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी है। झारखंड के निशिकांत दूबे ने कहा था कि भगवान रोहिणी आचार्य जैसी आदर्श बेटी दे। मैं तो अपने भगवान से लड़ता हूं कि मुझे रोहिणी जैसी बेटी क्यों नहीं दिया। राजीव प्रताप रुडी पर तंज कसते हुए रोहिणी ने कहा कि आपलोग बेटा को तो देख लिए। पिछले 10 साल में उन्होंने क्या किया? केंद्रीय मंत्री के पद से उन्हें क्यों हटाया गया? जरा यह भी बताकर जाएं। यह बातें रोहिणी ने सारण में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली :"

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:37 am
सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली :"केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के दुमका में आज एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने झारखंड के सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर गले तक भ्रष्टाचार में डूबे होने और लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस गठबंधन को लोगों पर अत्याचार करने के लिए दंडित किया जाएगा। बता दें कि राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में यहां रैली की।राजनाथ सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक समृद्ध देश बनाने के लिए बहुत प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने केवल गरीबी कम करने के खोखले वादे किए थे। भाजपा नेता ने रैली में कहा, "झामुमो के नेतृत्व वाला भ्रष्ट गठबंधन निर्दोष लोगों का खून चूस रहा है। वह उनके साथ विश्वासघात कर रहा है। भाजपा इंसाफ और इंसानियत की राजनीति में विश्वास करती है। जनता पर अत्याचार के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को सजा मिलेगी।"
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories