Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


बेकाबू पेट्रोलिंग वाहन साइकिल सवार और ठेले से टकराया, घटना CCTV में कैद :

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Jan 2025, 11:53 am
बेकाबू पेट्रोलिंग वाहन साइकिल सवार और ठेले से टकराया, घटना CCTV में कैद :वैशाली जिले के हथसारगंज ओपी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक पुलिस पेट्रोलिंग वाहन के बेकाबू होने से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया। हादसे में एक साइकिल सवार राजेश कुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन ने सड़क मोड़ पर अवैध तरीके से खड़े एक ठेले को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, पुलिस वाहन जैसे ही चालू हुई चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन तेज रफ्तार में साइकिल सवार राजेश कुमार से टकराई, जिससे वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया और प्राथमिक उपचार करवाया। राजेश को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद, पुलिस वाहन बिना रुके आगे बढ़ा और सड़क के मोड़ पर अवैध तरीके से खड़े एक ठेले से टकरा गई। ठेले को टक्कर मारने से आस-पास मौजूद दुकानदार और स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस वाहन को घेर लिया।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पुलिस वाहन तेज रफ्तार में चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। वहीं, सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमें कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।हालांकि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुलिस की लापरवाही और सड़क पर अवैध रूप से खड़े ठेले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

लॉटरी के कारोबार के खिलाफ रोहतास में STF और पुलिस ने मारा छापा :

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Jan 2025, 11:47 am
लॉटरी के खिलाफ अवैध तरीके से चलाए जा रहे धंधे को लेकर मंगलवार (14 जनवरी) को रोहतास के डेहरी में पुलिस और एसटीएफ की ओर से छापेमारी की गई. जिले के कई अलग-अलग स्थानों पर संयुक्त रूप से यह छापेमारी की गई. इस दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. रोहतास के एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई.डेहरी नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर इलाके में दो स्थानों पर छापेमारी की गई. इस इलाके से पुलिस ने प्रकाश पासवान और उसके पुत्र सोनू कुमार को हिरासत में लिया. इनके पास से लॉटरी टिकट, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. वहीं मोहन बिगहा के एक ठिकाने पर भी पुलिस ने छापेमारी की. इसके साथ ही चेनारी के सबराबाद इलाके में एक राइस मिल में भी पुलिस ने छापेमारी की.दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहतास में अवैध तरीके से लॉटरी का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है. इसका मुख्य सरगना डेहरी क्षेत्र का ही रहने वाला कोई कारोबारी बताया जा रहा है. उस किंगपिन की तलाश पुलिस कर रही है.रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि लॉटरी कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है. अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की योजना बनाई जा रही है. पुलिस और एसटीएफ की ओर से की गई इस बड़ी कार्रवाई से अवैध तरीके से लॉटरी के कारोबार में जुटे धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा रहा.

घर में घुसकर वृद्ध को मारी गोली, मौके पर हुई मौत :

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Jan 2025, 11:46 am
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि निजामुद्दीन मियां अपने घर में अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे, तभी अहले सुबह कुछ अज्ञात अपराधी आये और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे दी। अचानक हुए गोलीबारी में निजामुद्दीन मियां की वहीं मौत हो गई। गोली लगते ही निजामुद्दीन मियां की पत्नी शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये। स्थानीय लोगों नने घ्जतना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि निजामुद्दीन मियां का गांव के ही दबंग लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। इस वजह से उसको कई बार जान से मार देने की धमकी मिल रही थी। हालांकि इस मामले पर परिजन कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने उनकी खामोशी का कारन उनको मिल रही धमकी ही है। इस संबंध में पुलिस कहन है कि परिजनों ने थाना में अब तक आवेदन नहीं दिया है, जिस वजह से मामले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जायेगा। फिर आरोपियों की पहचान होने पर मामले का खुलासा हो पायेगा। हत्या के मामले पर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला को लेकर रांची रेल मंडल से 10 ट्रेनों का परिचालन होने जा रहा :

