Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


रक्सौल में कारोबारी का किडनैप, चंद घंटों में हो गया मुक्त :

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:13 am
रक्सौल में कारोबारी का किडनैप, चंद घंटों में हो गया मुक्त :मोतिहारी के रक्सौल में एक कबाड़ व्यवसायी का अहले सुबह अपहरण हो गया था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने खुद अपहरण की पूरी वारदात को समझा और रक्सौल थानाध्यक्ष के अलावा कई थाना के साथ एसडीपीओ को टास्क दिया कि हर हाल में अपहृत व्यवसायी को तुरंत मुक्त करवाया जाए. एसपी के सख्त निर्देश के बाद रक्सौल थाना हरकत में आई और उसने अपने खबरी को लगाया फिर रक्सौल थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए व्यवसायी के परिजनों से जानकारी इकट्ठा किया. व्यवसायी के परिजन ने अपहरण में शामिल दो लोगों का नाम बताया. जोकियारी गांव के रामबाबू और सुजीत सिंह का नाम परिजन ने पुलिस को बताया. अब तक रक्सौल पुलिस समझ गई थी कि व्यवसायी का अपहरण पैसा के लेनदेन में हुआ है. इधर पुलिस की तत्परता को देखकर अपहरणकर्ताओं ने व्यवसायी को पंचायती की बात कहते हुए छोड़ दिया. अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुबह में ही मुक्त हो जाने के बाद व्यवसायी रात तक ना तो पुलिस के सामने आया और ना ही अपने घर पहुंचा. लिहाजा, पुलिस के माथे पर शिकन साफ दिखाई देने लगी थी. पुलिस रातभर व्यवसायी को बरामद करने में जुटी रही. इस बीच व्यवसायी खुद को छुपाकर इस कवायद में था कि मेरे अपहरण के मामले में रामबाबू और सुजीत सिंह को पुलिस जेल भेज दे ताकि उसके ऊपर से पैसा का तकादा खत्म हो जाए. दरअसल, व्यवसायी ने तीन कट्ठा जमीन लिखवाया था पर उसका पैसा नहीं दिया था. जिन लोगों ने जमीन लिखवाया था उन्हीं लोगों ने पैसा का दबाब बनाने के लिए जबरदस्ती व्यवसायी को कार में अपने साथ लेते गए थे. वहीं, पिस्टल के नोक पर रक्सौल के सैनिक रोड से कबाड़ व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया था.

आज से तीसरे चरण प्रगति यात्रा, सीएम नीतीश खगड़िया को देंगे बड़ी सौगात:

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:11 am
आज से तीसरे चरण प्रगति यात्रा, सीएम नीतीश खगड़िया को देंगे बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक दो चरणों में प्रगति यात्रा पूरी कर चुके हैं। आज यानी गुरुवार से वह खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यहां वह कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। तीसरे चरण की यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी। सीएम इस दौरान नौ जिलों की यात्रा करेंगे। मंडिमंडल सचिवालय की ओर से इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया था। इसके अनुसार, सीएम पांच दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। जबकि आज सीएम खगड़िया जाकर वापस पटना लौट जाएंगे। दो दिन बाद बेगूसराय जाएंगे और वापस पटना लौट जाएंगे। वहीं 20 जनवरी को सुपौल जाएंगे। 21 जनवरी को किशनगंज, 22 जनवरी को अररिया जाएंगे। इस तीनों जिले की यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 23 जनवरी को सहरसा जाएंगे लेकिन वापस पटना आ जाएंगे। इसके बाद 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 जनवरी को कटिहार जाएंगे लेकिन दोनों दिन मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 29 जनवरी को मधेपुर में कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास कर वापस पटना लौट जाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया जाएंगे। यहां वे नए साल में 400 करोड़ की सौगात जिले वासियों को देंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोड़ों पर है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी तैयारी अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी को खगड़िया में सैकड़ो योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखुंट में लगभग 43 करोङ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन करेगें। सुधा के द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। इस पशु कारखाना के खुलने से जिले में रोजगार की संभावना जगी है। वहीं वे अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला आईटीआई कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे।

बिहार में 800 करोड़ रुपये का लॉटरी टिकट जब्त :

