Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास; सहरसा में भागते समय फायरिंग :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 10:14 am
बिहार में एक तरफ शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है तो दूसरी तरफ चोरी छिपे शराब कारोबार में जुटे तस्कर पुलिस को कुचलने और फायरिंग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा घटना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर की है। चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और अन्य आपत्तिजनक सामान ले जाने की सूचना पर गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया को तस्करों ने कुचलने के अंदाज में गाड़ी का रुख कर दिया। इसमें असफल रहे तो भागने के क्रम में तस्करों ने सिमरी बख्तियारपुर पुलिस पर फायरिंग कर दी। सिमरी बख्तियारपुर पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। घिरता देख अपराधी पुलिस को चकमा देकर स्कॉर्पियो और अंग्रेजी शराब को छोड़ कर फरार हो गए।

16,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलेगा :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 09:25 am
बिहार सरकार ने गया में महत्वाकांक्षी एकीकृत विनिर्माण संकुल परियोजना को गति देने के लिए एक विशेष उद्देश्यीय इकाई बिहार एकीकृत विनिर्माण सिटी गया लि. (बीआईएमसीजीएल) का गठन किया है. इस परियोजना से लगभग 1,09,000 नौकरियां सृजित होने और 16,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद है. राज्य सरकार ने बुधवार को बयान में कहा कि छह जनवरी, 2025 को इकाई का गठन परियोजना पर तत्काल काम शुरू होने तथा इसे तेजी से पूरा करने दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है. इस परियोजना के तहत व्यापक बुनियादी ढांचे का विकास किया जाना है. इसमें 29.89 किलोमीटर का आंतरिक सड़क नेटवर्क, आधुनिक बिजली सबस्टेशन, उन्नत जलापूर्ति और दूषित जल शोधन प्रणाली, एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाएं, कौशल विकास केंद्र, वाणिज्यिक स्थान और प्रशासनिक कार्यालय शामिल हैं. बयान के अनुसार रणनीतिक संपर्क सुविधा पर विशेष ध्यान है. संकुल को गया जंक्शन, प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों और आगामी नये पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के निकट होने से लाभ होगा. यह स्थान हल्दिया बंदरगाह और गायघाट (पटना) और रामनगर (वाराणसी) में अंतर्देशीय टर्मिनल सहित महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक बिंदुओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) और राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीसी) ने 12 नवंबर, 2024 को एक समझौता किया. बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने राज्य सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए. बयान में कहा गया कि विशेष इकाई (एसपीवी) में निदेशक मंडल के साथ एक साझा संचालन मॉडल है. इसमें राज्य और केंद्र सरकार का समान प्रतिनिधित्व है. इस निदेशक मंडल में छह निदेशक शामिल हैं. इसमें तीन राज्य सरकार के और तीन केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं. बियाडा के प्रबंध निदेशक बिहार एकीकृत विनिर्माण सिटी गया लि. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक के रूप में काम करेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की विकास रणनीति के प्रमुख स्तंभ के रूप में औद्योगिक विकास को लगातार प्राथमिकता दी है. कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के विकास पर उनके जोर के साथ-साथ एक अनुकूल कारोबारी माहौल बनाने की उनकी प्रतिबद्धता, राज्य में निवेश आकर्षित करने में सहायक रही है. पहले से ही राज्य सरकार के कब्जे में जमीन और सभी आवश्यक मंजूरी के साथ, यह परियोजना बिहार के औद्योगिक विकास में तेजी लाने और राज्य को पूर्वी भारत में एक अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने को लेकर अच्छी स्थिति में है. बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. बीआईएमसीजीएल का गठन परियोजना की क्षमता को शीघ्रता से साकार करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सभी संबंधित पक्षों को एक साथ लाकर और प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करके, हमें विश्वास है कि निर्माण तेजी से शुरू होगा. बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि यह विनिर्माण संकुल बिहार को एक अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है. बयान में कहा गया है कि आईएमसी गया परियोजना को केंद्रीय बजट 2024-25 और उसके बाद मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है. इससे लगभग 1,09,000 नौकरियां सृजित होने और 16,000 करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित होने का अनुमान है.

मां का दाह संस्कार कर लौटने के दौरान भीषण सड़क हादसा, बड़े पुत्र की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 09:25 am
मां का दाह संस्कार कर लौट रहे बड़े पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना में छोटे पुत्र, बहनोई समेत अन्य चार रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के जय मंगलागढ़ मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान एजनी परोरा निवासी कौशल कुमार सिंह सिंह उर्फ मनोज कुमार के रूप में की गई है । वहीं मृतक के छोटे भाई किशोर कुमार सिंह के साथ मृतक के बहनोई गौतम कुमार, राम प्रवेश यादव एवं भवेश कुमार शामिल गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक के छोटे भाई किशोर कुमार सिंह आर्मी के जवान हैं।घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सभी लोग मृतक कौशल कुमार सिंह के मां के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए सिमरिया गए थे। सिमरिया से मां का दाह संस्कार कर के सभी लोग घर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित हो गई और जयमंगला गढ़ के समीप एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कौशल कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के छोटे भाई सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।घटना के संबंध में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया है कि मृतक अपने मां का दाह संस्कार सिमरिया में करके अपनी कार से घर लौट रहे थे। तभी मंझौल स्थित जयमंगला गढ़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

शाम को गांव लौट रहे थे तीनों, ट्रक ने मारी ट्रक :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 09:24 am
नालंदा में भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बुधवार शाम को तीनों टेम्पो में बैठकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना नालंदा के छबीलापुर थाना इलाके के प्रगति पेट्रोल पंप के पास हुई। इधर, तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से तीनों की चिंताजन स्थिति को देखते हुए तीन लोगों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि सभी सरबहदा से टेंपो रिजर्व कर अपने गांव बरनौसा आ रहे थे। वहीं तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। डॉक्टर गौरव ने बताया कि मृत महिला की पहचान बरनौसा निवासी गौतम कुमार की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई। वहीं अन्य दो की पहचान छपरा पंडारक निवासी दंगल प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार एवं किशोरी प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र बिंदी प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं घायलों में प्रियंका देवी, रिंकी देवी और रवि रंजन शामिल हैं। मृतक महिला कंचन देवी के पुत्र गौरव कुमार ने बताया कि सरबहदा बाजार में स्थित बैंक के काम से घर परिवार के लोग गए थे। वहीं वापस आने के क्रम में हादसा हुआ। हादसे के बाद अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय कुमार एवं छबीलापुर एवं राजगीर थाना के थाना अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राजद ने दल बदल कानून का उल्लंघन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन करने वाले चार विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 09:23 am
ज्ञापन में मांग की गई है कि महागठबंधन के जो भी विधायक दल बदल कानून का उल्लंघन किए हैं और दूसरे दल में जाकर दूसरे दल की सदस्यता ले रहे हैं या लिए हैं, उनकी सदस्यता समाप्त की जाए. राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी, भाई वीरेंद्र, मुख्य सचेतक अब्दुल इस्लाम शाहीन, कांग्रेस की प्रतिमा दास, माले के अजय सिंह ने अध्यक्ष को इसे लेकर ज्ञापन सौंपा. अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि अध्यक्ष ने कहा है कि हमने चारों विधायकों को नोटिस भेजा है लेकिन अब तक उन लोगों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. सिद्दीकी ने कहा कि चारों विधायकों के दल बदल कानून का उल्लंघन करने को करीब एक साल हो गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यहअध्यक्ष के अनुशासन पर ही सवाल खड़ा करता है. उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा के अगले सत्र से पहले कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग सदन चलने के दौरान भी इस मुद्दे को उठाएंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले वर्ष अचानक से राजद-कांग्रेस से नाता तोड़कर एनडीए से हाथ मिला लिया था. विधानसभा में बहुमत साबित करने के दौरान मोकामा विधायक नीलम देवी, सहित सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, शिवहर विधायक चेतन आनंद और मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने दल बदल कानून का उल्लंघन करते हुए नीतीश कुमार को समर्थन किया था. वे सत्ता पक्ष की ओर बैठने भी लगे थे. इसी कारण राजद की ओर से चारों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है. मोकामा विधायक नीलम देवी ने वर्ष 2022 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी जबकि सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, शिवहर विधायक चेतन आनंद और मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी.

बिहार में व्यक्ति अपनी ‘‘हत्या’’ के 17 साल बाद जिंदा घर लौटा

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 09:22 am
बिहार में रोहतास जिले के देवरिया गांव में उस व्यक्ति के बुधवार को घर लौट आने से हड़कंप मच गया जिसकी 17 साल पहले कथित ‘‘हत्या’’ के मामले में उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस ने बताया कि उसके चार रिश्तेदारों को 2008 में अकोढ़ीगोला पुलिस थाने में दर्ज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वे दो साल जेल में रहे थे जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर 2008 की रात देवरिया गांव निवासी नथुनी पाल की हत्या कर शव को गायब करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में देवरिया गांव के चार लोगों-रति पाल, विमलेश पाल, भगवान पाल और सत्येन्द्र पाल को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें दो साल बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था।उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई अभी जारी है।दरअसल, नथुनी 2008 में घर छोड़कर चला गया था और उसे उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थानीय लोगों द्वारा एक ‘‘संदिग्ध व्यक्ति’’ के बारे में पुलिस को सूचित किए जाने के बाद हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान झांसी पुलिस को पता चला कि उसका नाम बिहार पुलिस के रिकॉर्ड में है।हत्या मामले के एक आरोपी भगवान पाल ने कहा, ‘‘हमारे जीवन के वे बहुमूल्य वर्ष कौन लौटाएगा, जो हमने जेल में और अदालत के चक्कर लगाते हुए बिताए?’’उन्होंने बताया कि उचित सत्यापन के बाद उसे उसके पैतृक गांव वापस लाया गया।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories