Bihar


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:32 pm
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की है. ICC ने कहा कि यह निर्णय पिछले एक साल में मामलों की गहन समीक्षा और प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक बातचीत के बाद लिया गया है.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा, 'पिछले एक साल में मामलों की गहन समीक्षा और प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक बातचीत के बाद ICC ने आज यूएसए क्रिकेट की ICC सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की पुष्टि की है'.एक मीडिया बयान में आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट पर आईसीसी सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का बार-बार और लगातार उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. यह निर्णय 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के साथ ओलंपिक कैलेंडर में क्रिकेट की वापसी से पहले आया है लेकिन आईसीसी ने अमेरिकी राष्ट्रीय टीमों को अपनी प्रतियोगिताओं में भाग लेने और इस भव्य आयोजन की तैयारी करने की अनुमति दी है.आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि, 'आईसीसी बोर्ड द्वारा अपनी बैठक में लिया गया निर्णय यूएसए क्रिकेट द्वारा आईसीसी संविधान के तहत एक आईसीसी सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का बार-बार और लगातार उल्लंघन करने पर आधारित है'.इसमें एक कार्यात्मक शासन संरचना को लागू करने में विफलता, संयुक्त राज्य अमेरिका ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (USOPC) के साथ राष्ट्रीय शासी निकाय का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की कमी, और संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में क्रिकेट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कार्रवाइयां शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव की सभा में प्रधानमंत्री को गाली दिए जाने के मामले पर तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह 'जंगल राज की उत्पत्ति' है और चूंकि तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं, उनसे अच्छे की उम्मीद

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Sep 2025, 10:42 am
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव की सभा में प्रधानमंत्री को गाली दिए जाने के मामले पर तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह 'जंगल राज की उत्पत्ति' है और चूंकि तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं, उनसे अच्छे की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री को ही नहीं, बल्कि 'करोड़ों बिहारियों' और बिहार की अस्मिता को गाली दी गई है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि जब-जब कांग्रेस और यूपीए ने नरेंद्र मोदी को गाली दी है, जनता ने उनके सम्मान में वोट देकर उन्हें जिताया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बिहार की जनता, बिहार की बेटियाँ और बिहार के बेटे इस अपमान का बदला लेंगे।

मुजफ्फरपुर: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बागमती नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसका असर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है, जहां कटरा प्रखंड में बागमती नदी का जलस्तर अचानक करीब पांच

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Sep 2025, 10:41 am
मुजफ्फरपुर: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बागमती नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसका असर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है, जहां कटरा प्रखंड में बागमती नदी का जलस्तर अचानक करीब पांच फुट बढ़ गया है। जलस्तर में वृद्धि के कारण पीपा पुल के दक्षिणी हिस्से पर बाढ़ का पानी चढ़ गया, जिससे रविवार को सुबह लगभग छह घंटे तक प्रखंड मुख्यालय से उत्तरी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया। सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक पुल बंद रहा। इसके चलते उत्तरी क्षेत्र की 14 पंचायतों- बसघट्टा, चंगेल, कटाई, पहसौल, लखनपुर, यजुआर मध्य, यजुआर पश्चिम, यजुआर पूर्वी, बंधपुरा, तेहबारा, बर्री, नगबारा और बेलपकौना- के लगभग 50 गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी मिथलेश राय ने बताया कि पुल बंद होने की वजह से लोगों को 2 से 15 किलोमीटर की सामान्य दूरी की जगह 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर प्रखंड मुख्यालय तक पहुँचना पड़ा।

दरभंगा शहर विधानसभा में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल: वोटर लिस्ट में धांधली, एक मकान में 112 मतदाता

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Sep 2025, 10:41 am
दरभंगा शहर विधानसभा में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल: वोटर लिस्ट में धांधली, एक मकान में 112 मतदाता दरभंगा: दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र 83 में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. जमाल हसन ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शहरी विधानसभा के बूथ संख्या 170 पर एक मकान नबंर-1 पर 93 मतदाता और मकान संख्या -5 पर 112 मतदाता दिखाए गए हैं। वही मकान संख्या-8 पर 93 और मकान संख्या-10 पर 68 मतदाता दिखाए गए हैं।          

एनएसई निफ्टी-फिफ्टी 0.29% गिरावट के साथ 25,253.95 के लेवल पर खुला :

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Sep 2025, 10:40 am
एनएसई निफ्टी-फिफ्टी 0.29% गिरावट के साथ 25,253.95 के लेवल पर खुला : आज सोमवार 22 सितंबर, 2025 को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरुआती सत्र में भारतीय घरेलू बाजार लाल निशान पर खुला. NIFTY और SENSEX दोनों ही लाल निशान में खुले. इस तरह से बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ शुरू हुई.30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 0.34 % गिरावट के साथ 82,342.47 अंकों के स्तर पर खुला. वहीं एनएसई निफ्टी-फिफ्टी 0.29% गिरावट के साथ 25,253.95 के लेवल पर खुला.शुरुआती कारोबार में निप्टी में अडानी इंटरप्राइजेज, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई इंश्योरेंस के ऊपर बढ़त में रहे. वहीं महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो जैसी आईटी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.मार्केट के ओपन होते ही H-1B वीजा खबर का असर IT स्टॉक पर सा दिख रहा है. हफ्ते के पहले कारोबार सत्र में ही HCL Technologies, TCS, Infosys जैसे आईटी स्टॉक में गिरावट दिख रही थी.दौड़े अडानी के शेयर स्टॉक स्प्लिट के बाद: एक्सचेंज फाइलिंग में अदानी कंपनी ने बताया था कि 10/- रुपए फेस वैल्यू वाले मौजूदा 1 इक्विटी शेयर को 5 इक्विटी शेयरों में डिवाइड कर दिया गया है. इसके लिए शेयरधारकों की पात्रता के उद्देश्य से 22 सितंबर, 2025 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में फिक्स किया गया है. इसी को लेकर आज स्टॉक स्प्लिट की खबर के चलते अडानी पॉवर के शेयर तेजी रही. सुबह 9:30 बजे अडानी पॉवर का शेयर 18% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.इससे पहले प्री-ओपन सत्र में सेंसेक्स 82,237.57 अंक और निफ्टी 25,229 के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे.गौर करें तो बीते कारोबारी दिन शुक्रवार 18 सितंबर को भारतीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी. बीएसई सेंसेक्स 387.73 अंक यानी 0.47% नीचे गिरा था. इस तरह से फ्राइडे को सेंसेक्स 82,626.23 लुढ़क कर बंद हुआ था. वहीं एनएसई निफ्टी-50, 96.55 अंक नीचे गिरकर 25,327.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ था.अब आज दिनभर भारतीय शेयर बाजार पर खास नजर रहेगी. इसकी वजह है H‑1B वीजा शुल्क में बढ़ोतरी से IT कंपनियों पर भारी दबाव है. हालांकि GST में कटौती से उपभोक्ताओं की मांग बढ़ सकती है. कंज्यूमर की मांग बढ़ने से FMCG, ऑटो और रिटेल सेक्टर में उछाल आ सकता है. ऐसा लग रहा है कि आज बाजार में सेक्टोरल उतार‑चढ़ाव दिखेगा.