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:10 am
बिहार में 800 करोड़ रुपये का लॉटरी टिकट जब्त :पटना एसटीएफ और जिला पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन दूसरे दिन बुधवार को भी प्रतिबंधित लॉटरी के विरुद्ध जारी रहा. दूसरे दिन का ऑपरेशन मुख्य रूप से रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद स्थित राइस मिल गजानन सिद्धिविनायक फूड प्रालि में रहा. यहां से करीब 800 करोड़ रुपये के लॉटरी के टिकट अब तक जब्त किये जाने का अनुमान है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई खबर लिखे जाने तक जारी थी.इधर इस संबंध में शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि इस मामले की निगरानी मुख्यालय से की जा रही है. पूरी जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता कर साझा की जायेगी. वहीं एसपी रौशन कुमार ने बताया कि राइस मिल सहित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गयी है. भारी मात्रा में लॉटरी टिकट सहित अन्य सामान जब्त किये गये हैं. गिनती पूरी होने के बाद ही कुछ कहना सही होगा. अभी 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है.इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार गजानन सिद्धिविनायक फूड प्राइवेट लिमिटेड परिसर में पुलिस सहित सिविल प्रशासन के अधिकारी लॉटरी के टिकटों की गिनती में लगे हैं. अब तक तीन हजार, 2500, 2300, एक हजार, 500, 100, 50 रुपये के लॉटरी की करीब दो ट्रक टिकटें, करीब पांच ट्रक लॉटरी का टिकट का कागज, करीब छह की संख्या में प्रिंटिंग मशीन, करीब 20 से 30 की संख्या में कंप्यूटर व प्रिंटर और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये हैं.इस मामले में 40 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पता चला है कि इस राइस मिल से टिकट छाप बिहार के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सप्लाई होती थी.

आज अपना अनशन तोड़ने जा रहे प्रशांत किशोर:

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:10 am
आज अपना अनशन तोड़ने जा रहे प्रशांत किशोर:बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग पर पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। यह याचिका प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की ओर से दायर की गई थी। जनसुराज के वकील प्रणव कुमार ने आर्टिकल 226 के तहत के तहत अपील की है कि जब तक दुबारा परीक्षा न हो जाए, तब तक 70वीं पीटी का परिणाम जारी नहीं किया जाए। वरीष्ठ वकील वाईवी गिरि खुद इस मामले को देख रहे हैं। जनुसराज की मांग है कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर दुबारा से परीक्षा ली जाए। धर, प्रशांत किशोर अपना अनशन तोड़ने जा रहे हैं। वह दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे हैं। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। फिलहाल वह ठीक हैं। अपने अनशन के चौदहवें दिन यानी गुरुवार दोहपर दोपहर दो बजे प्रशांत किशोर पटना के एलसीटी घाट स्थित जनसुराज आश्रम (कैंप) में तोड़ेंगे। जनसुराज की ओर से बताया गया कि युवाओं और जनसुराज परिवार के सम्मान में पीके अपना अनशन समाप्त कर सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा करने जा रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 13 दिसंबर को ली गई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने का आदेश दिया। सात जनवरी दोपहर चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने इस मामले में सुनवाई करने से ही इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि देश ने देखा है कि पटना पुलिस ने किस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि आपकी भावनाओं को हम समझते हैं। आप संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएं। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यह पटना हाईकोर्ट का मामला है। आप वहीं जाएं।