News Pratyaksh | Updated : Mon 13th Jan 2025, 11:58 am
प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला को लेकर रांची रेल मंडल से 10 ट्रेनों का परिचालन होने जा रहा : विभिन्न क्षेत्रों से आकर यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी, जहां बड़ी संख्या में रांची के लोग कुंभ की यात्रा कर सकेंगे। रांची से या रांची होकर अधिक से अधिक ट्रेनों का परिचालन कुंभ के लिए हो, इस निमित्त रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से मुलाकात कर उनसे चर्चा की थी। उनसे आग्रह किया था कि कुंभ ट्रेनों का परिचालन रांची के रूट से किया जाए। इससे रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पुरुलिया, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां सहित कई जिलों के लोग कुंभ की यात्रा कर सकेंगे। विभिन्न तिथियां को कुंभ के लिए चलने वाली यह विशेष ट्रेन यहां के यात्रियों के तीर्थाटन को सुगम बनाएंगी। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने इन ट्रेनों के परिचालन को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री सेठ ने कहा कि यह पहला अवसर है जब रांची को कुंभ मेला के लिए इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों की सौगात मिली है। हर ट्रेन का परिचालन रांची स्टेशन होकर ही होगा और पर्याप्त संख्या में यहां से इन्हें सीटें भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो, इसे लेकर रेलवे हर प्रकार की व्यवस्था कर रहा है। इन सभी ट्रेनों में सामान्य क्लास, स्लीपर क्लास और एसी क्लास की बोगियां भी उपलब्ध होगी। रांची से सफर करने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त आरक्षित सीटों की व्यवस्था होगी। रक्षा राज्य मंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि 12 वर्षों के बाद लगने वाले इस महाकुंभ में अधिक से अधिक सनातनियों को जाना चाहिए और सनातन के इस महापर्व में भाग लेना चाहिए। इन ट्रेनों का होगा परिचालन :================== इसी आलोक में कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन इस क्षेत्र से किया गया है। जिसमें रांची से टूंडला (08067/08968) के लिए कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी। भुवनेश्वर टूंडला (08425) कुंभ मेला स्पेशल 22 जनवरी, 5 फरवरी, 19 फरवरी और 25 फरवरी। टूंडला भुनेश्वर (08426) कुंभ मेला स्पेशल 24 जनवरी, 7 फरवरी, 21 फरवरी और 28 फरवरी। टिटिलागढ़ टूंडला (08314) कुंभ मेला स्पेशल 16 जनवरी, 23 जनवरी, 6 फरवरी, 20 फरवरी और 25 फरवरी। टूंडला तितलागढ़ (08313) कुंभ मेला स्पेशल 18 जनवरी, 25 जनवरी, 8 फरवरी, 22 फरवरी और 1 मार्च। तिरुपति बनारस (07107) कुंभ मेला स्पेशल 18 जनवरी, 8 फरवरी, 15 फरवरी और 22 फरवरी। बनारस विजयवाड़ा (07108) कुंभ मेला स्पेशल 20 जनवरी, 10 फरवरी, 17 फरवरी और 24 फरवरी। नरसापुर बनारस (07109) कुंभ मेला स्पेशल 26 जनवरी, 2 फरवरी। बनारस नरसापुर (07110) कुंभ मेला स्पेशल 27 जनवरी और 3 फरवरी को चलेगी। इन ट्रेनों का कुल परिचालन 38 बार होगा। यह सभी ट्रेन रांची होकर गुजरेगी, जिससे रांची सहित आसपास के लोग कुंभ के लिए यात्रा कर सकेंगे।

गांधी सेतु पर चलती बस में आग लगने से हड़कंप :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Jan 2025, 11:50 am
गांधी सेतु पर चलती बस में आग लगने से हड़कंप :पटना और वैशाली जिले के बीच गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी महासेतु पर चलती बस में आग लग गई। शनिवार सुबह सवा 11 बजे गांधी महासेतु के पिलर नंबर 14 और 15 नंबर के पास यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लगी तो हड़कंप मच गया। बस में बैठे कई यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई तो कई यात्रियों को यातायात पुलिस ने बाहर निकाला। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। हादसे के बाद पुल की एक लेन पर सड़क जाम है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तक तक पूरी बस जलकर चुकी थी।घटना के बाद महात्मा गांधी सेतु पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आग लगने के बाद सभी यात्री बाल बाल बच गए। कोई भी हताहत नहीं हुआ है। गंगा ब्रिज पुलिस ने जले हुए बस को जब्त कर थाने ले जाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 14 के पास पटना के तरफ जा रहे यात्री बस में अचानक आग लग गई थी। इसके बाद महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। जाम में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल ही है।

नई कार से राजगीर घूमने जा रहा था परिवार, कोहरे में नहीं दिखा ट्रक; भीषण हादसे में दो की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Jan 2025, 11:49 am
नई कार से राजगीर घूमने जा रहा था परिवार, कोहरे में नहीं दिखा ट्रक; भीषण हादसे में दो की मौत :नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। पांचों लोग पटना से राजगीर घूमने जा रहे थे। कोहरे के कारण इनकी कार ट्रक से टकरा गई। घटना बख्तियारपुर रजौली एनएच-20 फोरलेन के चेरो ओपी अंतर्गत धोबा नदी पुल के समीप की है। हादसे में 6 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घटना के बाद परिजनों का कहना है कि शनिवार अहले सुबह रंजीत कुमार अपनी कार से राजगीर घूमने के लिए निकले थे। कार पर कुल पांच लोग सवार थे। तभी बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के चेरो ओपी अंतर्गत धोबा पुल के समीप घने कोहरे के कारण आगे चल रही ट्रक का पता नहीं चल पाया और गाड़ी में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रंजीत कुमार ने नई कार ली थी। उसी पर सवार होकर सभी लोग पटना से राजगीर जा रहे थे।टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के अंदर ही लोग फंसे रह गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस बीच ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। मरने वालों की पहचान की पहचान पटना जिला के पीर बहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्रू निवासी रंजीत कुमार की पुत्री अंशु कुमारी (06) एवं लालबाबू की पत्नी मुन्नी देवी (50) के रूप में की गई है। वहीं रंजीत कुमार, उनकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। इन्हें बेहतर उपचार हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं चेरो ओपी प्रभारी वीकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories