Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Bihar


बिहार के लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने का गुर बताएगी सरकार

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:30 pm
बिहार में साइबर ठगी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब किसी न किसी इलाके से ठगी की सूचना नहीं मिलती हो। ऐसा नहीं कि ठगी के शिकार अनपढ़ और आम लोग ही हो रहे हैं, कई खास लोग भी साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं।आम तौर पर शेयर में निवेश के नाम पर या किसी सामान के सस्ते मूल्यों की खरीद को लेकर लोग साइबर फ्रॉड के चंगुल में फंस जा रहे हैं। प्रदेश की सरकार अब लोगों, खासकर गांव के लोगों, को इन ठगों से बचने का गुर सिखाएगी। बताया जाता है कि वित्त विभाग ने प्रदेश के सभी पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि इन कैंपों में साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए जाएंगे। इसके लिए गांव में बैनर और पोस्टर भी लगाए जाएंगे।

गड़बड़ी से दुल्हन पहुंच गई अस्पताल; 50 से ज्यादा एक साथ बीमार :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:29 pm
भोजपुर में हल्दी के भोज में खाना खाने के बाद दुल्हन और रिश्तेदार समेत गांव के ही 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए।.स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा फूड पॉइजनिंग की वजह से हुआ है, जिसके बाद धीरे - धीरे सबकी हालात खराब होने लगी।.आननफानन में परिवार के लोगों ने बीमार लोगों को पहले इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले गए। फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए सबको आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां सबका इलाज चल रहा है। इतना ही नही जिस लड़की की शादी हो रही है उसने भी हल्दी के रश्म को पूरा करने के बाद खाना खाया और उसकी भी तबियत खराब हो गई और उसे भी हल्दी के भोज से सीधे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इटवा गांव निवासी वंशिधर सिंह की पुत्री अंजली उर्फ पारो की शादी टाउन थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार से तय हुई थी, जिसका 24 फरवरी को तिलक कार्यक्रम था। बीती रात हल्दी कार्यक्रम था। भोज खाने के बाद एक के बाद एक कर कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते यह संख्या बढ़ने लगी, जिसे देखकर परिवार के लोग घबड़ा गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि भोज में 100 से ज्यादा लोग खाना खाए थे, जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि अधिकांश लोगों की तबीयत खराब हुई है। फिलहाल 20 से ज्यादा लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

एस्कॉर्ट गाड़ी ने एक कार में जबरदस्त टक्कर मार द, इसमें एस्कॉर्ट वाहन चालक की मौत हो गई:

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:28 pm
पूर्णिया के बेलौरी में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज पूर्णिया जीएचसीएच में चल रहा हैं। एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी का मालिक पूर्णिया का ही रहने वाला है। मृतक चालक की पहचान मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र निवासी मो. हलीम के रूप में की गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और फिर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे रूट में जा रहे कार को टक्कर मार दिया, जिसमें कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल मोहम्मद हलीम के शव को पोस्टमोर्टम करने की प्रक्रिया कर रही है।

कांग्रेस को तगड़ा झटका, गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:26 pm
झारखंड में सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. गीता कोड़ा ने झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा. गीता कोड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं. गीता कोड़ा सिंहभूम से सांसद हैं.बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद सांसद गीता कोड़ा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी कहती है कि सबको साथ लेकर चलेंगे, लेकिन केवल अपने परिवार को साथ लेकर चलती है. जहां जनता का हित हो, वहीं रहना चाहिए. कांग्रेस में जनहित को नजरअंदाज किया जा रहा था तो मेरे लिए वहां रहना उचित नहीं था. मैंने कांग्रेस का त्याग किया और बीजेपी में शामिल हुई. मैं यहां रहकर जनहित के काम करूंगी." गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। मेरा वहां दम घुटता था.गीता कोड़ा सिंहभूम से लोकसभा पहुंचने वाली पहली सांसद हैं. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी और तत्कालीन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को हराया था. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में लक्ष्मण गिलुवा ने गीता कोड़ा को हराया था. वहीं 2009 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में गीता कोड़ा ने 25 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. उस समय उन्होंने झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक होने का रिकॉर्ड भी उनके नाम किया था. गीता कोड़ा की उस समय उम्र 25 साल थी. साल 2018 में गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल हुईं थीं.

नालंदा में सड़क हादसे में दो की मौत

News Pratyaksh | Updated : Mon 26th Feb 2024, 09:02 am
नालंदा में शब- ए- बारात की इबादत कर दो बाइक पर सवार छह युवक घर की ओर लौट रहे थे। सभी राजगीर से बिहारशरीफ लौट रहे थे। तभी नालंदा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया। बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारशरीफ राजगीर मुख्य मार्ग के एनएच 120 टोल प्लाजा के समीप की है। मृतकों की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के महल पर निवासी मो. फैजाद का पुत्र मोहम्मद अनस फैजल (19) और बनौलिया निवासी एहतेशाम अंसारी का पुत्र मो. असद आलम (22) के रूप में किया गया है। घायलों में बनौलिया निवासी मो. आमिर, मो. फैयाज एवं मो. समीर है।

रोड शो में तेजस्वी बोले- मैं आपकी लड़ाई लडूंगा; बिहार सरकार ने सभी डीएम को यह लेटर भेजा

News Pratyaksh | Updated : Mon 26th Feb 2024, 09:01 am
बिहार के समस्तीपुर से ऑनलाइन गेम के कारण गायब हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से खोज निकाला है। इन पांचों को विदेश भेजने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने चार लड़कों को भी गिरफ्तार किया था। लोग इसे लव जेहाद का नाम दे रहे थे। इधर, शनिवार को खराब मौसम के बाद रविवार को पटना समेत कई जिलों में धूप तो निकली लेकिन तेज हवा ने तापमान में गिरावट ला दी है। सर्द हवा चलने से लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। इधर, सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने का आदेश आए 145 दिन गुजर चुका है और अब शोभा को काम संभाले हुए भी दो महीना होने को आया। परीक्षा की नई तारीख का इंतजार हो ही रहा है। एक तरह से सीएम नीतीश कुमार के दावे के पूरा होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। वहीं सक्षमता परीक्षा के विरोध में नियोजित शिक्षक आज पूरे बिहार में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। वैशाली से तेजस्वी यादव के रोड शो की शुरुआत हो चुकी है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories