Bihar


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर के पूर्णिया दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Sep 2025, 09:03 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर के पूर्णिया दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री शीशाबारी के एसएसबी ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यातायात परामर्श के अनुसार, 13 सितंबर की आधी रात से 15 सितंबर की रात 10 बजे तक जिले से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 14 सितंबर की आधी रात से रैली समाप्त होने तक यात्री बसों को भी शहर में प्रवेश करने से रोका जाएगा। केवल आपातकालीन वाहनों को छूट दी गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर में 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों को पूरे जिले में तैनात किया गया है, और भीड़ की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।          

पटना में एपीडा कार्यालय का उद्घाटन, गोयल ने मखाना निर्यात को दिखाई हरी झंडी

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:52 am
पटना में एपीडा कार्यालय का उद्घाटन, गोयल ने मखाना निर्यात को दिखाई हरी झंडी कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बिहार के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पटना में अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय खोला है। यह कार्यालय कृषि भवन परिसर में स्थापित किया गया है। इस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘जीआई-टैग’ (भौगोलिक संकेतक) प्राप्त मिथिला मखाना की पहली वाणिज्यिक खेप को हरी झंडी दिखाई। करीब एक करोड़ रुपए मूल्य के सात टन मखाना अमेरिका, कनाडा और न्यूजीलैंड के लिए रवाना किया गया।

बिहार की नवाचारी देश के लिए मॉडल बन सकती हैं : डॉ. जितेंद्र सिंह

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:51 am
बिहार की नवाचारी देश के लिए मॉडल बन सकती हैं : डॉ. जितेंद्र सिंह बिहार की राजधानी पटना में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसका आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी), बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से आए 200 से अधिक प्रतिनिधियों, जिलाधिकारियों, नीति-निर्माताओं और नवाचार करने वालों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बिहार सरकार और उसके अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार की नवाचारी पहलें, विशेषकर शिकायत निवारण और डिजिटल परिवर्तन, पूरे देश के लिए अनुकरणीय मॉडल बन सकती हैं।

बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है. पितृपक्ष मेले में गया श्राद्ध के छठे दिन आश्विन कृष्ण पंचमी की तिथि को विष्णुपद मंदिर में ब्रह्म पद, रूद्र पद और विष्णु पद में पिंडदान करने का विधान है. यहां खीर के पिंड से पिंडदान किया जाता है. इ

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:49 am
बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है. पितृपक्ष मेले में गया श्राद्ध के छठे दिन आश्विन कृष्ण पंचमी की तिथि को विष्णुपद मंदिर में ब्रह्म पद, रूद्र पद और विष्णु पद में पिंडदान करने का विधान है. यहां खीर के पिंड से पिंडदान किया जाता है. इन तीनों वेदियों पर आश्विन कृष्ण पंचमी तिथि को भीष्म पितामह ने अपने पिता शांतनु के मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान किया था.विष्णुपद मंदिर में स्थित रूद्र पद, विष्णु पद और ब्रह्म पद में पिंडदान का काफी महत्व है. धर्म पुराणों में जिक्र मान्यताओं के अनुसार भीष्म पितामह के सामने उनके पिता शांतनु के दोनों हाथ सामने आ गए थे, लेकिन भीष्म पितामह ने अपने पिता शांतनु के हाथ में पिंड ना देकर विष्णु पद पर अर्पित किया था.          

पलामू पुलिस और एसपी रीष्मा रमेशन का मानवीय चेहरा, गरीब लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाया

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Sep 2025, 07:54 am
  पलामू: जिला पुलिस और पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का परिचय दिया है। एसपी की पहल पर पलामू पुलिस ने एक गरीब लड़की की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है, जिससे उसका भविष्य संवर सके। पलामू के सदर थाना क्षेत्र के बहलोलवा निवासी नेहा परवीन ने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए एसपी रीष्मा रमेशन से मदद मांगी थी। नेहा के पिता एक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसके बाद वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। पहले पान की दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाने वाले नेहा के पिता के इस हादसे ने परिवार को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया। नेहा, जो पहले ही ग्रेजुएशन पूरा कर चुकी है, अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, लेकिन आर्थिक तंगी आड़े आ रही थी। एसपी रीष्मा रमेशन ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित पहल करते हुए नेहा का कॉलेज में नामांकन सुनिश्चित करवाया। साथ ही, उन्होंने नेहा की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पलामू पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। यह कदम न केवल नेहा के सपनों को पंख देगा, बल्कि समाज में शिक्षा और मानवता के प्रति पुलिस के सकारात्मक रवैये को भी दर्शाता है।