Bihar

बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Sep 2025, 10:30 am
बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जिले के सुगौली प्रखंड के उतरीं छपरा बहास पंचायत के मेहवा गांव निवासी नगीना सहनी 15 साल बाद अपने घर लौट आया है. साल 2009 में कोलकाता के बाबू घाट पर गंगा स्नान के दौरान वे अपने परिजनों से बिछड़ गए थे. लंबे समय तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया और गांव की परंपरा के अनुसार उनका श्राद्ध कर्म तक कर दिया था.नगीना के परिवार ने उनकी खोज में 10 साल तक कोई कसर नहीं छोड़ी. नगीना के बेटे ने बताया कि हर संभव कोशिश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो निराश होकर गांव की परंपरा के अनुसार आटे का पुतला बनाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया. नगीना की पत्नी ने विधवा का जीवन स्वीकार कर लिया था. उनके दो बेटे और तीन बेटियां इस दुख के साथ जी रहे थे.नगीना की जिंदगी में नया मोड़ तब आया, जब सिरोही, राजस्थान के स्वरूपगंज के समाजसेवी जिगर रावल को सड़क पर भटकते हुए मिले. जिगर ने उन्हें मानव सेवा आश्रम में आश्रय दिया. शुरुआत में नगीना अपना सही पता नहीं बता पाए, लेकिन रजिस्ट्रेशन के दौरान उन्होंने अपने गांव का विवरण दिया. जिगर, जो पहले सूरत में समाजसेवा करते थे, अब अपनी जन्मभूमि मारवाड़ में यह कार्य कर रहे हैं.नगीना ने बताया कि कोलकाता के बाबू घाट पर परिजनों के साथ गए थे, लेकिन परिवार के लौट जाने के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई. उन्हें लगता था कि परिजनों ने उन्हें छोड़ दिया. सड़क पर भटकते हुए वे जो कुछ मिलता, उसे गले में डाल लेते और लोगों को बताते कि उन्हें "1 लाख साल पहले" घर से भगा दिया गया. इस वजह से लोग उन्हें मानसिक विक्षिप्त समझते थे, लेकिन अंदर ही अंदर वे इस दुख से जूझ रहे थे.

बिहार के बेतिया में निजी स्कूल से 5 वर्षीय बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Sep 2025, 10:29 am
बिहार के बेतिया में निजी स्कूल से 5 वर्षीय बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बच्चे को 6 घंटे के अंदर गोरखपुर से सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. देर रात्रि करीब एक बजे बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने मां को बुलाया और बेटे से मिलवाया.बता दें कि बीते सोमवार को लौरिया थाना अंतर्गत आने वाले एक निजी स्कूल से नर्सरी क्लास के छात्र का अपहरण हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में टीम का गठन किया. पुलिस ने स्कूल के शिक्षक सहित दो लोगों से पूछताछ की, तभी पता चला कि अपहरणकर्ता ने स्कूल के शिक्षक को फोन करके बताया कि बच्चे को उसके पिता बुला रहे हैं. शिक्षक ने जबाव दिया कि पिता स्कूल आकर बच्चे को घर ले जाएं. बच्चे के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके बाद जिस नंबर से अपहरणकर्ता ने शिक्षक को फोन किया था. वह नंबर दो दिन पहले लिया गया था. जिससे बेतिया एसपी को यह पता चल गया कि अपहरण की वारदात को प्लानिंग करके अंजाम दिया गया है. पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया, तभी एसडीपीओ विवेक दीप को यह जानकारी मिली की अपहरणकर्ता बच्चे को ट्रेन के जरिए गोरखपुर निकल गया है. अपहरणकर्ता काफी शातिर था, उसने बच्चा का ड्रेस भी बदल दिया था.

बिहार में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। जाड़े के आगमन से पहले बिहार के विभिन्न हिस्सों में कई प्रवासी पक्षियों का देखा जाना शुभ संकेत माना जा रहा है। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के तहत कार्यरत इंडियन बर्ड कंजरवेशन नेटवर्क के बिहार राज्य कोऑ

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Sep 2025, 07:04 am
बिहार में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। जाड़े के आगमन से पहले बिहार के विभिन्न हिस्सों में कई प्रवासी पक्षियों का देखा जाना शुभ संकेत माना जा रहा है। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के तहत कार्यरत इंडियन बर्ड कंजरवेशन नेटवर्क के बिहार राज्य कोऑर्डिनेटर एवं पटना राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केंद्र के अंतरिम निदेशक डॉ. गोपाल शर्मा ने सोमवार को बताया कि इस बार प्रवासी पक्षियों का समय से पहले आना सर्दियों में कड़ी ठंड पड़ने की संभावना को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि प्रवासी पक्षियों के आने की शुरुआत इस बात के भी संकेत हैं कि इनकी संख्या में भी इजाफा होगा।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव आज से 'बिहार अधिकार यात्रा' की शुरुआत करेंगे। राजद की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से करेंगे। तेजस्वी यादव यात्रा के 'पहले चरण' में राज्य म

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Sep 2025, 06:38 am
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव आज से 'बिहार अधिकार यात्रा' की शुरुआत करेंगे। राजद की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से करेंगे। तेजस्वी यादव यात्रा के 'पहले चरण' में राज्य में सत्तारूढ़ NDA के गढ़ जैसे नालंदा (जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला) और बेगूसराय (भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का निर्वाचन क्षेत्र) का दौरा कर सकते हैं। पहले चरण का समापन 20 सितंबर को वैशाली में होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जोगबनी से दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया। यह नई ट्रेन राज्य के भीतर कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी लाएगी

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Sep 2025, 06:38 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जोगबनी से दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया। यह नई ट्रेन राज्य के भीतर कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी लाएगी। इसका संचालन और रखरखाव पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ज़ोन द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक अनूप कुमार सिंह ने इसे सीमांचल के लोगों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि इससे सीमांचल के लोगों को आवागमन करने में जो मौजूदा समय में बाधा उत्पन्न हो रही है, उससे उन्हें छुटकारा मिलेगा। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। सीमांचल के लोग इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब इस मांग को धरातल पर उतार दिया गया है। इस वजह से वे अब सहजतापूर्वक दुर्गम इलाकों तक आवागमन कर सकेंगे। निश्चित तौर पर यह हम सभी लोगों के लिए खुशी की बात है कि बिहार के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इससे उन्हें आवागमन करने में सुगमता होगी। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।