सोन नदी पर बनेगा 7वां पुल

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:09 am
सोन नदी पर बनेगा 7वां पुल, पटना-आरा-सासाराम फोरलेन के ज़रिए सफ़र होगा आसान : बिहार सोन नदी पर एक नए पुल के निर्माण के साथ अपनी कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए तैयार है, जो इस जलमार्ग पर सातवां पुल होगा। यह विकास राज्य के भीतर सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने की एक बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसमें प्रमुख स्थानों पर विभिन्न पुलों को जोड़ना शामिल है।बिंदोल और कोशिहान के बीच स्थित आगामी पुल का उद्देश्य कई जिलों के निवासियों के लिए आसान यात्रा की सुविधा प्रदान करना है, जो परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। सातवें पुल के निर्माण से पटना, आरा और सासाराम के बीच यात्रा में काफी आसानी होने की उम्मीद है, क्योंकि प्रस्तावित चार लेन वाला एक्सप्रेसवे है।ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे 119ए का हिस्सा यह एक्सप्रेसवे पटना से वाराणसी-कोलकाता तक विस्तारित होने की उम्मीद है, जिससे न केवल बिहार के भीतर बल्कि पड़ोसी राज्यों के साथ भी संपर्क बढ़ेगा। लगभग 3897 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ, यह परियोजना दो चरणों में, पहला पटना से आरा तक और दूसरा आरा से सासाराम तक पूरी होगी। वर्तमान में, सोन नदी पर पाँच पुल चालू हैं, जो क्षेत्र के भीतर यात्रा और वाणिज्य को सुविधाजनक बनाते हैं। छठे पुल का निर्माण चल रहा है, जिसे पंडुका पुल के नाम से जाना जाता है, जो इस नेटवर्क को और मजबूत करेगा। इस विशेष पुल का उद्देश्य बिहार को झारखंड से जोड़ना है, जो पलामू के श्रीनगर को रोहतास के नौहट्टा से जोड़ता है।पंडुका पुल के पूरा होने का दोनों राज्यों के निवासियों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, जो मौजूदा सड़क बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण अंतर को पाटने का वादा करता है। नए पुल की रणनीतिक स्थिति, कोइलवर पुल से लगभग 10 किलोमीटर दूर, यात्रा मार्गों को अनुकूलित करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए चुनी गई है। पुल के पूरा होने पर, यह निर्माणाधीन पंडुका घाट पुल सहित परिचालन पुलों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जो डेहरी ऑन सोन और अकबरपुर-सदुनाथपुर सड़क के बीच बेहतर पहुंच की उम्मीद है। इस वृद्धि से न केवल बिहार के भीतर यात्रा को सुव्यवस्थित करने की उम्मीद है, बल्कि उत्तर प्रदेश की यात्रा को भी सुगम बनाने की उम्मीद है, जिससे यह क्षेत्र के परिवहन परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण विकास बन जाएगा।

डॉक्यूमेंट खुद चेक करेंगे ACS सिद्धार्थ :

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Jan 2025, 12:00 pm
डॉक्यूमेंट खुद चेक करेंगे ACS सिद्धार्थ :शिक्षा विभाग ने बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुल 1.90 लाख शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई है. यह एक बड़ी संख्या है और इस प्रक्रिया को सुचारू ढंग से चलाने के लिए शिक्षा विभाग ने कई अहम कदम उठाए हैं. बता दें, 10,470 विशेष शिक्षकों, जो गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, विधवा के आधार पर ट्रांसफर के लिए आवेदन दिए हैं उनके तबादले की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने स्वयं ली है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ खुद इन शिक्षकों की मार्कशीट और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच करेंगे. इसके बाद शेष 1.80 लाख शिक्षकों के तबादले की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारियों यानी डीईओ को दी गई है. अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ हर महीने 5-8 दिनों के अंतराल पर ट्रांसफर लिस्ट जारी करेंगे. इसके बाद मुख्यालय में सभी आवेदनों को सूचीबद्ध किया जाएगा और फिर डीईओ को भेजा जाएगा. डीईओ शिक्षकों को प्रखंड और प्रखंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को स्कूल आवंटित करेंगे.दूसरी तरफ, बिहार में 68 हजार से अधिक शिक्षकों की नौकरी खतरे में है. ये सभी शिक्षक दूसरे राज्यों के रहनेवाले हैं. दूसरे राज्य के प्रमाण पत्र के आधार पर न केवल बिहार में शिक्षक बने हैं, बल्कि आरक्षण का भी लाभ उठाया है. इनमें सबसे अधिक 24 हजार शिक्षक बीपीएससी परीक्षा देकर बहाल हुए हैं. अब शिक्षा विभाग 68 हजार से अधिक शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच करेगा. जांच के दौरान जिन शिक्षकों के सर्टिफिकेट संदिग्ध पाए जाएंगे, उन्हें होल्ड किया जाएगा. इस दौरान ये शिक्षक नौकरी करते रहेंगे. जांच के दौरान प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा और उनसे सैलरी की रिकवरी भी की जाएगी.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories